Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2021

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

कांग्रेस का 137वा स्थापना दिवस मनाया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिजौलिया कार्यालय मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने झंडा फहरा कर सलामी दी

*कांग्रेस का 137वा स्थापना दिवस मनाया* मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिजौलिया कार्यालय मे कांग्रेस पदधिकारियों द्वारा  स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहरा कर सलामी दी व इस उपलक्ष पर संगोष्टि आयोजित की जिसमे मुख्य रूप से संगठन महामन्त्री शक्ति नारायण शर्मा, जिला महासचिव कु सौभाग्य सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष कमलेश सेन, राजेंद्र माथुर, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय चौहान, सत्यनारायण मेवाडा ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास व राष्ट्रहित मे इसके योगदान पर विचार प्रकट किये, संघठन  महामंत्री शर्मा ने  136वर्षों के लम्बे इतिहास की विस्तार से जानकारी दी, इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी, जलिंद्रि पूर्व सरपंच विजय तिवारी, नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, ब्लॉक सचिव अनिल टाक, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष जगदीश सांखला, सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष मयंक जैन,युथ नगर अध्यक्ष दिनेश पालीवाल, एस सी प्रकोष्ट कुंज बिहारी,यमुना शंकर प्रजापत, बंशी लाल खटिक, ओम  सोनी,बाबू लाल नायक, हामिद पठान, मुकेश खटिक, ब्रह्मनंद वैष्णव सहित सेकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।                 ...

एक माह से जलदाय विभाग की लापरवाही से पेयजल की आपूर्ति में आ रही बाधा से ग्रामीणों में रोष , उपखंड अधिकारीको पेयजल आपूर्ति के लिए ज्ञापन दिया

✍️ बेधड़क आपकी आवाज़ भाजपा बिजौलिया मंडल द्वारा पूर्व विधायक बद्रीप्रसाद गुरुजी व मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा के नेतृत्व में बिजौलिया कस्बे में पिछले एक माह से जलदाय विभाग की लापरवाही से पेयजल की आपूर्ति में आ रही बाधा से ग्रामीणों में रोष को लेकर उपखंड अधिकारी सीमा तिवाडी को पेयजल आपूर्ति में तुरंत सुधार के लिए ज्ञापन दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपखण्ड अधिकारी को बताया गया कि आरोली फिल्टर प्लांट से बिजौलिया कस्बे को नियमित रूप से संतोषजनक जलापूर्ति की जा रही है लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारी की लापरवाही व उदासीनता के चलते कस्बे में पेयजल की आपूर्ति सही ढंग से नही हो पा रही है और विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति भी मुश्किल से 10 से 15 मिनीट ही होती है । उपखण्ड अधिकारी सीमा तिवाड़ी ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन  दिलाया कि वो स्वयं जल आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखेगी और शीघ्र पेयजल व्यवस्था बेहतर और सुचारू कर दी जाएगी। ज्ञापन देते समय भाजपा के प.समिति सदस्य हितेंद्र सिंह एवं अभिषेक सर्वा, मंडल महामंत्री बिट्ठल तिवाडी,पूर्व उपाध्यक्ष शांति लाल जोशी एवं वेदप्रकाश तिवाड़ी, किसान मोर्चाध्यक्ष सु...

वन विभाग ने कसी कमर शिकारियों कीअब खैर। काली घाटी क्षेत्र में शनिवार को शिकारियों ने मादा पैंथर को जाल में फंसाया

रेंजर दशरथ सिंह घटना स्थल पर मौका देखते  मादा पैंथर जाल में फंसे पैर  ✍️ बेधड़क आपकी आवाज़ वन विभाग ने टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया मादा पैंथर लोहे की जंजीर में जकड़े वनखण्ड भैरूपूरा की धार कालीघाटी के पास बूंदी, भीलवाड़ा जिले के सीमा पर शनिवार को वन्यजीव शिकार के प्रयास करने को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ़ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान दल गठित किया। मांडलगढ़ रेंजर दशरथ सिंह के नेतृत्व में वनपाल बिजोलिया विमल रेगर, सहायक वनपाल प्रकाश चंद्र शर्मा, सहायक वनपाल नरेश कुमार, सहायक वनपाल लक्ष्मण सिंह, वनरक्षक चांदमल रेगर सहित सदस्यों का गठन कर कार्यवाही शुरू की।  मादा पैंथर के  शिकार को लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर  मौका मुआयना किया।   आस पास के लोगों से जानकारियां ली गई। दानपुरा, मकरेडी सहित कई जगह तलाश शुरू की ।  अवैध शिकार के आदतन अपराधियों  की तलाश में काली घाटी , मकरेडी कुछ जगह घरों सहित ग्रामीणों से जानकारी जुटाई गई। फिलहाल अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई। 

