Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2025

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

नयानगर क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन पर देर रात खनिज विभाग दबिश देकर एक लोडर, एक बाइक और एक कंप्रेशर जब्त किया है।

नयानगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर चल रहे अवैध पत्थर खनन पर शुक्रवार देर रात खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर दबिश देकर एक लोडर, एक बाइक और एक कंप्रेशर जब्त किया है। फोरमैन गिरिराज मीणा ने बताया कि कार्रवाई सरकारी भूमि आराजी नंबर 124 पर की गई, जहां ग्रामीणों से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। टीम के पहुंचते ही खननकर्ता अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि लोडर चालक सोहनलाल को मौके से पकड़ लिया गया।पूछताछ में चालक ने बताया कि वह परवेज नामक व्यक्ति के लिए अवैध खनन का काम कर रहा था। विभाग ने परवेज समेत अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। खनिज विभाग की टीम ने मौके से जब्त किए गए वाहनों को थाने में सुपुर्द कर दिया है। मीणा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम पंचायत गोपालपुरा में रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई का सफल आयोजन

30 अक्टूबर 2025 | गुरुवार ग्राम पंचायत गोपालपुरा में रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई का सफल आयोजन ग्राम पंचायत गोपालपुरा में गुरुवार को रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपखंड अधिकारी श्री अजीत सिंह राठौड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। चौपाल के दौरान राजस्व, बिजली, जलदाय,सार्वजनिक निर्माण विभाग  (PWD) तथा पंचायती राज विभाग से संबंधित कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं। उपखंड अधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*झांसी रानी सीएलएफ कांस्या की तीसरी वार्षिक आम सभा संपन्न* कांस्या में बालाजी मंदिर पर सीएलएफ झांसी रानी की तीसरी वार्षिक आम सभा संपन्न की गई

*झांसी रानी सीएलएफ कांस्या की तीसरी वार्षिक आम सभा संपन्न*  कांस्या में बालाजी मंदिर पर सीएलएफ झांसी रानी की तीसरी वार्षिक आम सभा संपन्न की गई ।  जिसमें ग्रामीण बैंक से बैंक मैनेजर पिंटू चौधरी चिकित्सा विभाग से गोविंद सिंह पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राचार्य श्री मधुसुदन धाकड़,चौकी प्रभारी कांस्या से नरेश शर्मा,पत्रकार गिरधर पाराशर और ब्लॉक परियोजना प्रबंधक  रिंकू मीणा, ब्लॉक पीएएमआईएस  मुकुट सेन व वेदकमल दांतोंनिया उपस्थित हुए,  गुरुवार को वार्षिक आमसभा में बैंक मैनेजर पिंटू चौधरी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना बैंकिंग वित्तीय साक्षरता ,जालसाझी फ्रॉड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक रिंकू मीणा ने राजीविका परियोजना के बारे में समूह से जुड़ने की प्रक्रिया, जो महिलाएं समूह से नहीं जुड़ी उनको समूह में जोड़ने की शपथ दिलाई,समूह में लेनदेन, पंच सूत्र बैंकिंग लेनदेन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, बैंक सखी निरम...

बिजौलिया में स्वतंत्रता सेनानी साधू सीताराम दास की मूर्ति को गुरुवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया।

संवाददाता- गिरधर पाराशर   ब 24/10/25 बिजौलिया में स्वतंत्रता सेनानी साधू सीताराम दास की मूर्ति को गुरुवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। ये घटना गोविंद सागर तालाब किनारे स्थित स्वतंत्रता सेनानी पार्क में हुई।  स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य उमा शंकर वैष्णव ने घटना की जानकारी दी,  यह एक साल में दूसरी बार है जब मूर्ति को निशाना बनाया गया है।

गोवटा माता मे एक दुकान मे गैस सलेंडर फटने से भयंकर आग लगी। जिसकी चपेट मे 15 दुकाने हुई जलकर खाक।

गोवटा माता मे एक दुकान मे गैस सलेंडर फटने से 15 दुकाने आग की चपेट मे आई मांडलगढ़, भीलवाड़ा: मंगलवार को मांडलगढ़ तहसील के गोवटा माताजी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुकान में गैस सिलेंडर अचानक फट गया। सिलेंडर फटते ही दुकान में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय दुकान में सामान्य रूप से बंद थी, तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए और दुकान की ओर दौड़े। वहां पहुंचते ही उन्होंने देखा कि दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर फटना ही आग ...

ऊपरमाल सेंडस्टोन के ठेकेदारों ने मजदूर सँग दीपावली पर्व को लेकर मिठाईया बाटी चले फटाके। भगवान श्री राम जी के पदापर्ण लेकर नए परिधानो मे समाजजन स्वागत करेंगे

ऊपरमाल सेंडस्टोन के ठेकेदारों ने मजदूर सँग दीपावली पर्व को लेकर मिठाईया बाटी चलेंगे फटाके।  भगवान श्री राम जी के पदापर्ण लेकर नए परिधानो मे समाजजन स्वागत करेंगे. हर घर के बहार पिली लिप कर रंगोली बनाई गई। पांच दिवसीय दीपावली पर्व पर कई कार्यक्रम होंगे। काफ़ी उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई जाती हैं। घरो मे दिपो से रोशन हुऐ घर। एक दूसरे को बधाई दी जा रही हैं। वही बाजारों में नई उम्मीदें लेकर आया है। मंदी की मार झेल रहे व्यापारियों के चेहरों पर इस बार लंबे समय बाद मुस्कान लौट आई है। मुख्य बाजार में खरीददारों की खासी भीड़ देखी जा रही है। बिजोलिया के तेजाजी चौक से लेकर नगर पालिका क्षेत्र तक सजी दुकानों में ग्राहकों की चहल-पहल बनी। व्यापारियों का कहना है कि इस बार की दिवाली छोटे कारोबारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। लगातार कुछ सालों से मंदी और ऑनलाइन बाजार की मार झेल रहे स्थानीय व्यापारियों के लिए इस बार के उत्सव ने नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है। रौनक से गुलजार बाजार में लोगों ने खरीदारी के साथ एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और खुशियों के इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया। ...

श्री तिलस्वां महादेव मे रविवार को RAS दीपक गाडोलिया व RAS हेमा धाकड़ ने आराध्य महादेव के दर्शन किए।

संवाददाता -गिरधर पाराशर  बिजोलिया, मांडलगढ़ *श्री तिलस्वां महादेव मे रविवार को  RAS दीपक गाडोलिया व RAS हेमा धाकड़ ने आराध्य महादेव के दर्शन किए।*  डोल नगाड़ो से क्षेत्र के लोग तिलस्वां महादेव दरबार पहुँचे. जहाँ पुजारी विशाल पाराशर ने तिलक माला पहनाकर स्वागत किया उज्वल भविष्य की कामनाये की. कहते हैं ना,ज़ब ठान लो मंजिल सामने दिखाई देती हैं। आज गर्व हैं की ऊपरमाल की धरा से एक नहीं दो ने अपना परचम लहराया हैं.  कहते हैं, अगर हौसले बुलंद हों तो मंज़िल खुद रास्ता दिखा देती है। इसी कहावत को सच कर दिखाया है  संघर्ष, मेहनत और परिवार के सहयोग से हासिल की सफलता  *राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान राज्य*   *एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (RAS) परीक्षा-2023 का फाइनल रिजल्ट बुधवार शाम घोषित* रिजल्ट ने बिजोलिया क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल पैदा कर दिया था।  क्षेत्र की जावदा निवासी हेमा धाकड़ ने ऑल ओवर 405 और ओबीसी कैटेगरी में 237 वीं रैंक हासिल कर उपखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया। हेमा वर्तमान में राजकीय महात्मा गांधी थड़ौदा स्कूल में मई...

बिजोलिया क्षेत्र के एक युवक ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

बिजौलिया कस्बे के हेला मोहल्ला निवासी एक सफाईकर्मी ने बेरोजगारी से परेशान होकर शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हेड कांस्टेबल के अनुसार, हेला मोहल्ला निवासी इकबाल (38) ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। शनिवार सुबह परिजनों को वो फंदे से लटकता मिला। तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। 10 महीने से बेरोजगार था युवक मृतक के परिजन अब्दुल गनी और बेटे शकील ने बताया-इकबाल पहले अपनी पत्नी के साथ ग्राम पंचायत और बाद में नगर पालिका में सफाई का काम करता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब 10 महीने पहले पालिका प्रशासन ने बिना कारण हेला समाज के सभी सफाईकर्मियों को काम से निकाल दिया, जिसके बाद से इकबाल बेरोजगार था। लगातार आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था। मानसिक रूप से परेशान होकर लगाई फांसी परिजनों का कहना है कि हेला समाज के सफाईकर्मियों को दोबारा काम पर रखने की मांग पालिका प्रशासन से लेकर जिला कलेक्टर तक की गई, लेकिन किस...

