Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2022

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

तिलस्वा महादेव मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन हुआ।इससे पूर्व मंदिर ट्रस्ट द्वारा चांदी का छत्र, चांदी की जलेरी, चांदी का नाग विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर भोलेनाथ के समर्पित किया

तिलस्वा महादेव मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन हुआ। इससे पूर्व मंदिर ट्रस्ट द्वारा चांदी का छत्र, चांदी की जलेरी, चांदी का नाग विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर भोलेनाथ के समर्पित किया फ़ोटो ,  तिलस्वा महादेव मंदिर 56 भोग वह चांदी का छत्र चांदी की ज्वेलरी चांदी की दीवार आदि समर्पित किए गए। रविवार को कार्यक्रम की झलकियां । सैकड़ों शिव भक्तों  मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों सहित मंदिर ट्रस्ट संरक्षक कन्हैया लाल धाकड़,मंदिर महंत रमेश पाराशर,पूर्व विधायक विवेक धाकड़ , ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चंद्र अहीर, ट्रस्ट सचिव मांगी लाल धाकड़ की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुए।  जिसमें भगवान श्री तिलस्वा नाथ की जीवंत मनोरम झांकी सजाई , मस्का वादको ने लोगों मन मोह लिया।  यज्ञ शाला में  हवन कुंड आहुतियां इत्यादि कार्यक्रम आयोजित हुए। रात्रि में मंदिर परिसर सहित लाइट डेकोरेशन से सजाया गया व रात्रि जागरण किया गया। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट संरक्षक पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड़ , मंदिर महंत रमेश चंद्र पाराशर,पूर्व ...

30 जनवरी रविवार को तिलस्वां महादेव मंदिर में होंगे भव्य कार्यक्रम मंदिर ट्रस्ट द्वारा चांदी के दरवाज़े,चांदी के छत्र, चांदी के शेषनाग व जलेरी सहित अन्य सामान भगवान शिव को करेंगे अर्पण

केप्शन, श्री तिलस्वां महादेव मंदिर में ट्रस्ट द्वारा चढ़ाया जायेगा  चांदी का छत्र, चांदी की जलेरी ,चांदी का गेट 30 जनवरी रविवार को तिलस्वां महादेव मंदिर में होंगे भव्य कार्यक्रम। मंदिर ट्रस्ट द्वारा चांदी के दरवाज़े,चांदी के छत्र, चांदी के शेषनाग व जलेरी सहित अन्य सामान भगवान शिव को करेंगे अर्पण। जिले की  ऐतिहासिक व धर्मिक नगरी तिलस्वां महादेव मंदिर पर आगामी 30 जनवरी रविवार को मंदिर ट्रस्ट द्वारा सुबह 10:15 बजे मुख्य मंदिर में भगवान शिव को चांदी के दरवाज़े, चांदी का छत्र, चांदी के शेषनाग चांदी की जलेरी सहित अन्य सामान पूजा अभिषेक कर स्थापित किये जायेंगे।  मंदिर ट्रस्ट महासचिव मांगीलाल धाकड़ ने बताया कि ट्रस्ट संगरक्षक कन्हैया लाल धाकड़ के सान्निध्य में रविवार 30 जनवरी को मंदिर ट्रस्ट द्वारा बनवाये गए चांदी की वस्तुएं जिनमे 9 किलो 770 ग्राम वजनी के चांदी के दरवाजे, 3किलो 197 ग्राम वजनी चांदी का छत्र,1 किलो 618 ग्राम वजनी चांदी के शेषनाग व 5 किलो 861 ग्राम की चांदी की जलेरी की भगवान का अभिषेक कर मुख्य मंदिर में स्थापित किये जायेंगे इसके साथ ह...

सदाराम जी का खेड़ा में कक्षा 9 एवम् 10वी की छात्राओ को नि:शुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम

 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,सदाराम जी का खेड़ा में कक्षा 9 एवम् 10वी की छात्राओ को नि:शुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गोपाल खण्डेलवाल के मुख्य आतिथ्य एवम् प्रधानाचार्य राजेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में रखा गया, साईकिल वितरण कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में संजय धाकड़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष,कैलाश धाकड़ सरपंच सदाराम जी का खेड़ा एवम् भाजपा मंडल महामंत्री, गोवर्धन वैष्णव पूर्व मंडी डायरेक्टर,प्रभू लाल धाकड़,भूरा लाल धाकड़,भाजपा नेता शंकर लाल मेहता,ईश्वर जाट सहित समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही संचालन पीटीआई रघुवीर प्रसाद शर्मा ने किया,कार्यक्रम में सत्र 2020_21 एवम् 2021_22 की कक्षा 9_10 की कुल 22 बालिकाओं को नि:शुल्क साईकिल वितरित की गई, प्रधानाचार्या राजेंद्र शर्मा ने विद्यालय के लिए चारदीवारी ