Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

काटबड़ा वनखंड मे 40 हेक्टेयर जंगल में लगी आग, अग्निशमन गाड़ी पहुंची तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।

काटबड़ा वनखंड मे 40 हेक्टेयर जंगल में करीब तीन बजे लगी आग  भीलवाड़ा व मांडलगढ़ अग्निशमन गाड़ी पहुंची तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। खुला व वन क्षेत्र होने से कोई जंगली जानवरो का जान हानि नहीं हुई। तिलस्वॉ नाका वनपाल प्रकाश शर्मा ने बताया की शुक्रवार को काटबडा के समीप जंगल आग लगी गई जिसमें क़रीब 40 हेक्टेयर भूमि पर घास झाड़ियों जल गई।  माडलगढ व भीलवाड़ा से दमकलों क्षेत्र आग पर क़ाबू पाया । सुचना मिलते ही काटबंडा वनखंड में 40 हैक्टेयर मे आग पर काबू पाने के लिए पहुँचे रेंजर सुरेश चन्द्र चौधरी, वनपाल प्रकाश शर्मा  , विमल रेगर, सहायक वनपाल लक्ष्मण सिंह,वनरक्षक चांद मल वर्मा,लोकेंद्र सिंह,रणजीत बलाई,कौशल कंवर, सरपंच प्रतिनिधि कालु बन्जारा एवं ग्रामीण मौजूद थे ।

होली के पर्व पर घर जा रहे दो युवक रोडवेज मे कॅरियर मे रखा बैग से एक लाख रुपये चोरी

होली के पर्व पर घर जा रहे दो युवक रोडवेज मे कॅरियर मे रखा बैग से एक लाख रुपये चोरी हुए। मनोहर नाथ पिता श्रवण नाथ, जितेंद्र नाथ पिता श्रवण नाथ निवासी कुराडा तहसील प्रबतसर जिला नागौर निवासी बिजोलियाँ क्षेत्र के कास्या की खदानो मे  पत्थर कटिंग के वायरसोप पर कार्यरत थे। मजदूरी के एक लाख रुपये बैग मे रख कर सलावटिया से शुक्रवार को करीब ग्यारह बजे कोटा से भीलवाड़ा रोडवेज मे बैठे। बस मे ज्यादा भीड़ होने से बैग को रोडवेज के कॅरियर मे रख कर सीट बैठ गए। 40 किलोमीटर दूर बिगोद बस रुकी तो बैग नदारद था। ज़ब बिच रास्ता मे रोककर सभी को सवारी को के बैग चेक किया लेकिन कुछ नहीं मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि रोडवेज  का  आरोली, लाडपुरा, मांडलगढ़, त्रिवेणी पर रुकी थी। इस बिच कोई बैग उतार लिया। बैग मे एक लाख रुपये नगद, पेन कार्ड, कपड़ा भरा काला सोल्डर बैग था। फिलहाल बिजोलियाँ थाने मे रिपोर्ट नहीं दी।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का भाजपा मंडल बिजोलिया के नेतृत्व में डाबी तिलस्वा रोड़ गुड्डा चौराहे पर स्वागत सत्कार किया

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का संजय धाकड़ प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दयाशंकर जोशी एवं भाजपा मंडल महामंत्री बिजोलिया मुकेश धाकड़ के नेतृत्व में डाबी तिलस्वा रोड़ गुड्डा चौराहे पर स्वागत सत्कार किया  साथ में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश भाट,छितर मीणा,हंसराज भाट,बूथ अध्यक्ष टीकम बैरागी,फतेह कुमार शर्मा,अनिल धाकड़,रोडू बंजारा,मदन बंजारा,तेज सिंह,फूलचंद सुथार,रामपाल बंजारा,रामचंद्र माली,ओम प्रजापत,श्याम पाराशर,शिव भाट,नवीन शर्मा आदि राणा जी का गुड्डा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया एवं आगामी 29 अप्रैल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित की एवं मोदी जी के मूल मंत्र अबकी बार 400 पार एवं तीसरी बार मोदीमय भाजपा सरकार का नारा लगवाया

सामान्य चिकित्सालय बूंदी के ब्लड डोनर रामलक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नेपाल में हुआ सम्मान*

*सामान्य चिकित्सालय बूंदी के ब्लड डोनर रामलक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नेपाल में हुआ सम्मान* =========================== ब्लड डोनर्स एसोसिएशन नेपाल (ब्लोदान), एफिलिएटेड टू इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन (आईएफबीडीओ) द्वारा स्वेच्छिक रक्तदाताओ को बढ़ावा देने पर सेकण्ड इंटरनेशनल ब्लड कान्फ्रेंस का आयोजन 9 और 10 मार्च 2024 को काठमांडू नेपाल देश में किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय ब्लड कांफ्रेंस में भारत देश के राज्य राजस्थान के बूंदी जिले के गांव सांवलपुरा व संस्थापक रक्तदान जीवनदान टीम बूंदी व सामान्य चिकित्सालय बूंदी के ब्लड डोनर रामलक्ष्मण मीणा नर्सिंग ऑफिसर को नेपाल प्रधानमंत्री श्रीमान पुष्प कमल दहल प्रचण्ड के हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया। इस कान्फ्रेंस के मुख्य अतिथि केन्द्रीय संचार एवं सूचना मंत्री नेपाल श्रीमती रेखा शर्मा जी एवं अल्जीरिया डॉ अब्दुल मलिक शाह,मेयर ललितपुर श्रीमान चिरी बाबू माहर्जन, डिप्टी मेयर काठमांडू श्रीमती सुनीता दंगोल, श्रीमान मदन कृष्णा श्रेष्ठ, प्रेसिडेंट  आईएफबीडीओ श्रीमान डॉ अबडेलमलिक ...

आम जनता का विश्वास ओर कार्य शैली पर कप्तान sp ओर कलेक्टर ने सभी के सामने चौकी प्रभारी शर्मा को धन्यवाद दिया।

राजस्थान व मध्यप्रदेश की राज्य सीमा जिलाधीश व जिला पुलिस अधीक्षक आगामी लोक सभा को लेकर जायजा लिया । कलेक्टर नमित मेहता , पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र दुष्यंत , बिजोलियॉ  उपखंड अधिकारी बंशीधर योगी , मांडलगढ उपखंड अधिकारी अजित सिंह राठौर , तहसीलदार इमरान खान , नायफ तहसीलदार लेखराज स्वामी मध्यप्रदेश बॉर्डर को देखकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिशा निर्देश दिए।  तिलस्वॉ महादेव मेला को लेकर जानकारी ली ।  तिलस्वां में दो शुलभ शौचालय बनाने के लिए स्थान चिन्हित करने के उपखंड अधिकारी को निर्देशित किया ।  कांस्या चौकी परिसर में सी एल जी बैठक ली जिसमें समस्याओं व सुझाव लिए। गोरतलब है कि क्षेत्र से अतिक्रमण व स्वछता को देखकर चौकी प्रभारी नरेश शर्मा कि पीठ थपथपाई। ज़ब बैठक में आम जनता का विश्वास ओर शर्मा के कार्य शैली को लेकर सौ से अधिक क्षेत्र के लोगों ने प्रशंसा की इस पर कप्तान sp ओर कलेक्टर ने सभी के सामने चौकी प्रभारी को धन्यवाद दिया।  इस मौके पर जिलाधीश व जिला पुलिस अधीक्षक  को कास्या चौकी का सर्कल बडा होने से गाड़ी की मांग की गई । वही कलेक्टर महोदय ...

सुप्रशिद्ध शिव धाम श्री तिलस्वां महादेव में सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारम्भ विधायक गोपल शर्मा ने किया।

सुप्रशिद्ध शिव धाम श्री तिलस्वां महादेव में सात दिवसीय  महाशिवरात्रि मेले का शुभारम्भ विधायक गोपल शर्मा ने किया। भाजपा मंडल के सभी नेताओं को माला साफा तिलक लगाकर पंचायत व जनप्रतिनिधियों ने अवगानी की। विधायक ने ग्राम पंचायत कार्यालय पर बैठक में कहा कि श्री तिलस्वां महादेव मेले कई राज्यों से लाखों कि तादाद में श्रद्धांलु पहुंचते हैं। मेले में हर सुविधा हो सरकार द्वारा हर जरूरत के लिए अतरिक्त फड़ दिया जायगा। विधायक ने श्री तिलस्वां महादेव मंदिर पहुँचे जहाँ ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश अहीर सचिव मांगीलाल धाकड़ ने स्वागत किया। गर्भ ग्रह में मंदिर महंत रमेश पाराशर, पुजारी पूर्णा शंकर पाराशर, नरेश पाराशर, घनश्याम, गिरधर, विशाल आनंद ने स्वागत किया। वैदिक मंत्रोचार पूजा अभिषेक करवाया गया। विधायक ने भोले नाथ का आशीर्वाद लिया क्षेत्र वासियो कि मंगला कामनायें की। इस अवसर पर  विधायक गोपाल शर्मा (खंडेलवाल), भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र बंजारा , वरिष्ठ नेता गोवर्धन वैष्णव, वरिष्ट नेता जगदीश पुरी,तिलस्वा सरपंच कैलाश रैगर , भाजपा मण्डल महामंत्री मुकेश धाकड़, भाजपा उपाध्यक्ष प्रका...

ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेलों के प्रति रुझान बड़ा है, प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होते है जिला परिषद सदस्य श्याम मीणा,

कास्या में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन  बिजोलिया तहसील के ग्राम कास्या में मेवाड़ रॉयल्स द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दौलपुरा टीम फाइनल मैच जीती।  आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेलों के प्रति रुझान बड़ा है, प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होते हैं व नए चेहरे उबरेंगे यह बात समापन समारोह  में जिला परिषद सदस्य श्याम मीणा में कही   समापन समारोह के मुख्य अतिथि व जिला परिषद सदस्य श्याम मीणा, वशिष्ठ अतिथि नरेश कुमार मीणा,  तूफान यादव ने विजेता टीम को  ट्रॉफी व नगद पुरस्कार  71000 एवं उपविजेता टीम को ₹31000 व मेन ऑफ़ द सीरीज को ₹2100 से सम्मानित किया गया।  10 दिवसीय प्रतियोगिता मे दर्जनों टीमों  ने भाग लिया था।  फाइनल मैच सराणा व दौलपुरा के बीच खेला गया जिसमें दोलपुरा टीम ने 5 रन से  विजय रही.उपविजेता टीम सराणा रही।  इस मौके पर राधेश्याम मीणा अंकित लसोड,बबलू सुथार, मुकेश धाकड़,शाम गाडोलिया, बजरंग नायक,सुरेश बंजारा मौजूद रहे