पशुओं में आई महामारी को लेकर श्री तिलस्वां नाथ महादेव गौशाला चांद जी की खेड़ी में 151 किलो औषधि से लंप्पी की दवाई बनाई गई।

पशुओं में आई महामारी को लेकर आज श्री तिलस्वां  नाथ महादेव गौशाला चांद जी की खेड़ी में 151 किलो औषधि से लंप्पी की दवाई बनाई गई। करिब 1000 गायों लड्डू बाटे जायेंगे।  चित्तौड़ प्रांत गो संवर्धन प्रमुख उमेश पाराशर ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में शुक्रवार को श्री तिलस्वां नाथ गौशाला इंद्रपुरा मैं विभिन्न औषधीय से निर्मित 151किलो लड्डू बनाए गए।  गौशाला अध्यक्ष सुगन लाल धाकड़ ने बताया की  आसपास में भी लम्पी से ग्रसित को गोवंश के लिए निशुल्क औषधि युक्त लड्डू ले जा सकते हैं।  साथ ही बताया कि लम्पी ग्रसित पशुओं के लिए निम्न सामग्री शौप,मुलेठी,कचनार,आवाला,सनाय,मेथी,आजमा, काली मिर्च, गिलोय आदि जड़ी बूटी से बनाया जा सकता हैं अधिक जानकारी के लिए उमेश पाराशर से जानकारी निशुल्क प्राप्त कर सकते मोबाईल नंबर 9414300042 सम्पर्क करें। इस मौके पर छीतरमल मालवीय, जस्सू बन्ना, गोकुल धाकड़, महावीर, गिरधर पाराशर सहित मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर सक्रिय गैंग से जुड़े आठ गिरफ्तार बिजौलिया थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय पंडित और पंछी गैंग से जुड़े आठ युवकों को गिरफ्तार किया है

संवाददाता गिरधर पाराशर  बिजोलिया भीलवाड़ा  सोशल मीडिया पर सक्रिय गैंग से जुड़े आठ गिरफ्तार  बिजौलिया थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय पंडित और पंछी गैंग से जुड़े आठ युवकों को गिरफ्तार किया है । ये युवक सोशल मीडिया पर गैंग के नाम से पेज बनाकर उन्हें फॉलो कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई गैंग संस्कृति पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की। पुलिस ने कार्रवाई में की। पुलिस ने थाना क्षेत्र में दबिश थानाधिकारी उगमाराम सैनी के नेतत्व देकर आठ आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में पंडित गैंग को फॉलो करने वाले रणजीत अहीर (30) निवासी तिलस्वां, राजू वैष्णव (29) निवासी सलावटिया, नारायण उर्फ कालू गुर्जर (24) निवासी सलावटिया शामिल हैं। वहीं पंछी गैंग को फॉलो करने वालों में निर्मल खटीक (23) निवासी बाणियों का तालाब, सुरेंद्र उर्फ मणु कंजर (23) निवासी छोटी बिजौलिया, मोनू दरोगा (27) निवासी छोटी बिजौलिया, हरिशंकर धाकड़ (28) निवासी बड़वा और रतन सिंह भाट (30) निवासी रावों का खेड़ा, हाल चांदजी की खेड़ी शामिल हैं। पुलि...

जब हौसला बुलंद हो मंजिलें सामने है. ऐसा ही वाक्य पाराशर समाज की बेटी अंकिता ने कर दिखाया,

✍️गिरधर पाराशर  जब हौसला बुलंद हो मंजिलें सामने है. ऐसा ही वाक्य पाराशर समाज की बेटी अंकिता ने कर दिखाया,  प्रेरणा स्त्रोत अंकिता ने आने वाले पीढ़ी के लिए एक मिशाल कायम की,   लोक सेवा आयोग (RPSC) ने बुधवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (RAS)-2023 का फाइनल रिजल्ट में आरएएस परीक्षा (RAS 2023) में टॉप तीन में अजमेर के लोगों ने जगह बनाई है।  पाराशर समाज के लोगों का अंकिता के RAS बनने पर बधाइयो का ताता लगा हुआ। पाराशर समाज में हर्ष की लहर दौड़ रही हैं. तिलस्वां महादेव के पुजारी घनश्याम पाराशर, गिरधर पाराशर ने हार्दिक आभार जताया हैं।

ज़ब ठान लो मंजिल सामने दिखाई देती हैं।आज गर्व हैं की ऊपरमाल की धरा से एक नहीं दो ने अपना परचम लहराया हैं.

✍️गिरधर पाराशर  ज़ब ठान लो मंजिल सामने दिखाई देती हैं। आज गर्व हैं की ऊपरमाल की धरा से एक नहीं दो ने अपना परचम लहराया हैं.  कहते हैं, अगर हौसले बुलंद हों तो मंज़िल खुद रास्ता दिखा देती है। इसी कहावत को सच कर दिखाया है  संघर्ष, मेहनत और परिवार के सहयोग से हासिल की सफलता  *राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान राज्य*   *एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (RAS) परीक्षा-2023 का फाइनल रिजल्ट बुधवार शाम घोषित* कर दिया गया है। इस रिजल्ट ने बिजोलिया क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल पैदा कर दिया।  क्षेत्र की जावदा निवासी हेमा धाकड़ ने ऑल ओवर 405 और ओबीसी कैटेगरी में 237 वीं रैंक हासिल कर उपखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया। हेमा वर्तमान में राजकीय महात्मा गांधी थड़ौदा स्कूल में मई से प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे वाइस प्रिंसिपल, लेक्चरार, सेकेंड ग्रेड और पटवारी के पद पर राजकीय सेवा में रही हैं। हेमा ने बताया कि यह सफलता उन्हें छठे प्रयास में मिली, जबकि इससे पहले तीन बार मेन्स परीक्षा में सफलता नहीं मिल पाई थी। वही *बिजोलिया के रसदपुरा-आरोल...

केसरपुरा पत्थर खान सेवा समिति की आम सभा की बैठक कास्या में संपन्न हुई। जिसमें करीब130 सदस्यों ने भाग लिया

केसरपुरा पत्थर खान सेवा समिति की आम सभा की बैठक अध्यक्ष राजेश पुरोहित की अध्यक्षता में कास्या में संपन्न हुई।  जिसमें करीब130 सदस्यों ने भाग लिया.जिसमें गत वर्ष का आयव्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में सलावटिया स्थित दुकान का निर्माण करने का भी प्रस्ताव लिया गया।  समिति में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन वृद्धि को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। समिति की बैठक वर्ष में दो बार लेने का निर्णय लिया गया। कास्या स्थिति समिति भवन पर चार दिवारी ऊंची करने और समिति द्वारा भविष्य में विद्यालय संचालित करने विद्यालय संचालित करने का भी प्रस्ताव लिया गया। यह प्रस्ताव अध्यक्ष राजेश पुरोहित ने रखा।  समिति के लाभ में सभी सदस्यों को लाभांश बांटने के लिए जो सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए किसी कारणवश नही आने पर भी उन लोगों को भी लाभांश बांटना चाहिए लेकिन मौजूदा व्यवस्थापक मांगीलाल धाकड़ ने एतराज जताया जिस पर काफी देर तक बहस चलती रही. आम सभा बैठक में तुलसीदास वैष्णव, पुरुषोत्तम सनाढय,मनोज सांखला, सत्यनारायण मेवाड़ा, जय नारायण शर्मा,मनोज सांखला, आदि सदस्यों ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर ऊपरमाल क्...

बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही 15 लोगों को विभन्न मामलों में गिरफ्तार

✍️गिरधर पाराशर  पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के आदेशानुसार बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अपराधियों की चैकिंग व धरपकड कार्यवाही के तहत विभिन्न मामलो मे प्रभावी कार्यवाही कर 15 जने शांती भंग के आरोप में किए गये। कास्या चौकी प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 15 लोगों को विभन्न मामलो में गिरफ्तार किया। जिसमें नाजायज ब्याज वसूलने की शिकायत पर श्री कन्हैयालाल पिता नंदा जाति अहीर उम्र 50 साल पैशा "पोस्टमेन निवासी तिलस्वा हाल निवासी इन्द्रपुरा पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा,बकरा चोरी का सन्देह होने की रिपोर्ट पर पुछताछ पर मरने मारने की बात करने मौके पर परिशांति भंग होने की परिकल्पना पूर्ण होने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें जुमराज पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 22 साल,लोकेश पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 21 साल,विकास कुमार पिता भीमराज जाति मेघवाल उम्र 22 साल ये सभी राणा जी गुढ़ा निवासी हैं। लड़ाई झगड़ो में शांति भंग में    राजू लाल पिता दुर्गालाल जाति बंजारा उम्र 58 साल,देवराजं पिता राजू लाल जाति बंजारा उम्र 27 साल,पण्डाराम पिता राजू लाल ...

