Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2025

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

पेंथर का हमाल दूसरे दिन भी जारी डोबीया गांव में दो बछड़े पर किया हमला। कुम्भकर्ण नींद में वन विभाग, ग्रामीणों डरे सहमे,

पेंथर का हमाल दूसरे दिन भी जारी दो बछड़े का शिकार किया  बिजोलिया क्षेत्र डोबीया गांव की  घटना वन विभाग शिकायत करने भी कोई कार्यवाही नहीं की गावं के लोग डरे सहमे डोबीया गांव में पेंथर ने  लगातार दूसरे दिन भी  दो बछड़े हमला कर दिया।  बाड़े की पंद्रह फीट पक्की दीवार कूदकर अंदर घुसे पेंथर ने बछड़ों को शिकार बना लिया।   किसान राजू धाकड़ ने बताया कि  लगातार दो दिन से छः मेवशी का शिकार कर चूका हैं। बीती रात भी बाड़े में  पेंथर शिकार करने  पहुँचे ,पंद्रह फिट दिवार घुसने में नाकाम रहा पेंथर तो छोटे शावक पेंथर ने दो  तीन पत्थर गिराकर छोटी से जगह में बाड़े के अंदर कूद कर दो बछड़ो का शिकार कर लिया। बहार निकालने के लिए छोटे मवेशी को फाटक के पास खींच लाया लेकिन बहार खडे पेंथर ने फाटक से मुँह पहुंचा कर कान पकड़ कर बहार खींचने का प्रयास किया । सुबह ज़ब बाड़े में पहुँचे तो लहूलुहान दो बछड़े बाड़े पड़े थे।  लगातार पेंथर के हमले पहले कितनी बार हो चुके हैं।  माना जा रहा हैं एक से अधिक पेंथर हो सकते हैं। इससे पूर्व वन विभाग को पिंज...

मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने नला का माताजी में 10 लाख रुपए विधायक मद से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने निर्वाचन क्षेत्र के नला का माताजी मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली कि कामना की।  इस मौके पर 10 लाख रुपए की लागत विधायक मद से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। साथ ही मनरेगा योजना अंतर्गत 15 लाख रुपए से पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।  इस दौरान मांडलगढ़ विधानसभा संयोजक  अनिल पारीक, बिजोलिया मंडल अध्यक्ष  राजेंद्र बंजारा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़, जिला मंत्री हरशेंद्ररा कंवर,वरिष्ठ भाजपा नेता  गोवर्धन वैष्णव,  शांतिलाल जोशी, सदाराम जी का खेड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक  कैलाश धाकड़,पूर्व नगरपालिका मांडलगढ़ अध्यक्ष  विनोद ओस्तवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष  मनोज गोधा, नला का माताजी कमेटी अध्यक्ष  शंकर धाकड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष  सुनील जोशी, बिजौलिया बार एसोसिएशन अध्यक्ष  सुमित जोशी, जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी  विट्ठल तिवारी, पूर्व बिजौलिया प्रधान प्रतिनिधि  ओम मेड़तिया, ग्राम पंचायत श्यामपुरा प्रशासक प्रतिनिधि  भगव...

डोबीया गांव में लेपर्ड ने बाड़े की 5 फीट पक्की दीवार कूदकर चार बछड़ों को शिकार बना लिया।

डोबीया गांव में लेपर्ड ने चार बछड़ों पर हमला कर दिया।  बाड़े की 5 फीट पक्की दीवार कूदकर अंदर घुसे लेपर्ड ने बछड़ों को शिकार बना लिया।  मामला डोबिया गांव में रविवार तड़के करबी 5 बजे का है। पीड़ित किसान रमेश धाकड़ ने बताया कि रात 11 बजे के करीब गांव के नजदीक स्थित पुलिया के पास लेपर्ड अपने एक बच्चे के साथ दिखा था। उसके बाद कुछ गांव वालों को लेकर दोबारा उस पुलिया के पास पंहुचे तो वो नहीं दिखा।  गांव में कई जगह मवेशियों के बाड़े हैं। मवेशियों की सुरक्षा के लिए कुछ देर पहरा दिया गया।रमेश ने बताया कि गांव में उसने बाड़े में 11 गायों को रखा था। जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए 5 फीट पक्की दीवार के बाद 4 फिट तक लोहे की जाली भी लगा रखी है। हालांकि मुख्य दरवाजे के ऊपर एक डेढ़ फीट की खाली जगह है। उसने बताया कि सुबह 5 बजे जब मैं अपने बाड़े में गायों की देखरेख के लिए गया तो 4 बछड़े लहू लुहान हालत में मृत मिले। गांव के आस पास वन्य क्षेत्र हैं। कई बार लेपर्ड द्वारा मवेशियों के शिकार की घटनाएं हो चुकी है। इसी बाड़े में साल भर में ये दूसरी वारदात हुई है...

