Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष में तिलस्वा से निकली वाहन रैली निकली,आज होगी विशाल धर्मसभा

विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष में तिलस्वा से निकली वाहन रैली, आज होगी धर्मसभा  @ गिरधर पाराशर बिजोलिया   उपखंड क्षेत्र के तिलस्वा में हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को तिलस्वा से भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों ने भाग लिया। रैली में शामिल लोग भगवा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय नजर आया। जानकारी के अनुसार वाहन रैली का शुभारंभ तिलस्वा से हुआ, जो पापड़पुर, इंद्रपुरा, चीता बड़ा, जोलास और बृजपुरा होते हुए निकाली गई। रैली का उद्देश्य समाज में एकता का संदेश देना तथा रविवार को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए जनसंपर्क करना रहा। रविवार को शिव चौक में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन से पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात धर्मसभा का आयोजन होगा। धर्मसभा में नागाजी का बाग हनुमान मंदिर के महंत रामप्रिय दास महाराज उपस्थित रहेंगे ।

बिजौलिया पुलिस थाने में कार्यरत रहे हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह को विभागीय क्रमोन्नति के तहत असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) पद पर पदोन्नत किया गया है।

✍️ गिरधर पाराशर बिजौलिया  बिजौलिया पुलिस थाने में कार्यरत रहे हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह को विभागीय क्रमोन्नति के तहत असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) पद पर पदोन्नत किया गया है। जोधपुर में आयोजित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात उन्हें एएसआई के रूप में प्रमोशन मिला, जिसके दौरान उनके कंधों पर एक सितारा लगाकर सम्मानित किया गया। प्रमोशन के बाद भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक द्वारा एएसआई लक्ष्मण सिंह को पुनः बिजौलिया पुलिस थाने में ही पोस्टिंग दी गई है। उनकी दोबारा बिजौलिया में तैनाती की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। बता दें कि एएसआई लक्ष्मण सिंह अपनी ऊर्जावान कार्यशैली, साफ-सुथरी छवि और सख्त लेकिन न्यायप्रिय रवैये के लिए बिजौलिया क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। अपने अल्प कार्यकाल में ही उन्होंने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा की भावना बनी है। वहीं आम जनता के बीच वे अपने सीधे-सादे, सरल और सहयोगी व्यवहार के कारण लोकप्रिय रहे हैं। उनकी पुनः...

कार की टक्कर से भालू की मौत,कोटा बिजोलिया मार्ग की घटना कार सवार दो व्यक्ति घायल,

कार की टक्कर से भालू की मौत कोटा बिजोलिया मार्ग की घटना  कार सवार दो व्यक्ति घायल, ✍️गिरधर पाराशर  नला का माता जी के पास हाई वे पर एक कार के आगे अचानक भालू आ जाने से एक्सीडेंट हो गया भालू के अचानक कार के आगे आने से भालू के टक्कर लगने से कार पलटी खाते हुए सड़क के नीचे जा गिरी जिसमें सवार दो लोग घायल हुए त था भालू की मौत हो गई कार सवार दोनों लोगों हर्षित पिता सुनील सोनी  व चंद्र प्रकाश पिता पांचू राम जागा प्रेम नगर 3 कोटा को हाई वे एम्बुलेंस से डाबी जिला बूंदी अस्पताल ले जाया गया वन विभाग को सूचना दी गई जिस पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर आए जो मृत भालू को वन विभाग कार्यालय बिजौलिया ले गए ।

UGC द्वारा लागू/प्रस्तावित विवादास्पद नियमों पर तत्काल रोक लगाई जाए।विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू / प्रस्तावित छात्र-विरोधी नीतियों के विरोध में ज्ञापन दिया।

