✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
गोवटा माता मे एक दुकान मे गैस सलेंडर फटने से 15 दुकाने आग की चपेट मे आई
मांडलगढ़, भीलवाड़ा: मंगलवार को मांडलगढ़ तहसील के गोवटा माताजी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुकान में गैस सिलेंडर अचानक फट गया। सिलेंडर फटते ही दुकान में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय दुकान में सामान्य रूप से बंद थी, तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए और दुकान की ओर दौड़े। वहां पहुंचते ही उन्होंने देखा कि दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती जांच में गैस सिलेंडर फटना ही आग का मुख्य कारण माना जा रहा है।