कुमाता व आरोपी माता पिता के साथ श्री तिलस्वां महादेव मंदिर परिसर से पुलिस ने किया गिरफ्तार,

संवाददाता गिरधर पाराशर  मांडलगढ़, भीलवाड़ा झगझोर देने वाली मासूम घटना सीताकुण्ड स्थित सुनसान जंगल मे कुमाता अपने कलेज़े के टुकड़े को पत्थर निचे दबाकर व मुँह फेविक्कीक डाल दी ताकी रोने की आवाज़ बहार नहीं आवे। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना का चौथे दिन हुआ पर्दा पास । भीलवाड़ा में मासूम के मुंह में पत्थर ठूंसकर उसकी हत्या का प्रयास करने वाला उसका नाना है। आरोपी से पुलिस ने शनिवार (27 सितंबर) सुबह पूरा सीन रिक्रिएट करवाया। इस दौरान वारदात स्थल पर बच्चे की मां भी मौजूद थी। आरोपी नाना ने बताया कि उसकी बेटी कुंवारी है और इज्जत बचाने और शादी करने के लिए ऐसा किया। इधर, बच्चे का इलाज भीलवाड़ा के जिला अस्पताल में चल रहा है। पूरी बॉडी में इंफेक्शन फैलने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मासूम 23 सितंबर को पत्थरों में दबा हुए मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में मिला थाको पुलिस 27 सितंबर की सुबह घटना स्थल पर लेकर पहुंची। सीन रिक्रिएट करवाया कि उन्होंने कैसे पूरी वारदात को अंजाम दिया। रिक्रिएशन के बाद आरोपी नाना ने बताया कि... " बूंदी से भीलवाड़ा...

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला ,सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नवजात को दबाया

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला, सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नीचे दबाकर छोड़े गए नवजात शिशु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई । पुलिस  अधिकारी बिजौलिया कांस्टेबल सुरेश कुमार मीणा की तत्परता पर मांडलगढ़ एएसआई रामलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। कुंवारी बेटी के प्रेग्नेंट होने पर बदनामी के डर से मां-बाप ने घर छोड़ दिया। मजदूरी करने का बहाना बनाकर 120 किलोमीटर दूर कमरा किराए पर लेकर रहे। देसी तरीके से गर्भ नहीं गिरा तो चार महीने डिलीवरी का इंतजार किया। बेटे के जन्म से एक दिन पहले लड़की मंदिर गई। हाथ जोड़कर प्रार्थना की और प्रसाद भी लिया। 19 दिन बाद वीरान जंगल में मासूम के मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक भर दिया और मरने के लिए छोड़ दिया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। निर्ममता के समय भी भगवान याद आ जाता तो मासूम को नरक नहीं देखना पड़ता। चार दिन पूर्व का मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र का है। 23 सितंबर की दोपहर मासूम पत्थरों के बीच दबा मिला था। मुंह में फेविक्क डाल दी रोने की आवाज़ बहार क...

