Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2023

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में बिजौलिया मण्डल से जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़ नेतृत्व में पार्टी के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल होने जयपुर पंहुचे

गिरधर पाराशर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में बिजौलिया मण्डल से जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़ और मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरा लाल जोगी के नेतृत्व में पार्टी के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल होने जयपुर पंहुचे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से हजारों कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर मिशन 2023 के लिए विजयी हुंकार भरी। जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़ एवम् मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा ने जिले का मंडल स्तर पर भाजपा का स्वयं का पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग व अथक प्रयास से बने नवनिर्मित कार्यालय के शुभारम्भ हेतु प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी एवम् प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्र शेखर भाई साहब को निमंत्रण दिया  बिजौलिया मंडल से पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र सिंह राजौरा एवम् सीताराम मेघवंशी,मंडल उपाध्यक्ष हीरा सिंह सौलंकी,पूर्व नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश तिवाडी,लक्ष्मीखेड़ा सरपंच लोकेश मेघवंशी,उप सरपंच चैन सिंह बंजारा, वरिष्ठ नेता देवकरण सोलंकी,मंडल महामंत्री अनिल खटीक,पंकज विजय पूर्व मंडल महामंत्...

स्वतंत्रता सेनानी साधु सीतारामदास की प्रतिमा खंडित करने पर आक्रोश प्रकट कर ज्ञापन दिया

स्वतंत्रता सेनानी साधु सीतारामदास की प्रतिमा खंडित करने पर आक्रोश प्रकट कर ज्ञापन दिया गिरधर पाराशर बिजौलिया किसान आन्दोलन के प्रणेता साधु सीता राम दास जी की प्रतिमा को कुछ दिनों पूर्व असामाजिक तत्वों साजिशन खंडित कर दिया था इससे पूरे क्षेत्र मे आक्रोश फेल रहा है इसलिय आज साधु सीता राम दास मूर्ति स्थापना समिति के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी बिजौलिया मंडल के सहयोग से उपखंड अधिकारी जी को विधायक गोपाल जी खंडेलवाल,जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़, मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा,पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश धाकड़,स्थापना समिति अध्यक्ष उमाशंकर वैष्णव,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हीरा जोगी,जिला मंत्री हर्षेन्द्रा कँवर के नेतृत्व में ज्ञापन दिया। इस सम्बंध में ज्ञात हो कि 3 महीने पहले ही किसान आंदोलन के प्रणेता साधु सीताराम दास बैरागी की प्रतिमा का अनावरण किया गया 5 वर्षो पूर्व स्वतंत्रता सेनानी भँवर लाल शर्मा की मूर्ति भी इसी तरह से असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दी जो प्रशासनिक उदासीनता के चलते अभी खंडित अवस्था मे पड़ी हुई है । भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपखण्ड अधिकारी से ज्ञापन देकर मांग की है कि अतिशीघ्र दोनो...

आरौली सर्कल के फुलासतीधार के पास बृजपुरा स्थित खेत पर ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक पैंथर की मौत हुई।सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची।

गिरधर पाराशर  आरौली सर्कल के फुलासतीधार के पास बृजपुरा स्थित प्रभू लाल धाकड़ के खेत पर ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक पैंथर की मौत हुई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। रेंजर दशरथ सिंह राठौड़ ने बताया की आरोली सर्किल के फुलाससती धार निकट बृजपुरा गांव के एक खेत में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से मौत हुई।  बताया जा रहा  हैं की संभत  रात्रि में पैंथर  हवा खाने की दृष्टि से वन विभाग की दीवार पर बैठा था।  इसी दौरान रात्रि में ऊंची मचान पर बैठने के लिए वन विभाग की दीवार के पास ट्रांसफार्मर परचढ़ गया ।  करंट लगने से की मौत हुई।  मृत मादा पैंथर की उम्र 2 साल ,लंबाई कुल 5 फीट है।  बिजौलिया नाका पर लाया गया  पोस्टमार्टम कर जला दिया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय बन अधिकारी सुरेश चोधरी, वनपाल विमल रैगर, वनपाल श्यामपुरा नरेश कुमार भील, तिलस्वां वनपाल प्रकाश शर्मा , वन रक्षक चादमल रैगर, पशु चिकत्सक राजेश धाकड़, रामफूल धाकड़  मौजूद थे।

ग्राम पंचायत तिलस्वा की 4 टेबलेट मंदिर ट्रस्ट द्वारा हटाने से रोष व्याप्त है ।

ग्राम पंचायत तिलस्वा  की 4 टेबलेट मंदिर ट्रस्ट द्वारा हटाने से रोष व्याप्त है । ग्राम पंचायत तिलस्वा सरपंच कैलाश रैगर ने बताया मंदिर ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़ द्वारा समाज के दरवाजे के पास यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए बैठने के लिए सुव्यवस्थित चार टेबल रखी गई । जिनको मंदिर ट्रस्ट के सचिव ने रात्रि में हटा दिया।  ग्राम पंचायत सरपंच कैलाश रैगर ने  मंदिर ट्रस्ट के इस कार्य को लेकर आलोचना करते हुए कहा पंचायत द्वारा यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए पीपल व  बड़ के नीचे  टेबल रखी। जिसको रात्रि में अन्य यंत्र रखवा दी। ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़ द्वारा ग्राम पंचायत के कार्यों को लेकर हमेशा आमने-सामने रहे हैं । वही महाशिवरात्रि मेले में भी इनका रवैया ग्राम पंचायत के प्रति ठीक नहीं ही रहा है । ग्राम पंचायत सरपंच कैलाश रैगर ने बताया की मंदिर ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड़ के खिलाफ ज़िला कलेक्टर व  उपखंड कार्यालय में ज्ञापन देकर अवगत कराएंगे। तिलस्वा ट्रस्ट के क़रीब 20 सालो से चुनाव नहीं होने के कारण मौजूदा सचिव मांगी लाल धाकड़ के हौसले बुलंद हैं।

अंबिका विद्यालय द्वारा वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आयोजित

*अंबिका विद्यालय द्वारा वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आयोजित  अंबिका उच्च प्राथमिक विद्यालय का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम क गोपाल मालवीय की अध्यक्षता में शुरू हुआ।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी दिनेश मीणा , डी सिंह पुलिस चौकी कास्या ,डॉ महेश पारीक सदाराम जी खेड़ा सरपंच कैलाश धाकड़ ,संस्कार भारती के निदेशक घनश्याम सोनी ,बालाजी उच्च प्राथमिक विद्यालय  गोपाल  अहीर  ,संजय  जैन  ,राहुल लसोड़ भूतपूर्व सरपंच , मनोज लसोड कास्या ,  गोवर्धन मीणा, जगन्नाथ  मीणा, रमेश  मीणा , नेताजी, प्रकाश मीणा के मौजूदगी में हुआ।  कार्यक्रम   प्रधानाध्यापिका किरण सुथार , कार्यक्रम का संचालन माया कामड़ द्वारा किया गया |  साथ ही आए मुख्य अतिथि के रूप में मेहमानों का माला पहना कर वह साफा बंधवा कर स्वागत किया गया।  इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा राजस्थानी नृत्य, बम लहरी ,गलती से मिस्टेक ,नशा मुख्य संदेश ,शिक्षा के प्रति जागरूकता ,छोटे-छोटे बच्चों का संडे सॉन्ग ,हरियाणवी ,चरी नृत्य ,पंजाबी गानों की शानदार प्रस्तुति के साथ शुरू ...