Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

राणा जी गुड्डा में नो कर्मचारी अनुपस्थित मिले, उपखंड अधिकारी ने कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया

 जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार  मंगलवार को बिजोलिया उपखण्ड अधिकारी बंशीधर योगी ने ग्राम पंचायत राणा जी गुड्डा मे औचक निरीक्षण किया जिसमें नौ कर्मचारियों अनुपस्थित थे।  एसडीएम योगी ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ का नोटिस जारी कर जवाब तलब किया । सरकार की पारदर्शी नीति को लेकर साफ सफाई इत्यादि को लेकर दिशा निर्देश दिए।  प्रातः 9:30 बजे से 3 बजे तक औचक निरीक्षण कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित रहे। पंचायत समिति के अशोक ओझा, लेखा अधिकारी द्वितीय उमेद सिंह मीणा,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नानालाल धाकड़,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारीरामेश्वर लाल मीणा, सुनीता मीणा, फूलचंद रेगर,रामकेश मीणा,भागचंद सेन,राम लखन गोचर सहित नो कर्मचारी उपस्थित थे। फोटो : ग्राम पंचायत राणा जी गुड्डा में उपखंड अधिकारी बंशीधर जोगी ने  निरीक्षण किया।