भाविप का तीन दिवसीय चिकित्सा जांच शिविर का मांडलगढ़ में समापन, 84 मरीजों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श

*भाविप का तीन दिवसीय चिकित्सा जांच शिविर का मांडलगढ़ में समापन, 84 मरीजों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श मिला* ✍️अमित जोशी  मांडलगढ़ @ माण्डलगढ़ में भारत विकास परिषद शाखा के तत्वावधान में  विश्वस्तरीय थायरोकेयर लैब मुम्बई द्वारा कम  बजट में अधिक जाँचे 3 दिवसीय जाँच शिविर का समापन मंगलवार को भक्त निवास में किया गया। जिसमे 84 मरीजों जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।               भारत विकास परिषद शाखा मांडलगढ़ के तत्वाधान में विश्वस्तरीय थायरोकेयर लैब मुम्बई द्वारा कम बजट में अधिक जाँच शिविर समापन के अवसर पर संरक्षक मानसिंह मूंदड़ा, डॉ राजेन्द्र कुमार लखारा, अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पोरवाल, वित सचिव अमित जोशी, सचिव विनोद कुमार कोली, शिविर प्रभारी चांदमल जीनगर, पूर्व सचिव सुशील जोशी, लादू लाल तेली, के पी सिंह, तुलसी सिंधी सहित पदाधिकारी, सदस्यगण मौजूद थे।               डॉ राजेन्द्र लखारा सहित टीम द्वारा सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांचे करीब साढ़े सात हजार रुपए की मात...

श्री तिलस्वां महादेव के मुख्य पुजारी व दैनिक भास्कर संवाददाता घनश्याम पाराशर का 50 वॉ जन्मदिन के उपलक्ष में कई कार्यक्रम आयोजित हुए।

इन पचास वर्षो में जो कुछ पाया हैं आपका प्यार, स्नेह,इज्जत, शोहरत सब कुछ आप हो तो में हु इसी आशा के साथ मेरे जीवन का हर पल हर दिन खुशियों देने के लिए आभारी हु ये बात मुख्य पुजारी घनश्याम पाराशर ने जन्मदिन के मौके पर कही।  श्री तिलस्वां महादेव के मुख्य पुजारी व दैनिक भास्कर संवाददाता घनश्याम पाराशर का 50 वॉ जन्मदिन के उपलक्ष में कई कार्यक्रम आयोजित हुए. श्री तिलस्वां महादेव के दर्शन कर मंदिर प्रांगण में भव्य स्वागत किया।  जहाँ माला व साफा पहनाया गया साथ ही मावे से निर्मित केक काटा गया। मौजूद शिवभक्तो में केले बाटे गए। डोल नगाड़े के साथ ग्राम पंचायत कार्यालय में साफा माला पहना कर स्वागत किया। इस शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी छुट्टन शर्मा, वार्ड पंच गोपाल अहीर, रणजीत सिंह, गोपाल धाकड़,गणेश सेन, जयकिशन भील, व्यापारी व मित्रोंगण देबी लाल गोस्वामी,गोपाल सोनी, प्रकाश चंद्रवाल, प्रहलाद सेन,मनीष चन्द्रवाल, अभिषेक तेली , बालू चन्द्रवाल, राजू अहीर,  गोपाललाल चन्द्रवाल, बंशी लाल कटारा, घिसु अहीर, शंभू भील, राधेश्याम,उदय लाल अहीर, राजेश तेली, मिटू सिंह सहित श्री तिलस्वॉ महादेव म...

पत्रकार को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, बिजोलिया पुलिस से सुरक्षा की गुहार , पत्रकारो में आक्रोश

पत्रकार को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, बिजोलिया पुलिस से सुरक्षा की गुहार , पत्रकारो में आक्रोश  ✍️गिरधर पाराशर बिजोलिया । कस्बे में विभिन्न समाचार पत्रों में कार्यरत कपिल विजयवर्गीय को फोन पर धमकियाँ और जान से मारने की चेतावनी देने का मामला सामने आया है । घटना को लेकर उपखंड क्षेत्र के पत्रकारो ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया है । इस संबंध में सभी पत्रकारों ने पुलिस थाना बिजोलिया के थानाधिकारी उगमाराम सैनी को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाधिकारी को बताया गया है कि 12 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे कपिल को दो बार मोबाइल नंबर 9828886467 से कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान अनुराग मेहर पुत्र उमाशंकर मेहर, निवासी बिजोलिया के रूप में हुई। आरोपी ने फोन पर आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि पंचायत चौराहा और तेजाजी चौक में तुम बहुत कार्यक्रम कर रहे हो। तुम्हारी पत्रकारिता और कार्यक्रमों में कोई सत्यता नहीं है। दुर्गाशंकर जी के तलवे चाटना बंद करो। रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉल करने वाले ने पत्रकार को धमकी दी है कि उनकी ग...