UGC द्वारा लागू/प्रस्तावित विवादास्पद नियमों पर तत्काल रोक लगाई जाए। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू / प्रस्तावित छात्र-विरोधी नीतियों के विरोध में ज्ञापन दिया। रामप्रसाद विजयवर्गीय बिजोलिया ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर यूजीसी क़ानून का विरोध जताते हुए रद्द करने की मांग की है।  अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू / प्रस्तावित छात्र-विरोधी नीतियों के विरोध में ज्ञापन  मैं रामप्रसाद विजयवर्गीय बिजोलिया जिला भीलवाड़ा राजस्थान, आपके संज्ञान में यह लाना चाहता हूँ कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू अथवा प्रस्तावित किए गए नवीन नियम एवं नीतियाँ देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत चिंताजनक हैं। UGC द्वारा किए जा रहे इन परिवर्तनों से शिक्षा का स्तर सुधरने के बजाय विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक एवं मानसिक दबाव बढ़ रहा है। मध्यमवर्गीय एवं साधारण परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकता का इस प्रकार जटिल एवं महँगा होना देश के उज्ज...

बिजोलिया गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में भव्य आयोजन

✍️गिरधर पाराशर  बिजोलिया गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में भव्य आयोजन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिजोलिया के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय में झंडारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रातः स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह जी पथिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया, तत्पश्चात कांग्रेस कार्यालय में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने सहभागिता निभाते हुए देश, लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। सभी उपस्थितजनों ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति संकल्प लिया। पूरे आयोजन में देशभक्ति, अनुशासन एवं संविधान के सम्मान का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कार्यक्रम प्रेरणादायक एवं सफल रहा। इस अवसर पर महामंत्री शक्ति नारायण शर्मा जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी छीतरप्रजापत मंडल अध्यक्ष अनिलराव जगदीश सांखला पूर्व जिला परिषद सदस्यसुशीला सांखला मंडल अध्यक्ष अनिल राव रामफूल धाकड़ विजय तिवारी बलवंत ...

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रतिभा का सम्मान बिजोलियाँ क्षेत्र मे गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए।

✍️गिरधर पाराशर  26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर प्रतिभा का सम्मान  बिजोलियाँ क्षेत्र मे गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। पीटी, परेड सहित सांस्कृतिक आयोजन हुए। वहीं बिजोलियाँ स्थित महाविद्यालय मैदान मे सम्मान समारोह आयोजित हुआ। उपखण्ड स्तरीय समारोह में विभन्न कार्यों मे उत्कर्ष प्रतिभा भावन लोगों को ट्रॉफी दी गई। सबसे छोटी नन्ही बच्ची त्विषा नागौरी पुत्री अनिल नागौरी को कला एवं अभिनय के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए विधायक गोपाल खण्डेलवाल एवं उपखण्ड अधिकारी अजीत सिंह की उपस्थित मे सम्मान सभी प्रतिभा भावन को ट्रॉफी प्रदान की।

तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट सबा परवीन कागजी की उपस्थिति में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

✍️गिरधर पाराशर  तालुका विधिक सेवा समिति  की अध्यक्ष  न्यायिक मजिस्ट्रेट  सबा परवीन कागजी की उपस्थिति में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर  विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन  h .v.s स्कूल में किया गया  जिसमें   बालक बालिकाओं को उनके  मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य की जानकारी दी plv रामबाबू माथुर व अंजली नायक तथा स्कूल प्रधानाचार्य नीलिमा  इनानी  व स्कूल स्टाफ मौजूद रहे

मांडलगढ़ में होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को भव्य एवं दिव्य बनाने के उद्देश्य से हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई।

मांडलगढ़, 17 जनवरी  @ अमित जोशी मांडलगढ़ में होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन को भव्य एवं दिव्य बनाने के उद्देश्य से हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई।  संरक्षण मण्डल एवं अध्यक्ष के निर्देशन में आयोजन समिति की बैठक में 25 जनवरी को आयोजित होने जा रहे विराट हिन्दू सम्मेलन की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अंतिम रूप देते हुए विभिन्न कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारियां सौपी गई।   प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभायात्रा 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे आदर्श विद्या मंदिर से प्रारम्भ होकर स्वास्तिक वाटिका नई आबादी मांडलगढ़ पहूँचकर दोपहर 2.15 बजे धर्म सभा में परिवर्तित होगी। शोभायात्रा में मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा तथा देवध्वज के साथ घुड़सवार शामिल होंगे।  इससे पूर्व 24 जनवरी को सायं 4.30 बजे भंवरिया का माताजी पुरानी आबादी से चारभुजा मंदिर परिसर नई आबादी तक विशाल वाहन रैली भी आयोजित की जायेगी।  सकल हिन्दू समाज की बैठक में आयोजन समिति के संरक्षक के रूप में चांदमल टेलर, राधेश्याम चांवरिया, भंवरलाल सोनी, म...

जिले के प्रसिद्ध शिव धाम तिलस्वॉ महादेव में मंगलवार को दान पात्र को खोला गया।

जिले के प्रसिद्ध शिव धाम तिलस्वॉ महादेव में मंगलवार को दान पात्र को खोला गया साथ ही आय व्यय का ब्यौरा दिया गया । मंगलवार को तिलस्वां महादेव के दान पात्र को खोलो गया । श्री तिलस्वां महादेव मंदिर ट्रस्ट के विवादों के चलते पुलिस, राजस्व व बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में दान पात्र की राशि की गणना की गई । जिसमें दान पात्र से नगद राशि 4063980/ नगद प्राप्त की गईं । मंदिर में ट्रस्ट द्वारा अलग-अलग मदों से 4043275/कुल राशि प्राप्त हुई । इस मौक़े पर सी आई स्वागत पांडेय , राजस्व निरीक्षक संजय कुमार पाराशर , पटवारी दीपक कुमार धाकड़ , मंदिर महंत पूर्णा शंकर पाराशर , मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चन्द्र अहीर , मंदिर ट्रस्ट मॉगी लाल धाकड , आजीवन ट्रस्टी घनश्याम पाराशर ,  संघर्ष समिति अध्यक्ष भवानीशंकर अहीर , रणजीत अहीर,कुशल शर्मा सहित मौजूद थे।

रक्तदान के प्रति आमजन हो जागरूक-मेवाड़ा*डॉ देवेंद्र मेवाड़ा मेमोरियल संस्थान बिजौलियां के संरक्षक गोपाल मेवाड़ा के सानिध्य में 13 वां रक्तदान शिविर आयोजित 176

*रक्तदान के प्रति आमजन हो जागरूक-मेवाड़ा* डॉ देवेंद्र मेवाड़ा मेमोरियल संस्थान बिजौलियां के संरक्षक गोपाल मेवाड़ा के सानिध्य में 13 वां रक्तदान शिविर आयोजित 176 रक्तदाताओ ने किया रक्तदान ✍️गिरधर पाराशर माण्डलगढ़ डॉ देवेंद्र मेवाड़ा मेमोरियल संस्थान बिजौलियां की ओर से आज शुक्रवार को 13 वें रक्तदान शिविर का शुभारंभ बिजौलिया के तेजाजी चौक समीपस्थ नटराज हॉस्पिटल में आयोजित किया गया। संस्थान के एडवोकेट चंद्र शेखर मेवाड़ा ने बताया की मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे  रक्तदान शिविर की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा ने की डॉ देवेंद्र मेवाड़ा व मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस बार भी हर वर्ष की भांति डॉ.देवेंद्र मेवाड़ा की पुण्य स्मृति में बिजोलिया के नटराज हॉस्पिटल में अरिहंत ब्लड बैंक भीलवाड़ा के तत्वाधान मे लगातार 13 वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में संस्थान के अध्यक्ष डॉ.दुर्गाशंकर मेहर, संस्थान संरक्षक गोपाल मेवाडा,अधिशासी अधिकारी पंकज मंगल,थाना प्रभारी स्वागत पांडे पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय जोगणिया...