✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
केसरपुरा पत्थर खान सेवा समिति की आम सभा की बैठक कास्या में संपन्न हुई। जिसमें करीब130 सदस्यों ने भाग लिया
केसरपुरा पत्थर खान सेवा समिति की आम सभा की बैठक अध्यक्ष राजेश पुरोहित की अध्यक्षता में कास्या में संपन्न हुई।
जिसमें करीब130 सदस्यों ने भाग लिया.जिसमें गत वर्ष का आयव्यौरा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में सलावटिया स्थित दुकान का निर्माण करने का भी प्रस्ताव लिया गया।
समिति में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन वृद्धि को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। समिति की बैठक वर्ष में दो बार लेने का निर्णय लिया गया। कास्या स्थिति समिति भवन पर चार दिवारी ऊंची करने और समिति द्वारा भविष्य में विद्यालय संचालित करने विद्यालय संचालित करने का भी प्रस्ताव लिया गया। यह प्रस्ताव अध्यक्ष राजेश पुरोहित ने रखा।
समिति के लाभ में सभी सदस्यों को लाभांश बांटने के लिए जो सदस्य बैठक में शामिल नहीं हुए किसी कारणवश नही आने पर भी उन लोगों को भी लाभांश बांटना चाहिए लेकिन मौजूदा व्यवस्थापक मांगीलाल धाकड़ ने एतराज जताया जिस पर काफी देर तक बहस चलती रही. आम सभा बैठक में तुलसीदास वैष्णव, पुरुषोत्तम सनाढय,मनोज सांखला, सत्यनारायण मेवाड़ा, जय नारायण शर्मा,मनोज सांखला, आदि सदस्यों ने विचार व्यक्त किया।
इस मौके पर ऊपरमाल क्षेत्र के पहुँचे।