कास्या स्थित पंचायत मुख्यालय पर आखों की निशुल्क जांच व चश्मा वितरण शिविर आयोजित हुआ।

कास्या स्थित पंचायत मुख्यालय पर आखों की निशुल्क जांच व चश्मा वितरण  शिविर आयोजित हुआ।   जिसमें आखों की 170 लोगों की जांच की  , 70 लोगों चश्मे वितरित किए ।  श्री कृपा स्टोन ग्रेनाइट व कैलाश माईनिग इंडस्ट्रीज कास्या के तत्वाधान में शिविर आयोजित हुआ । जिसमें खनन कार्य मजदुर व ग्राम वासियों को आंखों  की जांच कर निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।   इस मौके पर नेत्र रोग सहायक  रमाकांत वशिष्ठ , नेत्र सहायक लोकेन्द्र सिंह रूपेश सिंह,अनिल नागोरी,विकास हरसौरा, सोनू दरोगा ,योगेश, अजय, राजू, कमलेश सेन, सम्मिलित रहे ।

एमपी में फिर तार-तार हुए रिश्ते, 8 साल की मासूम को ताउ ने बनाया हवस का शिकार, गलत काम करते मां ने पकड़ा रंगे हाथ*

*एमपी में फिर तार-तार हुए रिश्ते, 8 साल की मासूम को ताउ ने बनाया हवस का शिकार, गलत काम करते मां ने पकड़ा रंगे हाथ* ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है. इंदरगंज इलाके में 8 साल की मासूम बच्ची को उसका सगा ताऊ हवस का शिकार बना रहा था. वहशी ताऊ रेप करते वक्त मिक्सर ग्राइंडर चला देता था, जिससे बच्ची की चिल्लाने की आवाज घरवालों को सुनाई नहीं देती थी. बीती रात जब आरोपी बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था तो उसकी मां ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. बच्ची ने अपने साथ हुई वहशियत की दास्तां सुनाई. बच्ची की मां की शिकायत पर इंदरगंज पुलिस ने ताऊ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.   कमरे में मिक्सर ग्राइंडर चलाकर बच्ची के साथ करता था रेप- ग्वालियर इंदरगंज थाना क्षेत्र के सूबे की गोठ इलाके में रहने वाली तीसरी क्लास में पढ़ने वाली 8 साल की बच्ची अपने ही ताऊ की हवस का शिकार बनी. दरअसल, ये बच्ची संयुक्त परिवार में रहती है, घर मे बच्ची मां-पिता के साथ ही  चाचा, ताऊ का परिवार भी रहता है. गुरु...

भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर में भीलवाड़ा भाजपा मंडल द्वारा डॉ. सतीश पूनिया का 51 किलो फूलों की माला से स्वागत

भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर कोठारी वाटिका,सांगानेर मे  डॉ. सतीश पूनिया का 51 किलो फूलों की माला से स्वागत भाजपा जिला प्रशिक्षण शिविर कोठारी वाटिका,सांगानेर मे आयोजित सभा मे प्रदेश के मुखिया यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का 51 किलो फूलों की माला से भीलवाड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली एवम् भीलवाड़ा के लोकप्रिय सांसद सुभाष चंद्र बहेडिया  के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़,शक्ति सिंह कालियास,कैलाश जीनगर,जिला मंत्री अनिल पारीक, नन्दलाल गुर्जर,एवम् प्रतिभा माली आदि ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया मंच पर प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा,प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा,भीलवाड़ा शहर विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी, गोपाल खंडेलवाल मांडलगढ़ विधायक,गोपी चंद मीणा जहाजपुर विधायक,पूर्व मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर,पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल,जिला प्रमुख बर्जी बाई भील,पूर्व विधायक राम लाल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ. बालूराम चौधरी,पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी,उपजिला शंकर गुर्जर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनराज गुर्जर एवम् उप सभापति रामलाल योगी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजू...

पंचायत की लापरवाही से 15 दिनों से व्यर्थ बह रहा पानी

*व्यर्थ बह रहा पानी शिकायत के बाद ग्रामपंचायत कर्मचारी द्वारा रबड़ बांधकर किया जुगाड़ पर फिर भी नहीं रुक रहा पानी* *ग्राम पंचायत आरोली रसदपुरा* यादव मोहल्ला रसदपुरा वार्ड नंबर दो वे 3 मैं बह रहा पानी   सरकार द्वारा जल ही जीवन के सहित पानी बचाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर स्लोगन लगाती हैं।  व्यर्थ पानी बहाने से प्रयास किए जाते हैं।  आरोली पंचायत साहिबा सरपंच ज्योति जैन पति राजेश जैन को बार-बार सूचना देने पर भी नहीं हो रही सुनवाई सूचना दी तो हमें जवाब मिला कि आप वार्ड मेंबर के पास जाइए वार्ड मेंबर को भी सूचना दे दी गई है पर फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही  15 दिन से व्यर्थ बह रहा पानी पंचायत सरपंच आंख मूंदे है। बार-बार सूचना देने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही कार्रवाई के नाम पर ग्राम पंचायत कर्मचारी को भेजकर रबड़ बांधकर खानापूर्ति की गई आरोली रसदपुरा में व्यर्थ बह रहा पानी

स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक स्व. श्रीमती सुशीला माथुर जी की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई

स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक स्व. श्रीमती सुशीला माथुर जी की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी,  समाज सुधारक एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर जी की पत्नी स्व. श्रीमती सुशीला माथुर जी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज शिवचरण माथुर नीति एवं शोध संस्थान के जयपुर परिसर में उनके प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्व. सुशीला माथुर जी का पुण्य स्मरण करते हुए उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों तथा संस्थान में उनके द्वारा दिए गए योगदान को याद किया।

प्रथम सी डी एस बिपीन रावत को बिजौलिया मंडल द्वारा पुष्पांजलि अर्पित

प्रथम सी डी एस बिपीन रावत को बिजौलिया मंडल द्वारा पुष्पांजलि अर्पित देश के प्रथम सी डी एस श्री विपिन जी रावत एवं उनकी धर्म पत्नी श्री मति मधुलिका जी रावत सहित 11 अन्य जाबांज सैन्य अधिकारी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हो जाने  पर सभी महान सपूतो को  बिजौलिया ग्रामीण मंडल भाजपा कार्यालय पर पुष्पांजली अर्पित की गई। मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा,पूर्व प्रधान नीता विजयवर्गीय, प.समिति सदस्य हितेंद्र सिंह,किसान मोर्चाध्यक्ष सुनील जोशी ने श्रद्धासुमन स्वरूप विचार व्यक्त किये। पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रामेश्वर चित्तोड़ा, पूर्व नगर अध्यक्ष रतन गोड़,युवा मोर्चाध्यक्ष शेखर चंद्रवाल,मंडल महामंत्री अनिल खटीक,एस सी मोर्चाध्यक्ष कमलेश कोली,एस टी मोर्चाध्यक्ष प्रकाश मीणा,महिला मोर्चाध्यक्ष कविता त्रिपाठी,ओबीसी मोर्चाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर,मंडल मंत्री शीला तंवर एवं नरेश सोनी,आई टी सेल प्रभारी कालू पूरी,बूथ अध्यक्ष मुकेश साँखला एवं चेतन पंवार,धर्मराज खटीक,महिला मोर्चा महामंत्री दूधी बाई एवं मंजू भील,मंडल मंत्री उर्मिला भील,कस्तूर सोनी,मंडल कार्यालय मंत्री नीलेश चित्तोड़ा,सोनिया नायक ...

