Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

बिजौलिया के अनिमेष जोशी ने नवोदय विद्यालय के लिये जिला टॉप किया*,

*बिजौलिया के अनिमेष जोशी ने नवोदय विद्यालय के लिये जिला टॉप किया*,  ✍️गिरधर पाराशर  नवोदय विद्यालय 9th क्लास के लेटरल इंटरी स्लेक्सन टेस्ट 2026 मे बिजौलिया कस्बे के अनिमेष जोशी पुत्र श्री महेश जोशी ने जिले मे आल ओवर मेरिट मे पहला स्थान प्राप्त कर बिजौलिया क्षेत्र का नाम रोशन किया है, इसकी टेस्ट परीक्षा 7 फरवरी 2026 को श्री गाँधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुलाबपुरा मे आयोजित की गयी थी आज रिजल्ट आने पर क्षेत्र मे परिवारजनों सहित मिलने वालो मे खुशी का माहौल है, अनिमेष जोशी ने 8वी बॉर्ड मे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, इस उपलब्धि पर दादी लीला देवी, पिता महेश जोशी, माता अंजना जोशी गिरदावर,कमलेश सेन, अभिषेक सर्वा, महावीर लोढ़ा,HVS प्रिंसिपल निलिमा ईनाणी, टिना धाकड़, सीमा टेलर सहित विधालय परिवार ने बधाई प्रेषित की

मेघवंशी बलाई समाज का 21वा सामूहिक विवाह सम्मेलन श्री तिलस्वां महादेव मे आयोजित हुआ। 23 जोड़े का विवाह सम्मेलन पाणि ग्रहण संस्कार हुआ।

✍️गिरधर पाराशर  मेघवंशी बलाई समाज का 21वा सामूहिक विवाह सम्मेलन श्री तिलस्वां महादेव मे आयोजित हुआ। 23 जोड़े का विवाह सम्मेलन  पाणि ग्रहण संस्कार हुआ। शनिवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ तोरण के साथ अग्नि समक्ष वर वधू ने फेरे लिए। इस मौके पर वर वधुओं को आशीर्वाद देने पहुँचे विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल, विधायक केशरायपाटन चंद्रकांत मेघवाल, विवेक सुषमा चेरिटीबल ट्रस्ट अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़, पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय,एसी अजा मोर्चा महामंत्री राजस्थान रोशन मेघवंशी लोगो का स्वागत अध्यक्ष सीताराम सामरिया, गोपाल जोरम , जय लाल सियाल, सचिव कैलाश हटेला व ऊपरमाल  नवयुवक मंडल कमेठी  ने किया।

छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन,

छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन,  विद्यार्थी बिना तथ्य के गलत आरोप लगा रहे हैं। परीक्षा में बैठने से रोकने का भी आरोप, शाखा प्रबंधक ने आरोप निराधार बताया  ✍️गिरधर पाराशर बिजौलिया । नगर स्थित श्री जी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर अवैध फाइन वसूली, मानसिक उत्पीड़न एवं जातिगत टिप्पणियों के गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार ललित डीडवानिया को ज्ञापन सौंपा है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि अतिरिक्त शुल्क लेने के लिए उन्हें बार-बार दबाव बनाया जाता है और राशि नहीं देने पर परीक्षा में बैठने से रोकने व प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी दी जाती है। ज्ञापन में बताया गया कि सत्र 2025-26 में पीटीईटी के माध्यम से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों ने नियमानुसार फीस जमा कर दी है, इसके बावजूद प्रबंधन द्वारा अलग-अलग नामों से फाइन लगाया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि इससे वे आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान हैं और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के साथ ज...

एक पत्रकार प्रगति नगर के सामने स्थित 'बिला' नाम जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर आज ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। तहसीलदार को ज्ञापन सौपा कार्यवाही की मांग की।

✍️गिरधर पाराशर  प्रगति नगर के सामने स्थित 'बिला' नाम जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर आज ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। क्षेत्र के निवासियों ने लामबंद होकर एक पत्रकार  पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का गंभीर आरोप लगाया है। ​ग्रामीणों के अनुसार, पत्रकारिता की धौंस दिखाकर उक्त भूमि पर कब्जा किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक रास्ते और सरकारी जमीन को नुकसान पहुँच रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, तहसीलदार और नगरपालिका अधिशासी अधिकारी (EO) के नाम ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। ​ग्रामीणों की मुख्य मांगें: ​अवैध रूप से किए गए कब्जे को तुरंत ढहाया जाए। ​सरकारी भूमि की पैमाइश कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। ​पद का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

पुलिस थाना बिजौलिया द्वारा म्यूल हंटर अभियान के दौरान कार्यवाही मे 08 राज्यों से शिकायत बैंक खाता बेचने वाले म्यूल खाताधारक आमीन व अशफाक व बैंक खाता खरीदने वाले साईबर ठग का सहयोगी शाबीर को किया गिरफ्तार। संदिग्ध बैंक खातो द्वारा कुल 2,42,093 रूपये की धोखाधड़ी की गई।

