Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2021

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

ट्रांसपॉर्ट युनिन बनकर दमंगाई करने पहुंचे कुछ लोगों द्वारा ट्रक मालिकों के साथ मारपीट कर उठक बैठक लगाई।

✍️ घनश्याम, गिरधर पाराशर ट्रांसपॉर्ट युनिन  बनकर दमंगाई  करने पहुंचे कुछ लोगों द्वारा ट्रक मालिकों के साथ मारपीट कर उठक बैठक लगाई। जिसको लेकर  ट्रक मालिकों में आम रोष।  ट्रक मालिकों सुगन मीणा, प्रभु लाल ओड, रमेश बंजारा, बबलू बंजारा  ने बताया कि शुक्रवार को बिजौलिया के  चंपापुर में  पत्थर स्टॉक से ट्रकों में पत्थर लोड़ कर रहे थे । इस दौरान मुन्ना चाचा गोवटा ,श्याम लाल खंडेलवाल , शिव लाल गुज़र सामरिया, जगदीश गुज्जर आरॉली, दीपू सोनी लाडपुरा, नारण गुज्जर , भेरू बैरवा हुडा सहित दर्जन भर दो जीप में भरकर आए लोगो ने धक्का मुक्की व मारपीट की। ट्रक में तोड़ फोड़ कर काफ़ी नुकसान पहुंचाया। शुक्रवार को ट्रक मालिकों द्वारा स्टॉक व खदानों से पत्थर भरा जा रहा था । इस बीच कुछ लोगों द्वारा बेवजह  मारपीट शुरू कर दी।  सुगन मीणा को जबरन साथ ले गए सलावटीया चौराया छोड़ा। जबकि इन ट्रक मालिकों ने भी रॉयल्टी ठेकेदार द्वारा रॉयल्टी कम करने तक पत्थर लोडिंग नहीं करने तक साथ होने की बात कही थी। ये है मामला  रॉयल्टी संग्रहण ठेकेदार द्वारा अधिक राशि वसूलने पर सामूहिक न...

अधिक रॉयल्टी वसूली पर पत्थर व्यवसाई ठेकेदार ने सामुहिक रुप से अनिश्चतकालीन लोडिंग बन्द किया।

✍️ घनश्याम, गिरधर पाराशर नए रॉयल्टी संग्रहण ठेकेदार द्वारा लोडिंग के नाम पर अधिक रॉयल्टी वसूली करने पर मकरेडी ,तिलस्वां, कांस्या , गुड़ा, सलवटीया , आरॉली, नयानगर आदि जगह पर पत्थर व्यवसाई ठेकेदार ने खदानों व पत्थर स्टॉक मालिकों ने सामुहिक रुप से अनिश्चतकालीन लोडिंग बन्द किया। पूर्व में ऊपरमाल पत्थर व्यवसाई संघ अध्यक्ष व पुर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरूजी के नेतृत्व में बिजौलिया खनिज अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया गया। जिसमे रॉयल्टी संग्रहण ठेकेदार द्वारा लोडिंग के नाम से अधिक राशि वसूली जा रहीं हैं । इस बीच मौके पर रॉयल्टी संग्रहण ठेकेदार से बात हुई । लेकीन सहमति नहीं बन पाई। ऊपरमाल खदान, व पत्थर स्टॉक आदि ठेकेदारों ने सामूहिक रूप अनिश्चितकालीन लोडिंग बन्द कर दिया। गौरतलब है कि क्षेत्र में हजारों की तादात में ट्रक, ट्रेलर आदि लोडिंग वाहन में सैंड स्टोन का पत्थर का बाहर जाता हैं।  क्या है मामला पूर्व में सैंड स्टोन की दर राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित रेट 112 रूपए प्रति टन है। जिसकी ट्रक की 3000 रूपए तक रॉयल्टी बनती हैं। जबकि नए रॉयल्टी संग्रहण ठेकेदार द्वारा लोडिंग वाह...