बिजोलिया थाना क्षेत्र के कांस्या पंचायत के काटबड़ा के दो युवकों की मृत्यु एक गंभीर रूप घायल

बिजोलिया थाना क्षेत्र के कांस्या पंचायत के काटबड़ा के दो युवकों की मृत्यु हो , एक युवक गंभीर हालत में मृतक लक्ष्मण बंजारा, नारायण बंजारा @घनश्याम गिरधर पाराशर एक युवक गंभीर हालत कोटा रैफर किया। ट्रेक्टर ट्राली के पीछे से ट्रोला ने जोरदार टक्कर की भिड़ंत से हुआ हादसा प्रातः पांच बजे भदेसर चित्तौड़गड़ की है घटना काटबड़ा गांव में मौत की ख़बर से मातम छाया प्राप्त जानकारी के अनुसार खाली ट्रेक्टर ट्राली लेकर सुबह पांच बजे भदेसर चित्तौड़गड़ के निकट पीछे से ट्रोला ने जोरदार टक्कर से ट्रेक्टर ट्राली में सो रहे नारण पिता भवर बंजारा निवासी ग्राम काटबड़ा , लक्ष्मण पिता सोला बंजारा निवासी ग्राम काटबडा की मौके पर मृत्यु हो गई। वहीं कमलेश पिता डालू बंजारा निवासी काटबड़ा गम्भीर रूप से घायल हो गया । सुबह जैसे ही मौत की दुखद सूचना पर गांव में मातम छाया। मौके पर सरपंच प्रतिनिधि कालू बंजारा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दया शंकर जोशी, किशन बंजारा, रायसिंह बंजारा सहित कई लोगों ने शांतुना दिया।

तिलस्वां मंदिर पर सेना प्रमुख विपिन रावत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, कम्बल साड़ी वितरण किए।

तिलस्वां न्यूज  ,  तिलस्वाॅ महादेव मंदिर पर देश के सैना  प्रमुख बिपिन रावत व जांबाज़ो को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी। जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल  तिलस्वांनाथ दरबार मे गुरुवार संध्या को पुर्व विधायक विवेक धाकड द्वारा ग्रामीणो  व  मंदिर मे निवासरत कैदियो के साथ श्रद्धांजली दी गई  । इससे पूर्व गोपालपुरा पंचायत में कल्प वृक्ष का जोङा का  पौधा रोपण  गोपालपुरा सरपंच रामलाल धाकङ के साथ किया गया ।  तिलस्वां महादेव मंदिर पर पहुंच कर साङीया व ऊनी कम्बल का विवरण कर लिया शुभकामनाओ के साथ आशीष लिया । बिजोलिया उपप्रधान कैलाश धाकड  , गोपालपुरा सरपंच रामलाल धाकड  , पुजारी घनश्याम पाराशर, विशाल पाराशर ,पुर्व सरपंच तिलस्वां जयकिशन अहीर  ,  पूर्व सरपंच तिलस्वां राजकुमार सेन  ,  मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चंद्र अहीर  , मंदिर ट्रस्ट सचिव मांगीलाल धाकड  आदि सहित गणमान्य लोग उपस्थित धे ।

मांडलगढ़ स्टैचू सर्किल पर माणिक्य लाल वर्मा को किया याद

मांडलगढ़ स्टैचू सर्किल पर माणिक्य लाल वर्मा को किया याद मांडलगढ़ में स्थित स्टैच्यू सर्किल पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वृहत राजस्थान के प्रधानमंत्री स्व. श्री माणिक्य लाल वर्मा जी की 124वीं जयंती के अवसर पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य वंदना माथुर जी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आई. टी. सेल की पूर्व संयोजक विभा माथुर जी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी जी सहित कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।  एआईसीसी सदस्य वंदना माथुर जी ने माणिक्य लाल वर्मा जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि वे किसानों व समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और कल्याण के प्रति सदैव समर्पित रहे तथा राजस्थान व मांडलगढ़ क्षेत्र के विकास में उनके द्वारा दिया गया अमूल्य योगदान सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी जी ने स्वर्गीय माणिक्य लाल वर्मा जी के बिजोलिया किसान आंदोलन में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए कहा कि किसानों एवं ...