Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2021

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

रेसुंदा स्थित अर्धनागेश्वर महादेव में 29 जनवरी से श्री मद भागवत कथा का आयोजन

घनश्याम , गिरधर पाराशर   श्रीमद्भागवत कथा 29 जनवरी से 4 फरवरी 2021 तिलस्वा महादेव के पास आंठ रेसुन्दा में अर्द्धनारीश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में दोपहर 12 से 3 कथा आयोजित होगी।  अर्धनारीश्वर मंदिर  रेसुन्दा  में भागवतकथा 29 जनवरी से 4 फरवरी दोपहर 12 से 3  बजे कथा का आयोजन ग्रामवासी के  सानिध्य में कथा वाचक श्रीरामधाम बालाजी से घनश्याम जी वैष्णव महाराज द्वारा कथा श्रवण होगा।  सात दिवसीय कथा महोत्सव में रोजाना जीवंत झाकियां सजाई जाएगी। पीपल्दा, रावतभाटा जिला चित्तौड़ गढ़ में  कथा का आयोजन हो रहा  हैं।

हर्षोल्लास से मनाया पूर्व विधायक विवेक धाकड़ का जन्मदिन

माण्डलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के जन्म दिवस पर आज विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी मौजूदगी में गरीबों में कम्बल वितरण किये वहीं आज बिजोलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने कोविड वेक्सीन सेंटर का शुभारंभ किया और जैन मुनि सुधा सागर जी महाराज से पार्श्वनाथ तीर्थ स्थल पर जाकर उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।     👍घनश्याम गिरधर पाराशर  माण्डलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में अपना दौरा किया जिसमें आरॉली टोल प्लाजा, सलावटिया ,माजी साहब का खेड़ा ,बिजौलिया आदि स्थानों पर युवाओ ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, ओर उन्होंने पार्श्वनाथ मंदिर बिजोलिया में पहुच कर सुधा सागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया व बिजौलिया के भील पुरिया में 151 कम्बल गरीबों में वितरणकिया इसी प्रकार गोवटा माता मंदिर में 251 कम्बल वितरण किये जिसमें माण्डलगढ़ प्रधान सतीश जोशी,महुवा सरपंच मुकेश खटीक ,पंचायत सदस्य भगवती लाल,श्री नगर सरपंच रामलाल भी...

अवैध खनन पर कार्रवाई

तहसीलदार लाला राम यादव ने अवैध खनन कर्ता के खिलाफ कार्यवाही कर रास्ते को करवाया दुरस्त   ✍️घनश्याम गिरधर पाराशर चम्पापुर आटी के ग्रामीणों ने बिजौलिया तहसीलदार लाला राम यादव व सहायक खनिज अभियंता पुष्पेंद्र सिंह को गुरुवार को ज्ञापन सौंप कर बालजी मंदिर भूमि पर अवैध खनन को लेकर शिकायत की। संज्ञान में लेते हुए सोमवार को तहसीलदार लाला राम यादव व पटवार हल्का पटवारी संजय पाराशर राणा जी गुड़ा ने मौके पर पहुंचे।  जहा अवैध खनन की नियत से बालाजी मंदिर रास्ते में खुदाई पाई गई ।  तुरन्त कार्यवाही करते हुए जेसीबी मशीनों की रास्ते को दुरस्त करवाया और साथ ही हिदायत अवैध खननकर्ताओ दी ।

२ लाख रूपए का चैक दिया

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक  कास्या में जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कास्या निवासी तुलसी बंजारा को दो लाख रुपए का चैक दिया। @घनश्याम गिरधर पराशर नरेंद्र शर्मा बैंक मैनेजर  बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कास्या ने बताया की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कास्या निवासी तुलसी बंजारा को पति गोरू बंजारा की मृत्यु पर दो लाख रूपए का चैक दिया। साथ ही प्रधान मंत्री द्वारा चलाई जा रही महत्त्वकांक्षी योजना के साथ जुड़े व नजदीकी शाखा में जाकर आवेदन करे।  इस मौके पर बैंक शाखा प्रबन्धक नरेंद्र शर्मा, सहायक शाखा प्रबन्धक सुशील कुमार देवतवाल , सहायक प्रबंधक शाखा जनकराज पारीक, कार्यालय  सहायक राहुल कुमार , डाक्टर महेश पारीक, गिरधर पाराशर, प्रथ्वी राज मीणा, अंकित जैन आदि लोग उपस्थित थे।

देबीनिवास में धर्मराज जी कथा बंधेज की पूर्णाहुति

धर्मराज जी कथा बंधेज की पूर्णाहुति का एक दिवसीय आयोजन देबिनिवास गांव में सोमवार को हुआ। धर्मराज की कथा बन्धेज एक वर्षीय की पूर्णाहुती पर जल यात्रा सोमवर को श्री तिलस्वां महादेव स्थित पवित्र कुण्ड से करीब 51 कलश भरकर डीजे के साथ जय कारो के साथ कलश यात्रा निकाली। जो पांच किलोमीटर दूर देबिनीवास स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पैदल पैदल पहुंचे।  जहा ग्रामीण ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।  कुल अठारह जोड़े ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी गई।  तत्पश्चात भंडारा आयोजित होगा।  इस मौके पर विनोद धाकड़, शांति लाल धाकड़, सुरेश धाकड़, मांगी लाल धाकड़ सहित उपस्थित थे। तिलस्वा महादेव मंदिर से जल यात्रा देबनिनिवास गांव पहुंचीं।