✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
ग्राम पंचायत गोपालपुरा में रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई का सफल आयोजन
ग्राम पंचायत गोपालपुरा में गुरुवार को रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
उपखंड अधिकारी श्री अजीत सिंह राठौड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। चौपाल के दौरान राजस्व, बिजली, जलदाय,सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) तथा पंचायती राज विभाग से संबंधित कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं।
उपखंड अधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।