✍️गिरधर पाराशर  पुलिस थाना बिजौलिया द्वारा म्यूल हंटर अभियान के दौरान कार्यवाही की। बैंक खाता बेचने वाले म्यूल खाताधारक आमीन व अशफाक व बैंक खाता खरीदने वाले साईबर ठग का सहयोगी शाबीर को किया गिरफ्तार। संदिग्ध बैंक खातो पर साईबर पोर्टल पर दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छतीसगढ, तेंलगाना, उत्तरप्रदेश, केरला आदि राज्यो कुल 08 शिकायते दर्ज हुई है। संदिग्ध बैंक खातो द्वारा कुल 2,42,093 रूपये की धोखाधड़ी की गई।  वांछित अपराधीयो की गिरफ्तारी के विशेष अभियान में डकैती के प्रकरण में स्थाई वारंटी करीब 01 साल फरार वांछित सत्तु उर्फ सत्यनारायण कंजर को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में जिले में "म्यूल हंटर विशेष अभियान" व "वांछित आरोपी की गिरफ्तारी अभियान" दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक चलाया जाकर साईबर अपराधो में प्रयुक्त होने वाले सदिग्ध बैंक खाते धारको के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया था।  थानाधिकारी स्वागत पाण्डया मय गठित टीम द्वारा कि गई कार्यवाही मे  पुलिस कार्यवाही मे पुल...

पाराशर समाज भीलवाड़ा द्वारा 18 अप्रेल को पाराशर जयंती धूम धाम से मनाई जाएगी।

✍️गिरधर पाराशर  पाराशर समाज भीलवाड़ा द्वारा 18 अप्रेल को पाराशर जयंती धूम धाम से मनाई जाएगी।  आयोजन संयोजक ने बताया कि जिले भर के पाराशर समाज द्वारा पाराशर छात्रावास छोटी पुलिया सुभाष नगर भीलवाड़ा पर जयंती आयोजन में एक दिन पूर्व रात्रि 8.00 बजे से भजन  संध्या एवं जयंती के दिन प्रातः काल  पूजा अर्चना, विशाल शोभा यात्रा, समाज के बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान,खेल कूद एवं साय 4 बजे से सभी समाजबंधुओं का स्नेह भोज रखा गया है । जयंती के आयोजन को बड़े हर्षौलाश से मनाया जाएगा । महर्षि पाराशर सेवार्थ संस्थान भीलवाड़ा द्वारा शिव पुराण महा कथा में आने वाले शिव भक्तों श्रद्धालुओं को जलसेवा व छाछ वितरण का सेवा कार्य संस्थान के सभी सदस्यों द्वारा किया गया ।संस्थान के सचिव  ने बताया कि संस्थान द्वारा जलसेवा व छाछ वितरण का सेवा कार्य कर कथा के इस पुनीत कार्य में सेवा दी ।इस सेवा कार्य में समाज के वरिष्ठजनों व युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया ।

नगर पालिका बिजौलिया के कर्मचारियों ने कार्यरत संविदाकर्मी योगेश कुमार अहीर के विरुद्ध पत्रकार द्वारा एक झूठी एवं कूटरचित प्राथमिकी दर्ज को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा ।

नगर पालिका बिजौलिया के कर्मचारियों ने कार्यरत संविदाकर्मी योगेश कुमार अहीर के विरुद्ध श्याम विजयवर्गीय एक झूठी एवं कूटरचित प्राथमिकी दर्ज को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा ।  ✍️गिरधर पाराशर  पत्रकार बिजोलिया के खिलाफ नगरपालिका कर्मचारियों ने तखतिया के साथ नारे बाज़ी करते हुए।नगरपालिका से उपखंड कार्यलय तक रैली निकाली। ज्ञापन मे बताया गया कि पत्रकार दिन नगर पालिका कार्मिकों द्वारा राजकीय निर्देशों की पालना में किए जा रहे कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करते हैं। हमारे द्वारा क्षेत्र में कचरा न फैलाने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, डस्टबिन रखने एवं अतिक्रमण हटाने जैसी समझाइश की कार्रवाई को वे अन्यथा लेते हैं। पत्रकार बिजोलिया द्वारा स्वयं के भवन में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है और कई स्थानों पर उनके द्वारा अतिक्रमण भी किया गया है। इन वैधानिक कार्रवाइयों से बचने के लिए तथा अन्य लोगों के निजी दस्तावेज अनैतिक रूप से प्राप्त करने हेतु वे हम कार्मिकों पर निरंतर दबाव बनाते रहते हैं। जब हमारे द्वारा उनके दबाव में आकर कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए...