Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2022

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

कांस्या में प्रशासन गांवो के संग फॉलोअप शिवीर आयोजित हुआ।

कांस्या में प्रशासन गांवो के संग फॉलोअप  शिवीर आयोजित हुआ। उपखण्ड अधिकारी सिमा तिवाड़ी की अध्यक्षता में कांस्या , तिलस्वां, राणा जी का गुड़ा पंचायत के लोगों ने आवासीय पट्टे, रेवन्यू विभाग , चिकत्सा विभाग, वनविभाग, बिजली विभाग के समंधित कार्य किए । साथ ही गुढ़ा पंचायत के लोगों ने शिविर में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर गांव  में मुख्य सड़क पर ओवर लोडिंग वाहनों को प्रतिबंध करने की मांग की। तिलस्वा पंचायत के ग्राम वासियों ने अवैध खनन को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया । जिसमें देव डूंगरी में आम रास्ते में अवैध पत्थर काटा गया ।  इस मौके पर तहसीलदार सुबोध चारण, पंचायत समिति सदस्य नरेश मीणा, सरपंच पति कालू बंजारा, तिलस्वां सरपंच कैलाश रैगर, गुड़ा सरपंच भागीरथ भील, वनपाल प्रकाश शर्मा, गिरदावर भवर रैबारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

सलावटिया ग्रिड, चांदजी खेड़ी ग्रिड, कास्या ग्रीड से जुड़े सभी 11 kv फिडर की विद्युत सप्लाई दिनांक 23/6/22 कौ सुबह 8:00 से 12:00 बजे तक बंद रहेगी

क्षेत्र में विद्युत रख रखाव के चलते लाइन बंद रहेगी। ✍️ गिरधर पाराशर क्षेत्र में विधुत रख रखाव के चलते लाइन बंद रहेंगी। एईएन रणजीत सिंह सलावटिया ने बताया की 33 kv विद्युत लाइन सलावटिया  के रखरखाव के चलते सलावटिया    ग्रिड, चांद जी की खेड़ी ग्रिड, कास्या ग्रीड से जुड़े सभी 11 kv फिडर की विद्युत सप्लाई  दिनांक 23/6/22 कौ  सुबह 8:00 से 12:00 बजे तक बंद रहेगी

बिजौलियां थाने सीआई सुरेश चौधरी ने पद भार संभाला

सी.आई. सुरेश चौधरी बिजौलियां के थानाप्रभारी पद भार संभाला।। जानकारी के अनुसार मांडलगढ़ थानाधिकारी के रूप में सेवाएं देने वाले सी.आई.सुरेश चौधरी मिलनसार व अच्छे अधिकारी है । लंबे समय से बिजौलियां में सी.आई.का पद खाली चला आ रहा था* । चौधरी के आने से बिजौलियां में कानून व्यवस्था मजबूत होगी और चोरियों पर अकुंश भी लग सकेगा । मांडलगढ़ में थानाप्रभारी रहकर चौधरी ने बेहतर कार्य कर दिखाया है ।

नगर पालिका रावतभाटा के पूर्व अधिशासी अधिकारी प्रहलाद राय वर्मा के खिलाफ पुनः गिरफ्तारी वारंट. संजय वाधवा के मामले में जारी हुए

नगर पालिका रावतभाटा के पूर्व अधिशासी अधिकारी प्रहलाद राय वर्मा के खिलाफ पुनः गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश संजय वधावा के मामले में जारी हुए आदेश इस मामले को लेकर पहले भी प्रहलाद राय वर्मा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं  सोमवार को पेशी पर  हाजिर नहीं होने पर दिया निर्देश। हालाकि प्रहलाद राय के पुत्र ने अपने वकील के जरिए अदालत में हाजिर होकर गिरफ्तारी वारंट को टालने के लिए न्यायालय में निवेदन किया था । वकील द्वारा कोर्ट में दलील देते हुए   प्रहलाद राय वर्मा  गंभीर रूप से बीमार है । और चलने फिरने की हालत में नहीं है।  परंतु अदालत ने गिरफ्तारी वारंट निरस्त नहीं किया।  अगली पेशी पर  वारंट तामील  कराने के निर्देश दिए।