श्री तिलस्वां महादेव मंदिर के कपाट आगामी आदेश तक बन्द

✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर तिलस्वां महादेव मंदिर के कपाट आगामी आदेश तक बन्द रहेंगे।  राज्य सरकार द्वारा आदेशो के अनुसार गुरुवार से मुख्य मंदिर के कपाट आगामी आदेश तीन मई तक बन्द रहेंगे।  कोराना महामारी के बढ़ते असर को देखते हुए सभी शिव भक्तों को दर्शन बन्द कर दीए है। श्री तिलस्वां महादेव मंदिर ट्रस्ट के आजीवन ट्रस्टी व महंत गोपाल लाल पाराशर ने बताया कि मंदिर परिसर में सभी भक्त का प्रवेश वर्जित रहेगा व दर्शन व पूजन नहीं कर सकेंगे। वहीं भगवान् श्री तिलस्वां महादेव मंदिर के कपाट मंदिर परिसर में साफ सफाई के कर्मचारी एवं मुख्य पुजारी तीनों पहर पूजा अर्चना आरती के लिए खोले जायेंगे।  इससे पूर्व सोमवार को भीलवाड़ा जिलाधीश शिव प्रकाश नकाते, एसपी विकास शर्मा  ने मंदिर परिसर स्थित पहुंच कर जायज़ा लिया। मंदिर महंत गोपाल लाल पाराशर व मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चंद्र अहीर को कोरोना से बचाव के लिए लागू प्रतिबन्ध को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंदिर में परिसर में धार्मिक आयोजन व कुण्ड में स्नान नहीं करने लिए सख्त आदेश दिए। गुरुवार से हि मुख्य मंदिर के कपाट बंद कर दिए। सभी भक्त लाईफ दर्...

तिलस्वां महादेव मंदिर के कपाट आगामी आदेश तक बन्द रहेंगे।

✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर सुप्रसिद्ध श्री तिलस्वां महादेव मंदिर के कपाट दर्शन के लिए बन्द। राज्य सरकार द्वारा आदेशो के अनुसार गुरुवार से मुख्य मंदिर के कपाट आगामी आदेश तीन मई तक बन्द रहेंगे।  कोराना महामारी के बढ़ते असर को देखते हुए सभी शिव भक्तों को दर्शन बन्द कर दीए है। श्री तिलस्वां महादेव मंदिर ट्रस्ट के आजीवन ट्रस्टी व महंत गोपाल लाल पाराशर ने बताया कि मंदिर परिसर में सभी भक्त का प्रवेश वर्जित रहेगा व दर्शन व पूजन नहीं कर सकेंगे। वहीं भगवान् श्री तिलस्वां महादेव मंदिर के कपाट मंदिर परिसर में साफ सफाई के कर्मचारी एवं मुख्य पुजारी तीनों पहर पूजा अर्चना आरती के लिए खोले जायेंगे।  इससे पूर्व सोमवार को भीलवाड़ा जिलाधीश शिव प्रकाश नकाते, एसपी विकास शर्मा  ने मंदिर परिसर स्थित पहुंच कर जायज़ा लिया। मंदिर महंत गोपाल लाल पाराशर व मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चंद्र अहीर को कोरोना से बचाव के लिए लागू प्रतिबन्ध को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंदिर में परिसर में धार्मिक आयोजन व कुण्ड में स्नान नहीं करने लिए सख्त आदेश दिए। गुरुवार से हि मुख्य मंदिर के कपाट बंद...

तिलस्वां स्थित तालाब के बालाजी के हनुमान मंदिर पर रामनवमी पर विशेष श्रंगार

✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर तिलस्वां स्थित तालाब के बालाजी के हनुमान मंदिर पर रामनवमी पर विशेष श्रंगार किया। पूजारी मुकेश व्यास ने बताया कि नवरात्री समापन पर भगवान् बाला जी की प्रतिमा पर विशेष श्रंगार किया गया। पूजा अर्चना आरती आदि की । इस मौके पर हवन कुंड में आहुतियां दी गई। क्षेत्र के विभन्न धार्मिक स्थलों माला देवी, कांस्या हनुमान मंदिर , ऋण मुक्तेश्वर मानक चौक, चम्पापुर स्थित हनुमान मंदिर, मोडिया महादेव तिलस्वां, अर्द्ध नागेश्वर रेसुंदा पर नवरात्री समापन समारोह आयोजित हुआ। घर घर में नवरात्रा समापन पर कन्या भोजन हवन पूजन इत्यादि किये गए।

राजस्थान मध्यप्रदेश की बाॅङर तिलस्वाॅ घाटे की चैक पाॅस्ट पर प्रसाशनीक अधिकारियो ने निरीक्षण किया।

✍️ घनश्याम,गिरधर पाराशर राजस्थान मध्यप्रदेश की बाॅङर तिलस्वाॅ घाटे की चैक पाॅस्ट पर प्रसाशनीक अधिकारियो ने निरीक्षण कर , आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  विकेंड़ कफ्यु की पालना को लेकर  माड़लगढ उपखंड अधिकारी उत्साह चौधरी , माड़लगढ डिप्टी ज्ञानेन्द्र सिंह  ,  बिजौलिया थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह रविवार को दोपहर पश्चात तिलस्वाॅ  घाटे पर बाॅङर चैक पाॅस्ट पर पहुंचे।  उपखंड अधिकारी उत्साह चौधरी ने  मध्यप्रदेश प्रदेश से आने वाले सभी यात्रियों की आर टी पी सी नेगेटिव रिपोर्ट की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।   राज्य सरकार ने कोराना की दूसरी लहर की चैन तोड़ने के लिए लागू दो दिन से वीकेंड कफ्यु की  पालना के प्रति जागरूकता दिखाई , ग्रामीण क्षैत्र मे भी सड़को  , चौराया पर सन्नाटा पसरा रहा है । वही लोगो की जागरूकता के कारण कोविङ‐ 19 की दूसरी घातक लहर से भी लोग सुरक्षित है । जारी गाईड लाईन के अनुसार अति आवश्यक हो तो ही घर से बाहर निकले ।

बेवजह ज़मीन से बेदखल करने की नियत गांव के कुछ लोगों के खिलाफ़ कार्यवाहीं की मांग कर बिजौलिया तहसीलदार को ज्ञापन दिया ।

बेवजह ज़मीन से बेदखल करने की नियत गांव के कुछ लोगों के खिलाफ़ कार्यवाहीं के लिए  मोहनदास, गणेशदास, गोपाल दास , मनोज दास व उनके परिवारजन को प्रताड़ित करने को लेकर शुक्रवार को बिजौलिया उपखंड कार्यालय पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।   वर्षो पुर्व में बिजौलियां दरबार ने ज़मीन सौंपी लेकिन चांद जी खेड़ी के कुछ लोगों द्वारा  उस ज़मीन को  चारभुजा नाथ की बताकर हड़पने के लिए पूर्व में ज्ञापन देकर चारभुजा नाथ की जमीन बताई गई।  शुक्रवार को उपखंड़ कार्यालय बिजौलियां  तहसीलदार  को समर्थन में ज्ञापन दिया गया । जिसमे पूर्व में  चांद जी की खेड़ी ग्रामीणों के द्वारा ज्ञापन दिया गया । जिसके खंडन हेतु मोहनदास, गणेशदास, गोपाल दास , मनोज दास व उनके परिवारजन द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ।ज्ञापन में निवेदन किया कि गांव वालों द्वारा मोहनदास पिता हरिराम दास के सरपंच के कार्यकाल में चारभुजा नाथ की मंदिर की जमीन को अपने भाइयों द्वारा आपस में बटवारा कर पद के दुरुपयोग का हवाला दिया गया । जबकि यह जमीन मोहनदास के सरपंच के कार्यकाल के पूर्व 400 ,500 वर्षों पहले बिजौलियां ठिकाना राव ...