जोरदार धमाके की आवाज देखते ही देखते ट्रेलर धू-धू कर जल उठा

संवाददाता -गिरधर पाराशर मांडलगढ़, भीलवाड़ा केमिकल पाउडर से भरा ट्रेलर पीटा चित्तौड़ राष्ट्रीय ट्रेलर आग लगी राजमार्ग पर अमरतिया के पास बड़ा हादसा हुआ। गुजरात से झांसी जा रहा केमिकल से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसे जोरदार धमाके की आवाज सुन ग्रामीण दौड़ पड़े। हादसे के बाद ट्रेलर में भरे केमिकल पावडर के कट्टों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते ट्रेलर धू-धू कर जल उठा। राजमार्ग जाम लग गया। सूचना पर डीएसपी बाबूलाल बिश्नोई, थाना प्रभारी घनश्याम मीणा, चौकी प्रभारी राम सिंह मौके पर पहुंचे व यातायात सुचारू करवाया। सूचना मिलते ही नितित फैक्ट्री व मांडलगढ़ नगर पालिका, भीलवाड़ा से दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हाइवे पर लंबा जाम भी लग गया। गनीमत रही कि ट्रेलर चालक व खलासी समय रहते बाहर निकल गए

श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर प्रतिभा को माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

ग्राम पंचायत मकरेड़ी में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर प्रतिभा को माल्यापर्ण कर  पुष्पांजलि अर्पित की।   इस अवसर पर उनके जीवनकाल पर प्रकाश डाला।  इस मौके पर पिंटू उपाध्याय , गौतम उपाध्याय प्रवीण पंडित राधाकृष्ण गुर्जर देवलाल गोपाल धाकड़ कमलेश राठौर उदय लाल भील शिव शर्मा कमलेश शर्मा महेंद्र धाकड़ भोलू भिल दला बंजारा सब मौजूद रहे

सुबह की चाय पड़ी महँगी धमाका ऐसा की क्षेत्र को लोग डरे सहमे दिखे, काछोला थाना क्षेत्र की घटना

संवाददाता गिरधर पाराशर   @ माडलगढ़,भीलवाड़ा  सुबह की चाय पड़ी महँगी गनीमत रही की गैस सिलेंडर फटने से पहले घर के लोग सुरक्षित भाग निकले। धमाका ऐसा की क्षेत्र को लोग डरे सहमे दिखे, काछोला थाना क्षेत्र के जलिंद्रि में पीपली का डेरा गांव में सुबह करीब 5 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।  गांव निवासी भोजराज बंजारा के घर में गैस सिलेंडर अचानक आग पकड़ने से ब्लास्ट हो गया।  घटना के समय घर में आठ लोग मौजूद थे, जो किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर भाग गए। सिलेंडर फटने की धमाकेदार आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट के कारण म कान की टीन छप्पर उड़ गई और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। घर के भीतर रखा सामान और कपड़े भी आग की भेंट चढ़ गए। पूर्व सरपंच विजय तिवाड़ी ने बताया कि पीड़ित परिवार उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का लाभ उठा रहा था। उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन समय रहते घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए।  क्षेत्र में सैकड़ो गैस कनेक्शन है लेकिन  गैस एजें...

आयुर्वेद दिवस पर सम्मान समारोह में बिजोलिया क्षेत्र से डॉ संजय कुमार नागर, बंसीलाल कटार सम्मानित हुए।

✍️ गिरधर पाराशर की रिपोर्ट  आयुर्वेद दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। राजकीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय भीलवाड़ा में दसवां आयुर्वेद दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बिजोलिया ब्लॉक से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार नागर राजकीय आयुर्वेद औषधालय आँट और राजकीय आयुर्वेद औषधालय तिलस्वा मैं कार्यरत बंसीलाल कटारा कंपाउंडर छोटी बिजोलिया परिचारक सूर्यभान प्रजापत को आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपनिदेशक महाराज सिंह आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा द्वारा जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। क्षेत्र में अच्छा कार्य के लिए आयर्वेद दिवस पर सम्मानित होने पर ग्रामवासियो ने हार्दिक बधाई दी।

बिजौलिया CHC पर लगे मेडिकल कैंप में महिला अधिकारिता विभाग की तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बेटी जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया।

✍️गिरधर पाराशर  बिजौलिया CHC पर लगे मेडिकल कैंप में महिला अधिकारिता विभाग की तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बेटी जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया।  कार्यक्रम में BCMO सर डॉ गोपाल यादव जी , चिकित्सा प्रभारी अंसारी जी सर एवं महिला अधिकारिता विभाग से ब्लॉक सुपरवाइजर अर्चना राव की उपस्थिति में  रामपुरिया निवासी रानी w/o शंभू नाथ की पहली बच्ची शिवानी का जन्मोत्सव केक कट करके मनाया गया और बच्ची के लिए उसके परिवार को महिला अधिकारिता विभाग की तरफ से बेबी केयर कीट प्रदान कर बच्ची के जन्म और उसे पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया गया। ब्लॉक सुपरवाइजर अर्चना राव द्वारा विभागीय योजनाएं लाडो प्रोत्साहन योजना, माहवारी स्वच्छता, डिजिटल  साक्षरता, शिक्षा सेतु योजना, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना आदि की जानकारी दी गई । कार्यक्रम में ग्राम साथीन दुर्गा देवी और मंजू बलाई के साथ सभी आशा सहयोगिनी भी उपस्थित रहे।

मानवीयता को शर्मसार करने वाला ऐसा वाक्या ना पहले कभी देखा और ना ही सुना। रोने की आवाज नहीं आए इसलिए उसके मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक से चिपका दिया।

✍️गिरधर  पाराशर, कलयुगी माँ ने नवजात शिशु को मरने के लिए छोड़ा जंगल में मुंह में पत्थर ठुसकर नवजात को जंगल में फेंका:  रोने की आवाज नहीं आए इसलिए फेवीक्विक भी लगाया,  चरवाहों को तड़पता हुआ मिला शिशु, मानवीयता को शर्मसार करने वाला ऐसा वाक्या ना पहले कभी देखा और ना ही सुना।  करीब 15-15 दिन के मासूम को जंगल में फेंक दिया गया। रोने की आवाज नहीं आए इसलिए उसके मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक से चिपका दिया। बकरियां चराने वाले ग्रामीणों ने हल्की रोने की आवाज सुनीं और पास पहुंचे तो होश उड़ गए। पत्थर मुंह से निकालते ही मासूम जोर-जोर से रोने गया। ग्रामीणों ने हॉस्पिटल में पहुंचाया, जहां इलाज किया जा रहा है।  घटना भीलवाड़ा के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह ने बताया-सीता का कुंड मंदिर के सामने मुख्य सड़क सटे जंगल में नवजात बच्चा मिला है। बकरियां चरा रहे लोगों ने हल्की रोने की आवाज सुनीं थी। पत्थरों के ढेर के पास पहुंचे तो तेज धूप में नवजात तड़प रहा था। उसके मुंह में पत्थर फंसा ह...

मेवाड़ के प्रमुख शक्तिपीठ स्थल जोगणिया माता में शारदीय नवरात्रा महोत्सव का शुभारंभ लगेगा मैला

✍️गिरधर पाराशर ,जोगणियांमाता l  उपखंड बेगूं में स्थित मेवाड़ के प्रमुख शक्तिपीठ स्थल जोगणिया माता में सोमवार को शारदीय नवरात्रा महोत्सव का शुभारंभ घट स्थापना, ध्वजारोहण एवं मातारानी की महा आरती के साथ किया गया l जोगणिया माता संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि  नवरात्रा के प्रथम दिन ही हजारों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर पर शीश झुका कर सुख समृद्धि की कामना की l नवरात्रा महोत्सव को लेकर जोगणियां माता शक्तिपीठ प्रबंधन एवं विकास संस्थान द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं जुटाई गई हैं, शांति एवं सुरक्षा को लेकर बेगूं पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है l इसके अलावा संस्थान द्वारा भी यहां सुरक्षा एजेंसी को भी तैनात किया गया है l इससे पूर्व जोगणिया माता में प्रातः 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई l दोपहर 12:15 बजे श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ किया गया l अखंड रामायण पाठ गायत्री पुरुष चरण वेद पाठ योग प्रदर्शन एवं स्त्रोत पाठ का आयोजन हुआ l शारदीय नवर...

जिला शिक्षा विभाग द्वारा आचार्य विद्या सागर स्कूल बिजौलिया मे जिला स्तरीय पौराणिक खेल मलखंब्ब प्रतियोगिता 22 सितंबर से शुरू।

✍️गिरधर पाराशर  आचार्य विद्या सागर स्कूल बिजौलिया मे जिला स्तरीय मलखंब्ब प्रतियोगिता का शुभारंभ 22 सितम्बर को  जिला शिक्षा विभाग द्वारा आचार्य विद्या सागर स्कूल बिजौलिया मे जिला स्तरीय पौराणिक खेल मलखंब्ब प्रतियोगिता का आयोजन 22 सितम्बर से 25 सितम्बर तक किया जायेगा।  ए वी एस स्कूल प्रधानाचार्य मीनाक्षी जैन ने बताया की प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 सितम्बर प्रात:10 बजे मुख्य अतिथि मांडलगढ विधायक गोपाल खंडेलवाल करेंगे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बिजौलिया राजेंद्र बंजारा करेंगे।  ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माली राम यादव ने बताया की जिला स्तरीय मलखंब्ब प्रतियोगिता मे पूरे जिले से 25 राजकीय एवं निजी विधालयो के खिलाडी अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे।  प्रतियोगिता चार दिन तक चलेगी प्रतियोगिता का समापन समारोह 25 सितम्बर को विद्यालय परिसर मे आयोजित होगा।

बिजोलिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कास्या,ग्राम पंचायत राणा जी का गुढा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ

बिजोलिया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कास्या,ग्राम पंचायत राणा जी का गुढा में ग्रामीण सेवा शिविर का सफल आयोजन हुआ। उपखण्ड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ व विकास अधिकारी ने पात्र लाभार्थी को त्वरित रूप से आवास पट्टा वितरित किए गए। राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपखंड क्षेत्र बिजौलियां में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में दिनांक 20 सितम्बर 2025 को ग्राम पंचायत कास्या एवं पंचायत राणा जी का गुढा में उपखण्ड अधिकारी व विकास अधिकारी बिजौलियां के नेतृत्व में शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुए। शिविर में राजस्व विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, आयर्वेद विभाग, कृषि विभाग, विधुत विभाग, खाद्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, पी एच ई डी चम्बल विभाग, चिकत्सा विभाग, पंचायत राज आदि अधिकारी गण समस्या सहित सरकारी कार्य किए गए। शिविर के दौरान नाराणी भील निवासी ग्राम गुढा, ने विकास अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर पुश्तैनी मकान के पट्टे की मांग की। उक्त निवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए शिविर प्रभारी द्वारा ग्राम विकास अधिकारी को नियमानुसार तत्काल कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए गए। निर्...

भीलवाड़ा जिले के बडलियास गांव के निकट चवरा के हनुमानजी मंदिर के पास बेडच नदी में शुक्रवार को नहाने गए दो युवक बहे

✍️गिरधर पाराशर  भीलवाड़ा जिले के बडलियास गांव के निकट चवरा के हनुमानजी मंदिर के पास बेडच नदी में शुक्रवार को नहाने गए दो युवक अचानक तेज बहाव में फंस गए।  इस हादसे में एक युवक को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दूसरा युवक नदी की धारा में बह गया जिसकी तलाश देर शाम तक जारी रही। जानकारी के अनुसार चवरा हनुमानजी मंदिर के पीछे नदी में नहाते समय कचोलिया निवासी 20 वर्षीय उदयलाल किर अचानक गहरे पानी और तेज धारा में बह गया। उसके साथ मौजूद समेलिया निवासी गोपाल किर ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। ग्रामीणों ने बताया कि उदयलाल अपने ननिहाल रामपुर आया हुआ था और वहीं से अपने मित्र के साथ नदी में स्नान करने पहुंचा था। अचानक तेज बहाव आने से वह संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल प्रशासन को खबर दी गई। इसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया, जो ग्रामीणों की मदद से देर शाम तक नदी में तलाश करती रही। हालांकि खबर लिखे जाने तक उदयलाल का कोई सुराग नहीं लग पाया था। ग्रामीणों ने प...