✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
श्री शिव चरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान माण्ड़लगढ़ द्वारा स्व. शिवचरण माथुर साहब की बारहवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजंलि
स्व. शिवचरण जी माथुर साहब को दी श्रद्धांजलि भीलवाड़ा । श्री शिव चरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान माण्ड़लगढ़ द्वारा स्व. शिवचरण माथुर साहब की बारहवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। संस्था सचिव विभा माथुर ने बताया कि संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। यह संस्थान स्व. माथुर साहब की प्रेरणा से समाज सेवा के क्षैत्र में निरन्तर कार्य कर रहा हैं। श्रद्धेय शिवचरण जी माथुर साहब ने दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भीलवाड़ा को टेक्स्टायल नगरी का स्वरूप देने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होने पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ कर आख़िरी छोर तक लोकतांत्रिक व्यवस्था को मज़बूती प्रदान की। यही नहीं सिंचाई, बिजली, शिक्षा, सहकारिता, कृषि जैसे क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए कार्यों ने राजस्थान को अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया। प्रशासनिक सुधार के लिए उनके द्वारा दिए गए सुझाव को बेहद सराहा गया। उनका संपूर्ण जीवन राजस्थान एवं देश के विकास को समर्पित था। कार्...