Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2025

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

बिजौलिया पुलिस ने सोपुरा एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया

@बिजोलियाँ (भीलवाड़ा) गिरधर पाराशर बिजौलिया पुलिस ने सोपुरा गांव से मंगलवार को एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोपुरा गांव के एक फार्म पर मोहन लाल धाकड़ के पास अवैध बंदूक है। एसएचओ लोकपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। टीम ने मोहनलाल धाकड़ (45) को हिरासत में लिया। वो सलावटिया का रहने वाला है और फिलहाल सोपुरा गांव में रह रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक टोपीदार एक नाल वाली बंदूक और 20 ग्राम बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में हैड कॉन्स्टेबल विजय सिंह और माया राम की अहम भूमिका रही।