✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
112 नेशनल हाइवे सलावटिया - तिलस्वां मार्ग के इंद्रपुरा धर्म काटा लोगों की जान का दुश्मन बन रहा हैं।अब तक सैकड़ो लोग चोटग्रस्त हो चुके हैं।
✍️गिरधर पाराशर की खास रिपोर्ट
112 नेशनल हाइवे सलावटिया - तिलस्वां मार्ग के इंद्रपुरा धर्म काटा लोगों की जान का दुश्मन बन रहा हैं।
अब तक सैकड़ो लोग चोटग्रस्त हो चुके हैं।
खनन विभाग गहरी निंद्रा में सो रहा है।
@ बिजोलियाँ क्षेत्र के सेंडस्टोन की खदानों से निकलने वाले ट्रक ट्रेलर कांटा जाते आते वक़्त नेशनल हाईवे पर ट्रेलर से पूरा रास्ता ब्लॉक कर देते हैं वही दूसरी दर्जनों गाड़ियां काटे पर सेंड स्टोन वजन काटा करने के लिए बिच सड़क पर खडे रहते हैं।
साथ ही काटा करने के बाद सेंड स्टोन सड़क के सर्विस लाइन पर छोड़ देने से इन पत्थरो की चपेट में राहगीर आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया की प्रसिद्ध शिव धाम श्री तिलस्वां महादेव पर यात्रियों का ज्यादा भार भी रहता हैं। बिना परवा किए विभागीय खनन विभाग की धर्मकाटा स्वीकृत देकर लोगों की जान सासत डाल रखी हैं.
धर्म काटा कुल नाप 25- 30 फिट चौड़ाई में हैं।
जिसके कारण धर्मकाटा गलत तरिके से लगाने से सड़क पर अतिक्रमण कर दर्जनों ट्रेलर सड़क पर खडे रहते हैं तुलाई के दौरान हादसे हो रहे हैं।
दिनभर सेंड स्टोन की सैकड़ो गाड़ियां तुलाई करने आती हैं। बड़ी गाड़िया ट्रेलर तुलाई कर के पूरी सड़क ब्लॉक कर देते यही बड़ा कारण हैं।
प्रशाशन से लोगों ने मांग की रॉयलटी ठेकेदार क़ानूनी कार्यवाही कर धर्मकाटा हटाया जाए। साथ ही अब तक मौत हुई जिनका धर्मकाटा रॉयलटी ठेकेदार गेलक्सी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदार ठहराया जाए।