✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
क्रिकेट के उद्घाटन पर असामाजिक तत्वों ने रात को खेले मैदान में लगी कुर्सियां, टेबल तोड़कर आयोजकों के बैनर फाड़े
क्रिकेट के उद्घाटन पर असामाजिक तत्वों ने रात को खेले मैदान में लगी कुर्सियां, टेबल तोड़कर आयोजकों के बैनर फाड़े ✍️गिरधर पाराशर बिजौलिया, बिजौलिया कस्बे में इस वर्ष बड़े खेल मैदान पर होने वाले ऊपरमाल क्रिकेट कप सीजन-3 के उद्घाटन समारोह की रात मैदान पर लगे टेंट, बैनर, कुर्सियां, टेबल आदि सामान को रात के समय कुछ सामाजिक तत्वों ने आपसी खुन्नस के चलते तोड़फोड़ दिए। सुबह के समय जब खिलाड़ी एवं आयोजक मंडल खेल मैदान पर पहुंचे तो मैदान में बिखरी हुई टूटी कुर्सियां फटे हुए बैनर एवं अस्त व्यस्त मंच को देखकर हक्का-बक्का रह गए। उक्त घटना से सभी खिलाड़ियों में भारी रोष व्याप्त हो गया। सभी खिलाड़ियों ने आयोजक मंडल के साथ बिजौलिया थाना पहुंचकर अज्ञात असाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी। आयोजक मंडल के कुणाल आर्य एवं हेमंत भदोरिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति बालाजी नवयुवक मंडल के तद्भावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बड़े खेल मैदान पर क्रिकेट के महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। कल उद्घाटन समारोह की रात्रि के समय कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा आपसी रंजिश के चलते मैद...