Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2021

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

राजस्व सेवा परिषद द्वारा उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया तथा पेन डाउन हड़ताल शुरू की

✍️ घनश्याम गिरधर पाराशर राजस्व सेवा परिषद द्वारा सोमवार को उपखंड अधिकारी  बिजोलिया सीमा तिवाड़ी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया तथा पेन डाउन हड़ताल शुरू की गई । गिरदावर चन्द्रवीर सिंह ने बताया की बिजोलिया उपखंड कार्यालय पर सोमवार को राजस्व सेवा परिषद की मांगो के निस्तारण के लिए तहसीलदार शैतान सिंह की अगुवाई मे उपखंड क्षेत्र के गिरदावर व पटवारियों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सीमा तिवाड़ी को ज्ञापन सौंप कर उपखंड़ कार्यालय के बाहर बैठकर पेनङाउन हडताल शुरू की गई।   इस मौके पर बिजौलिया तहसीलदार शैतान सिंह  , गिरदावर चन्द्रवीर सिंह  ,  गिरदावर प्रभु लाल धाकङ  ,  गिरदावर  भंवर लाल रेबारी  ,  गिरदावर नाना लाल धाकङ  , पटवार तहसील अध्यक्ष नरेश धाकड़ , पटवारी दुर्गेश वैष्णव, पटवारी अशोक प्रजापत  , पटवारी अंजना शर्मा  , पटवारी ममता पंकज  , पटवारी रामकेश मीणा, पटवारी शंकर लाल धाकङ  आदि उपस्थित थे ।

रक्तदान जीवनदान टीम बूंदी के रक्तवीर रीट अभ्यार्थियों के लिए बने मददगार

*रक्तदान जीवनदान टीम बूंदी के रक्तवीर रीट अभ्यार्थियों के लिए बने मददगार  @घनश्याम गिरधर पाराशर धन्य है ऐसे रक्तवीर जो रक्तदान करके दूसरों का जीवन बचाते हैं इन्हीं रक्तवीरों ने रीट अभ्यर्थियों का भविष्य बनाने के लिए 2 दिन से मदद में लगे हुए हैं। राजस्थान के सभी जिलों से 25 सितंबर को बूंदी बस स्टैंड पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को रक्तदान जीवनदान टीम बूंदी के टीम संयोजक ब्लड डोनर नर्सिंग ऑफिसर रामलक्ष्मण मीणा, रक्तवीर शिवराज बैरागी, रक्तवीर हेमराज मीणा छात्रसंघ अध्यक्ष, रक्तवीर सिद्धार्थ सिंह हाड़ा, रक्तवीर अनिल मीणा, रक्तवीर देवेश कलोसिया ने रात में रहने, सोने, खाने, पीने की व्यवस्था वाले सेंटर पर अपनी मोटरसाइकिलों से निःशुल्क एसएम गार्डन मत्स्य भगवान मंदिर, श्री देव कोचिंग , सिंधी धर्मशाला, किसान भवन, अरावली मैरिज गार्डन, हनी होटल, माहेश्वरी भवन, मुस्लिम मुसाफिर खाना, संत निरंकारी मंडल, होटल दी ग्रांड परमेश्वरी, हरियाली जेत सागर, उत्सव रिसोर्ट, शिवम मैरिज गार्डन, आनंदी मैरिज गार्डन, सीएम मैरिज गार्डन, ग्रीन वैली मैरिज गार्डन, सत्यम मैरिज गार्डन, अरावली मैरिज गार्डन, श्र...

नारायणी माता महोत्सव 28 सितंबर को सेन समाज की आराध्या देवी मां महोत्सव ।

नारायणी माता महोत्सव 28 सितंबर को  घनश्याम गिरधर पाराशर सेन समाज की आराध्या देवी मां नारायणी का महोत्सव हर वर्ष नारायणी सेना संस्था द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है नारायणी सेना के संस्था संयोजक कमलेश सेन छोटी बिजोलिया ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की हर वर्ष नारायणी सेना द्वारा म्होत्सव पर विशाल वाहन रेली और रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है लेकिन पिछले वर्ष कोविड 19 के कारण रक्तदान शिविर आयोजित किया गया एवं इस वर्ष भी नारायणी माता महोत्सव पर विशाल रक्तदान शिविर सेन जी महाराज नारायणी माता सर्कल के पास पारिक भवन भीलवाड़ा मे आयोजित होगा जिसकी तैयारी नारायणी सेना सेवको द्वारा पूरे भीलवाड़ा जिले भर मे की जा रही है,

पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने आजकास्या में हॉस्पिटल निर्माण के लिए जगह का निरक्षण किया

घनश्याम गिरधर पाराशर पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने आज कास्या में हॉस्पिटल निर्माण के लिए जगह का निरक्षण किया साथ ही समंधित अधिकारियों को जल्द कार्य चालू करने के निर्देश दिए। आज माण्डलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने बिजौलिया उपखण्ड क्षेत्र के कास्या ग्राम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के नवीन भवन के निर्माण स्थल का अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया और निर्माण ठेकेदार को शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिये ताकि कास्या व आस पास के खनन क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों व कारीगरों तथा ग्रामीणों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सके।इस अवसर पर उनके साथ  बिजोलिया पंचायत समिति प्रधान आशा कुमारी देवी, उप प्रधान कैलाश धाकड़, रेवेन्यू अधिकारी भवर लाल रेबारी,कास्या सरपंच साबू देवी बंजारा, कास्या विकास अधिकारी सुरेश शर्मा,चांद जी की खेड़ी सरपंच मोहन लाल धाकड़, गोपाल पूरा सरपंच रामलाल धाकड़, गुढ़ा सरपंच भागीरथ भील, सलावटीया उपसरपंच विरेंद्र धाकड़,तिलिस्वा पूर्व सरपंच राजकुमार सैन, युवा खनन व्यवसायी नरोतम धाकड़, प्रहलाद बंजारा,सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौ...

जल जीवन मिशन की बैठक आयोजित की गई

जल जीवन मिशन की  बैठक आयोजित की गई पंचायत के प्रत्येक गांव व ढाणी तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने हेतु सरकार की जल जीवन मिशन (J.J .M .) योजना के अंतर्गत बुधवार को   ग्राम पंचायत गोपाल पुरा मे सरपंच  राम लाल धाकड़ की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक आयोजित की गई । इसमें ISA मैनेजर  महावीर प्रसाद गुर्जर, मांगी लाल अहीर ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत  गोपालपुरा के प्रत्येक घर घर नल से जल पहुंचाया जाएगा।  जिले में ISA माया जन विकास सेवा संस्थान दौसा द्वारा योजना पर कार्य किया जा रहा है । इसके अंतर्गत संस्था द्वारा गांव में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन करना, ग्राम का आधारभूत सर्वे करना, ग्रामीण सहभागिता का आंकलन घर-घर सर्वे करवाना इत्यादि कार्य करने के लिए पंचायत के वार्ड पंच व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से   VWSC का पुनर्गठन राजस्व ग्राम वार  बेसलाइन सर्वे  कराया जाएगा। जिसमें सरपंच , ग्राम विकास अधिकारी, वार्ड पंच, एएनएम , कृषिपर्यवेक्षक,आंगनबाडी कार्यकर्ता व ग्राम के गणमान्य नागरिकों व महिलाओं सहित 20  सदस्...

बुद्धि सब में है लेकीन उस बुद्धि को कहा उपयोग करें ये महत्तपूर्ण है ये बात पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने कही।

बुद्धि सब में है लेकीन उस बुद्धि को कहा उपयोग करें ये महत्तपूर्ण है ये बात पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने बिजौलिया पंचायत समिति सभागार में आयोजित मेवाड़ विश्विद्यालय द्वारा आयोजित लोक डाउन सारथी सम्मान समारोह में कही। ✍️ घनश्याम, गिरधर पाराशर मेवाड़ विश्वविद्यालय द्वारा लॉक डाउन सारथी सम्मान समारोह बिजौलियां स्थित पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को आयोजित हुआ।  जिसमे मेवाड़ विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि  प्रतीक वैष्णव ने पूर्व विधायक विवेक धाकड़, उपखंड़ अधिकारी सीमा तिवाड़ी, प्रधान आशा भील, तहसीलदार शैतान सिंह, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी कुशल शर्मा, उप प्रधान कैलाश धाकड़, ज़िला परिषद् सदस्य पंकज तिवाड़ी , आदि का प्रतिक चिन्ह देकर मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान मीडिया कर्मी, जनप्रतिनिधि, विधालय प्रबन्धन सद्स्य व मेडिकल लाईन का स्मामन किया गया।  इस अवसर पर पूर्व विधायक विवेक धाकड़ व तहसीलदार शैतान सिंह एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कुशल शर्मा ने विभन्न बिन्दुओं का प्रकाश डाला।  पूर्व विधायक ने कोराना काल में सभी लोगों को धन्यवाद् देते हुए आगामी तीसरी लहर की आशंका को द...