बाबा रामदेव दूज की पूर्णाहुति का कार्यक्रम आयोजित हुआ

✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर ऊपरमाल भील समाज द्वारा मकरेडी  पंचायत के सतकुड़िया गांव के  बाबा रामदेव जी की धार स्थित  में पांच दिवसीय बाबा रामदेव दूज की पूर्णाहुति का कार्यक्रम आयोजित हुआ।  कार्यक्रम के अध्यक्ष हीरालाल भील आडाखाल  ने बताया श्री बाबा रामदेव की दूज बंधेज पूर्ण होती का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें गणपति स्थापना कलश यात्रा ,हवन पूजन , प्रसादी का आयोजन हुआ।  पांच दिवसीय  से कार्यक्रम में बन्धेज जोड़ों  ने हवनकुंड में आहुतियां दी गई।  इस मौके पर समाज सहित बिजौलियां प्रधान आशा भील, भील समाज आरक्षण समिति के प्रदेशाध्यक्ष दुलीचंद, मुख्य अतिथि  राजस्थान भील विकास समिति युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मी चंद अजमेर, राणा जी गुड़ा सरपंच भागीरथ भील, पूर्व सरपंच अमर लाल भील,धर्म सिंह भील, शिव भील, प्रभु भील कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

*समाजसेवी अनिल नागोरी के जनहित कार्यो से क्षेत्र के युवा हो रहे प्रेरित।*

*समाजसेवी अनिल नागोरी के जनहित कार्यो से क्षेत्र के युवा हो रहे प्रेरित।* *अपने हर खुशी के पल को समाजसेवा के माध्यम से मना करते है  जनहित के कार्य।* *हर वर्ष की भांति अनिल नागौरी जिनका नाम वरिष्ठ समाजसेवियों के रूप में जाना जाता है अपने प्रत्येक खुशी के अवसर पर चाहे शादी की वर्षगांठ हो या अपने माता पिता का जन्मदिन या कोई भी खुशी का पल हो इनके द्वारा क्षेत्र में सबसे पहले जनसेवा के रूप में हर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है वे समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद करके अपने खुशी के पल को मनाते है संयोगवश इनका और इनकी बेटी त्विषा नागौरी का जन्मदिवस एक ही दिन है 10 अप्रैल इस खुशी के अवसर को यादगार बनाने के लिए आज इनके द्वारा गौशाला में गायो को चारा, गुड़ लापसी, और चुंगी नाका मैदान कच्ची बस्ती, विनायका रोड कच्ची बस्ती रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को 81 भोजन के पैकेट वितरित किये , साथ ही कोरोना को ध्यान में रखते हुए सभी को मास्क और सेनिटाइजर वितरित किये एव आमजन से कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की अपील की इनका मानना है कि अपनी खुशी के अवसर पर जरूरतमंदों की मदद कर उनके चेहरों पर खुशी लाकर जो खुशी मिलत...

टीकाकरण अभियान के तहत सलावटीया में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोराना का टीका लगाया जा रहा हैं।

✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर देशभर में कोरोनावायरस रोकथाम के लिए राष्ट्र स्तर पर टीकाकरण अभियान 7 अप्रैल  से 14 अप्रैल तक  चलाया  जा रहा है.। इसी के अंतर्गत राष्ट्रीय नेहरू युवा केन्द्र  संगठन  द्वारा प्रा. स्वास्थ्य केंद्र सलावटिया में लोगों को टीकाकरण  के लिए प्रेरित किया गया. । डॉक्टर नरेंद्र पारेता  ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र   पर लोगों को मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करके टीकाकरण किया जा रहा है । लोगों को अपील की कोराना महामारी से बचने के लिए टिका अवश्य लगाएं।

मकरेड़ी पंचायत व सदाराम जी का खेड़ा में ठेका की नीलामी नहीं होने से अवैध रूप से धड़ल्ले से शराब ,बिक्री प्रशासन मोन

