Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2021

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

आबादी क्षेत्र में अवैध शराब की दुकान।राणा जी गुड़ा पंचायत के चंपापुर चोराया पर सघन आबादी में बेरोक टोक के खूले में बिक रहा शराब

चंपापुर में आबादी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री केंद्र ✍️ गिरधर पाराशर आबादी क्षेत्र में अवैध शराब की दुकान शराब की बिक्री से आस पास लॉगो व छोटे बच्चे पर बुरा असर पड़ रहा है। राणा जी गुड़ा पंचायत के चंपापुर चोराया पर  सघन आबादी में बेरोक टोक के खूले में बिक रहा शराब ।  शराबी वहीं बैठकर पीकर हो हल्ला व गाली गलौज करते हैं जिसके कारण वहा नन्हें बच्चे व महिलाएं आम लोग के लिए  रहना दुश्वार हो गया है।  विशेष तो यह कि मुख्य मार्ग व चोरया होने से बच्चों को भी शराब की दुकान पर पव्वे लेता देखा जा सकता है।  राणा जी गुड़ा पंचायत में लगे शराब ठेका संचालित है। लेकिन समय समय पर ओवर रेट लेने की शिकायत आती रहती है। गौरतलब है कि इन शराब के ठेकों पर वर्षों से काबिज़ है। इसीलिए मनमाने ढंग से रेट का मामला हो या अवैध रूप से चार से पांच जगह पर आबादी में बेरोक टोक शराब बिक्री केंद्र खोलरखे है।  राजस्थान सरकार द्वारा समय समय पर ठेका लाटरी निकाल कर अलग अलग नाम पर ठेका लाटरी से दिया जाता है। लेकिन पहुंच बहुत बड़ी होने से लॉटरी किसी को भी खुले उनसे खरीदकर उन्हें बेदखल कर अप...

परिवहन विभाग उदयपुर परिचालक द्वारा एक महिला के साथ बदसलूकी करने के बाद विभागीय स्वीकार किया ।परंतु ढाई महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।

परिवहन विभाग उदयपुर परिचालक द्वारा एक महिला के साथ बदसलूकी करने के बाद विभागीय  स्वीकार किया । परंतु ढाई महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। तिलस्वा निवासी मांगीलाल जैन ने बताया कोटा से आ रही रोडवेज बस उदयपुर परिवहन विभाग की गाड़ी संख्या आरजे 27 पा 4632  पांच सदस्य कोटा से सलावटिया के लिए यात्रा करने के लिए बस बैठे।  परिचालक द्वारा रुपया लेकर टिकट नहीं देने पर महिला द्वारा सीमा जैन व मांगीलाल जैन ने  परिवार के पाच टिकट  देने को कहा । इस पर परिचालक द्वारा टिकट नहीं दिया और गाली गलौज बीच रास्ते में उतारने की धमकी दी । सलावटिया  पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों से मदद करने के बाद परिचालक ने टिकट दिया ।  इसकी आपत्ति पोर्टल पर  करवाई के लिए शिकायत की गई । व उदयपुर कलेक्टर को शिकायत बुक पोस्ट करवाया गया। लेकिन सरकार व विभाग द्वारा किसी प्रकार की परिचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।  वही परिवहन विभाग द्वारा लेटर भेजा गया जिसमें क्षमा मांग कर इतिश्री करी । गौरतलब है कि आम आदमी को टिकट नहीं लेकर बैठने पर तीन महीने  सजा या  जुर्माना का प...

अभूतपूर्व विधायक विवेक धाकड़ के प्रयासों से दीपावली पूर्व काली घाटी गांव रोशनी से जगमग हुआ

अभूतपूर्व विधायक विवेक धाकड़ के प्रयासों से दीपावली पूर्व काली घाटी गांव रोशनी से जगमग हुआ ✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर आजादी के 74 वर्ष बाद भी कई गांव में बिजली सड़क पानी जैसी बुनियादी जरूरत की सुविधा उपलब्ध नहीं है। लेकिन क्षेत्र का सौभाग्य है कि चुनाव हारने के बाद भी लगातार 36 कौम के नेता के रूप में अभूतपूर्व विधायक विवेक धाकड़ कार्य कर रहे हैं। मकरेडी ग्राम पंचायत मैं प्रशासन गांवों के संग शिविर के दौरान अभूतपूर्व विधायक विवेक धाकड़ को जानकारी मिली की ग्राम पंचायत के गांव काली घाटी में बिजली की सुविधा नहीं है। आश्चर्यजनक रूप से जानकारी सामने आने के बाद अभूतपूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने प्रयास शुरू किए और प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज दीपावली से 2 दिन पहले ही काली घाटी गांव में बिजली पहुंची और गांव रोशनी से जगमग हो गया। ग्रामवासियों ने पूर्व विधायक विवेक धाकड़ का आभार प्रकट करते हुए ढोल नगाड़ों से स्वागत सत्कार किया धनतेरस के उपलक्ष पर बिजली पहुंचने की खुशीयां मनाई खुशियों के इस महापर्व के अवसर पर अभूतपूर्व विधायक विवेक धाकड़, प्रधान आशा देवी भील, उप प्रधान कैलाश धाकड़, पंचायत स...

ईगल फुटबॉल क्लब नीमच ने फाइनल मैच जीतकर इतिहास रचा।

@ घनश्याम गिरधर पाराशर ईगल फुटबॉल क्लब नीमच ने फाइनल मैच जीतकर इतिहास रचा। फुटबाल कोच प्रमोद शर्मा के सानिध्य में मध्य प्रदेश के सिहोर में आयोजित द्वितीय मध्यप्रदेश प्रीमियम लीग फुटबाल टूर्नामेंट में ईगल फुटबॉल क्लब नीमच शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की  ।  ऐतिहासिक जीत पर पूरे नीमच शहर में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। नीमच जिले में जगह जगह दीपावली से पूर्व हि जीत की ख़ुशी में जोरदार आतिश बाजी की।   ढोल नगाड़े के साथ नाचते हुए। एक दूसरे के मिठाईयां खिलाकर ख़ुशी जाहिर की। प्रमोद शर्मा के  अथक प्रयास व परिश्रम से आज नीमच जिले की नई पहचान दी। लोगों ने दूरभाष पर बात कर आभार व्यक्त किया। फुटबॉल कोच प्रमोद शर्मा