बिजौलिया ब्लॉक में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।

✍️गिरधर पाराशर  बिजौलिया ब्लॉक के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में महिला अधिकारिता विभाग की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।  बालिकाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर निबंध और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर पोस्टर बनाए गए । बालिकाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए गए।  विद्यालय से प्रधानाचार्य पायल लूनीवाल जी, उप प्रधानाचार्य हेमन्त राठौर जी , व्याख्याता मंजू मीणा जी द्वारा बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया , महिला अधिकारिता विभाग से ब्लॉक सुपरवाइजर अर्चना राव द्वारा बालिका दिवस के महत्व, बालिकाओं को सशक्त बनाने पर चर्चा की और icds विभाग से महिला प र्यवेक्षक संगीता धाकड़ द्वारा बालिकाओं को विभागीय योजनाओं के बारे जानकारी दी गई । ग्राम साथीन रेखा शर्मा द्वारा शिक्षा सेतु, RS-CIT जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आशिया मंसूरी, द्वितीय स्थान चेतना गुर्जर, तृतीय स्थान जाह्नवी माली और पोस्टर प्रतियोगीता में प्रथम स्थान दिव्यांशी, द्वि...

मकरेडी ग्राम पंचायत के रेसुन्दा गांव में पिछले एक हफ्ते से लेपर्ड द्वारा चार से पांच बछड़ों का शिकार कर चुका हैं।

मकरेडी ग्राम पंचायत के रेसुंदा गांव में पिछले एक हफ्ते से लेपर्ड द्वारा चार से पांच बछड़ों को मार शिकार किया हैं ।   महिलाएं बच्चे बुजुर्ग अकेले खेतों में जाने से डरते हैं। शुक्रवार को गांव के निवासी राजू गुर्जर पिता उदय लाल गुर्जर के बछड़े को लेपर्ड द्वारा अध मरा कर दिया है । ग्रामीण दीपक शर्मा, राहुल शर्मा,राजू गुर्जर, मोनू शर्मा, राधा कृष्ण गुर्जर,पवन शर्मा, दीपक शर्मा ने बताया कि वनविभाग के शिकायत पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद एवं निरंतर अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।   विगत दो-तीन वर्षों से वन विभाग द्वारा निरंतर अनदेखी की गई हैं।  

112 नेशनल हाइवे सलावटिया - तिलस्वां मार्ग के इंद्रपुरा धर्म काटा लोगों की जान का दुश्मन बन रहा हैं।अब तक सैकड़ो लोग चोटग्रस्त हो चुके हैं।

✍️गिरधर पाराशर की खास रिपोर्ट  खनन विभाग का धर्मकांटा मौत सौदागर बन रहा हैं। 112 नेशनल हाइवे सलावटिया - तिलस्वां मार्ग के इंद्रपुरा धर्म काटा लोगों की जान का दुश्मन बन रहा हैं। अब तक सैकड़ो लोग चोटग्रस्त हो चुके हैं।  खनन विभाग गहरी निंद्रा में सो रहा है। @ बिजोलियाँ क्षेत्र के सेंडस्टोन की खदानों से निकलने वाले ट्रक ट्रेलर कांटा जाते आते वक़्त नेशनल हाईवे पर ट्रेलर से पूरा रास्ता ब्लॉक कर देते हैं वही दूसरी दर्जनों गाड़ियां काटे पर सेंड स्टोन वजन काटा करने के लिए बिच सड़क पर खडे रहते हैं। साथ ही काटा करने के बाद सेंड स्टोन सड़क के सर्विस लाइन पर छोड़ देने से इन पत्थरो की चपेट में राहगीर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने  बताया की प्रसिद्ध शिव धाम श्री तिलस्वां महादेव पर यात्रियों का ज्यादा भार भी रहता हैं। बिना परवा किए विभागीय  खनन विभाग की धर्मकाटा स्वीकृत देकर लोगों की जान सासत डाल रखी हैं.   धर्म काटा कुल नाप 25- 30 फिट चौड़ाई में हैं। जिसके कारण धर्मकाटा गलत तरिके से लगाने से सड़क पर अतिक्रमण कर दर्जनों ट्रेलर सड़क पर खडे रहते...