✍️ घनश्याम, गिरधर पाराशर मकरेड़ी पंचायत व सदाराम जी का खेड़ा में  ठेका की नीलामी नहीं होने से अवैध रूप से धड़ल्ले से शराब बिक्री कर रहे हैं। 1 मार्च को भीलवाड़ा जिले में आबकारी विभाग द्वारा देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों की नीलामी की गई। सरकार द्वारा निर्धारित डेढ़ करोड़ की राशि होने से किसी ठेकेदार ने नीलामी नहीं लगाई जिसके चलते बंद पड़ी देसी अंग्रेजी शराब की दुकान।  क्षेत्र में दारू का ठेका की नीलामी नहीं होने से खुल अवैध रूप से धड़ल्ले से बेची जा रही है शराब ।   लेकिन पुर्व में ब्रांचों पर व इर्द-गिर्द अवैध शराब के लिए जगह जगह पर अंग्रेजी व देशी शराब बेची जा रही है।  जिससे सरकार को लाखों रुपए का चुना लग रहा है। वहीं आबकारी विभाग व पुलिस विभाग मोन है।   ग्रामीणों ने मांग की अति शीघ्र अवैध रूप कार्यवाहीं की जाए। इनका कहना- आबकारी विभाग के ci संजय आकावत मांडलगढ ने बताया कि अवैध शराब रोकने के लिए कार्यवाहीं की जाएंगी। अति शीघ्र ही पुर्व में राशि से बीस पर्सेंट राशि कम कर नीलामी की जाएंगी।

जोगणिया माता में राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के सचिव ने पूजा अर्चना की ।

✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी( किसान कांग्रेस ) के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा ने आज  तिलस्वां महादेव व जोगणिया माता का पूजा अर्चना कर देश में खुशहाली व  जिले की सहाडा सीट पर  कांग्रेस के विजय की कामना की । जोगणिया माता शक्तिपीठ के कार्यकारिणी अध्यक्ष व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मांडलगढ़  सत्यनारायण जोशी ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया माताजी का दुपट्टा व तस्वीर भेंट की। उसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ व पूर्व विधायक भंवर लाल जोशी के निवास पर राष्ट्रीय सचिव व जिलाअध्यक्ष आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेश सुरेश पारीक जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेश मदन नाथ योगी किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय सहित ताई गणमान्य व पार्टी के लोग मौजूद थे।

गुरु माता श्री यश कंवर म .सा . का 104 वां जन्मोत्सव कास्यां में बुधवार को मनाया जाएगा।

✍️घनश्याम गिरधर पाराशर  राजस्थान प्रवर्तिनी ,मेवाड़ सिंहनी गुरु माता श्री यश कंवर म .सा . का 104 वां जन्मोत्सव कास्यां स्थित वेणी यश नवकार आराधना भवन  में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित होगा।  पारसमल लसोड ने बताया की यश गुरु माता जन्मोत्सव का कार्यक्रम यश शिष्या प्रज्ञा मूर्ति  , यशोदीप्ति महासाध्ली श्री मधु कंवर  म.सा., मधुर व्याख्यानी  श्री प्रतिभा  म.सा., वाणी विभूषा  , शीतल विभूति डॉक्टर श्री चिंतन श्रीजी म.सा. के पावन सानिध्य में वेणी यश नवकार आराधना भवन कांस्या में आयोजित होगा । जिसमें श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के बैनर तले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे । कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे से 12बजे तक आयोजित होंगे।  यश गुरू मां गुणानुमोदन महासती वृंद द्वारा, यश गाथा नाटिका  यशस्वी बालिका मंडल कांस्या द्वारा, यश गाथा  पर काव्य पाठ राष्ट्र कवि डॉ कैलाश मंडेला द्वारा आयोजित होगा।  इस मौके पर वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष पारस मल लसोड़, मंत्री राजकुमार लसोड ,कोषाध्यक्ष आजाद कुमार लसोड सहित वेणी यश नवयुवक मंडल ...

तिलस्वां महादेव में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा ने अभिषेक कर सहाड़ा उपचुनाव में जीत की कामना की।

✍️ घनश्याम , गिरधर पाराशर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा ने मंगलवार को जिले के प्रसिद्ध शिव धाम तिलस्वाॅ महादेव का अभिषेक कर देश की खुशहाली व सहावड़ा विधानसभा सभा उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याक्षी के जीत के लिए अर्जी लगाई । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा जिले मे 6 अप्रेल से 8 अप्रेल तक तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे  । आज सचिव कृष्ण कुमार लखेरा प्रातः  सुवाणा  , बन का खेङा  , सवाईपुर  , बिगोद  , माङलगढ   , लाडपुरा  , आरोली  , सलावटीया का दौरा करते हुए तिलस्वाॅ महादेव पहुंचे।  राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा का माङलगढ विधानसभा क्षैत्र मे पहुंचने पर पुर्व विधायक विवेक धाकड़ द्वारा भव्य स्वागत किया गया था । तिलस्वाॅ महादेव मंदिर पर भी पूजारीगणों व मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्वागत सत्कार किया गया  , तत्पश्चात वैदिक मन्त्रोंचार से शुद्धीकरण  , गणेश पूजन  करके  , तिलस्वाॅ महादेव का अभिषेक किया गया।   इस मौके पर पूर्व विधायक ...

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा ने तिलस्वां महादेव मंदिर में पहुंच कर दर्शन करे

✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा ने मंगलवार को जिले के प्रसिद्ध शिव धाम तिलस्वाॅ महादेव का अभिषेक किया । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा जिले मे 6 अप्रेल से 8 अप्रेल तक तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे  । आज सचिव कृष्ण कुमार लखेरा प्रातः  सुवाणा  , बन का खेङा  , सवाईपुर  , बिगोद  , माङलगढ   , लाडपुरा  , आरोली  , सलावटीया का दौरा करते हुए तिलस्वाॅ महादेव पहुंचे।  राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा का माङलगढ विधानसभा क्षैत्र मे पहुंचने पर पुर्व विधायक विवेक धाकड़ द्वारा भव्य स्वागत किया गया था । तिलस्वाॅ महादेव मंदिर पर भी पूजारीगणों व मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्वागत सत्कार किया गया  , तत्पश्चात वैदिक मन्त्रोंचार से शुद्धीकरण  , गणेश पूजन  करके  , तिलस्वाॅ महादेव का अभिषेक किया गया।   इस मौके पर पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ,  जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस सुरेश पारीक  , जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस...

ऊपरमाल में किसान कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा का तीन दिवसीय दौरा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा ने मंगलवार को जिले के प्रसिद्ध शिव धाम तिलस्वाॅ महादेव का अभिषेक किया । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा जिले मे 6 अप्रेल से 8 अप्रेल तक तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे  । आज सचिव कृष्ण कुमार लखेरा प्रातः  सुवाणा  , बन का खेङा  , सवाईपुर  , बिगोद  , माङलगढ   , लाडपुरा  , आरोली  , सलावटीया का दौरा करते हुए तिलस्वाॅ महादेव पहुंचे।  राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार लखेरा का माङलगढ विधानसभा क्षैत्र मे पहुंचने पर पुर्व विधायक विवेक धाकड़ द्वारा भव्य स्वागत किया गया था । तिलस्वाॅ महादेव मंदिर पर भी पूजारीगणों व मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्वागत सत्कार किया गया  , तत्पश्चात वैदिक मन्त्रोंचार से शुद्धीकरण  , गणेश पूजन  करके  , तिलस्वाॅ महादेव का अभिषेक किया गया।   इस मौके पर पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ,  जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस सुरेश पारीक  , जिला उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस मदन नाथ योगी  ...

पक्षी मित्र अभियान के तहत तिलस्वां महादेव मंदिर परिसर में परिंडे बांधे

✍️ घनश्याम, गिरधर पाराशर  पक्षियों के लिए पानी के परिडे बाधे...पक्षी मित्र अभियान के तहत श्री तिलस्वा महादेव मंदिर ट्रस्ट एवं नेहरू युवा  सस्थान द्वारा परिडा बाधकर युवाओं ने नियमित पानी भरने की शपथ ली।भीलवाड़ा जिला युवा रोजगार अधिकारी सुमित यादव के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित हुआ।  बिजोलिया ब्लॉक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक माँगी लाल अहीर ने बताया कि  पंछियों को पानी दाना प्रबन्ध करना चाहिए। ओर नियमित रूप से अपने मकान व मंदिर सार्वजनिक क्षेत्र हो वहां परिंडे लगाएं।  गर्मी  देखते हुए पक्षियों के पानी के लिए तिलस्वा महादेव मंदिर परिसर में परिंडा बाधां गया ।  इस अवसर पर मंदिर स्टाफ व राकेश अहीर, विनोद, दिनेश, कमलेश, नंदलाल, आदि उपस्थित थे।

कांस्या में चारभुजा मंदिर पर बीती रात मंदिर से सोने चांदी जेवरात चोर ले उड़े।

✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर कांस्या स्थित चारभूजा मंदिर पर बिती रात को चोरो ने मंदिर से  सोने चांदी के जेवरात  सहित  ले भागे। चारभुजा मंदिर गांव के मध्य में होने और पुलिस चौकी कांस्या बावजूद भी चोर न बीती रात को सोने चांदी के जेवरात ले उड़े।  पुजारी रामजस तिवाड़ी सोमावार सुबह मंदिर पहुंचे तो मन्दिर के कपाट खुले देखें तो मंदिर स्थित मूर्ति पर छडे सोने चांदी के जेवरात नदारद थे। जिसमे  आभूषण में सोने का मुकुट,सोना के कानो के कुण्डल,सोना भाला ,सोने का तिलक,सोने के मूचिया, धर्मराज की चांदी की दो मूर्तियां, छोटे चांदी के सामान, चांदी के मोर, चांदी आरती, पीतल का लडडू गोपाल की मूर्ति आदि सामान चुरा लिए । चोरी सुचना पर थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह सहित चौकी प्रभारी हरिराम मीणा ने मौके पर पहुंचे। मामले को लेकर गांव में लगे सीसी कैमरे खगाले गए है व अनुसंधान जारी किया।

बान्या तालाब ग्रामीणों ने पानी को लेकर गांव वालों ने कांस्या कोटा रोड़ पर जाम किया। तहसीलदार मौके पर पहुंचे। आश्वासन के बाद जाम हटाया।

✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर कांस्या ग्राम पंचायत के बान्यातालाब के ग्राम वासियों ने पानी की सप्लाई पंद्रह दिन से बंद होने से खफा ग्रामीणों ने कांस्या कोटा रोड़ जाम किया।  क़रीब एक घण्टे बाद तहसीलदार शैतान सिंह यादव ने मौके पर पहुंचे जाम हटाया। बालाजी स्थित बैठक रखी जिसमे गांव वालों की अति शीघ्र ही निस्तारण करने के लिऐ कहा। मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सुरेश शर्मा को बुलाया जानकारी ली। बकाया राशि जमा कराने के लिए गांव वालों से रूपया इकठ्ठा कर व कुछ पंचायत से लाईट बिल जमा कराने की बात कही । इससे पूर्व कांस्या - कोटा एमडीआर रोड़ पर सोमवार सुबह चक्का जाम कर दिया। सूचना पर कांस्या चौकी मय स्टाप रणजीत नायक, राजेन्द्र चोधरी ने पहुचे। समझाइश की लेकीन ग्रामीण ने मौके पर तहसीलदार को मौके बुलाकर निस्तारण करने की मांग पर अड़े। ग्रामवासियों ने बताया कि इससे पूर्व उपखंड़ अधिकारी व विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लेकिन आश्वाशन के बाद अठारह दिन बाद कंठ तर नहीं हो पाया। गूसाए लोगो ने सोमवार को रोड़ को जाम किया। क़रीब एक घंटे तक जाम से आने जाने वालों यात्री परेशान हुए। मामला ये था कि स्वजल धारा योजना क...

कंजर समाज की बैठक आयोजित हुई। बिजौलिया किसान आंदोलन के सहयोगी मिश्रीलाल कंजर के बैनर तले समाज उत्थान की चर्चा की

✍️ घनश्याम, गिरधर  कंजर भातु समाज की सामाजिक बैठक संपन्न हुई। अखिल भारतीय कंजर भातु समाज की बैठक ग्राम पंचायत चांद जी की खेड़ी के गांव चिताबडा स्थित कंजर बस्ती में बैठक आयोजित हुई।  जिसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर रमन भातु ने की । विशिष्ठ अतिथि उप सरपंच धागणमऊ महावीर कंजर , अखिल भारतीय सहंसमल भातू समाज संघ अध्यक्ष गोपाल चंदावत , पंचायत सहायक अमर सिंह चतरावत नेकी। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर बिजोलिया किसान आंदोलन के सहयोग मिश्रीलाल कंजर के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करके समाज जन ने आशीर्वाद लिया । बैठक में कोरोना महामारी के प्रति सावधानी व सरकारी नियमों की पालना के बारे में जागरूक करने के साथ समाज में बालिका शिक्षा के प्रति बढ़ावा बाल विवाह कुरीतियों को समाप्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । बैठक में सामाजिक जागरूक करने के लिए विचार विमर्श कर विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया । जिसमें महिला मंडल को आशा सहयोगिनी अंचा कंजर ने समाज उत्थान के बारे बताया । विशिष्ट अतिथि उपसरपंच महावीर , समाज संघ अध्यक्ष गोपाल चांदावर चेची ने भी विभिन्न बिंदुओं पर सम...

राजस्थान बॉर्डर पर तिलस्वां घाटे पर चेक पोस्ट शुरू की। कोराना बड़ते क्रम को देखते हुए प्रशासन द्वारा संयुक्त टीम 24 घंटे अलर्ट

✍️ घनशयाम गिरधर पाराशर सिंगोली मध्यप्रदेश घाटे पर कोराना को देखते हुए लगाई चेक पोस्ट। आगामी आदेश तक पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, चिकत्सा विभाग, खनन विभाग के कर्मचारी 24 घंटे तक मौजूद रहेंगे।  बिजौलिया थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह व तहसीलदार शैतान सिंह यादव ने मौके का जायजा लेकर चेक पोस्ट शुरू की।  राजस्थान बॉर्डर की सीमा तिलस्वां घाटे पर टेंट लगाकर कोराना रिपोर्ट नेगेटिव देख कर ही प्रवेश मिलेगा । बड़ते कोराना के चलते राजस्थान सरकार द्वारा आदेशो के अनुसार प्रशासन ने  कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी गई है। सरकार की गाईड लाईन के अनुसार घाटे स्थित बाॅङर पर चैक पाॅस्ट शुरू की गई।  कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते राज्य सरकार के निर्देशानुसार चैक पाॅस्ट पर आने वाले सभी लोगो को चैक किया जा रहा है । इस रास्ते पर दोनो राज्यो के सैकड़ो वाहन प्रतिदिन आते जाते है वही अन्य प्रदेश के भारी वाहन भी निकलते है , इसमे खनन क्षैत्र से जुड़े कारोबारी या श्रमिक ज्यादा होते है । आगामी आदेश तक पुलिस विभाग ,स्वास्थ्य विभाग और रेवेन्यु विभाग की टीम चेक पोस्ट पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। ...

जगन्नाथ जी का झुपड़ा में भेरू भील का आशियाना हुआ जलकर राख

✍️ घनश्याम, गिरधर पाराशर बिजोलिया थाना क्षेत्र के मकरेडी पंचायत के गाँव जगन्नाथ जी का झोपड़ा(सतकुडिया)तहसिल बिजोलिया में एक गरीब परिवार भेरू पिता जितमल भील के घर में अचानक भयानक आग लग गई है।  आग इतनी भीषण थी । कि आग लर काबू पाना मुश्किल हो गया जिसमें परिवार का कच्चा घर सारा सामान कच्ची झोपडी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।  बहुत ही गरीब परिवार का व्यक्ति जो रोज़ मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है।  घर मे आग लगने से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। भेरू के छोटा बेटा घर पर हि था । आग लगने के बाद बुझाने की कोशिश लेकीन आग इतनी तेज थी घर में रखा सामान व अनाज जलकर खाक हो गया।  मौके पर सरपंच पंकज गांग व गिरदावर भवर रेबारी मौके पर पहुंचे। जरूरत के सामान उपलब्ध कराकर मौका पर्चा बनाया।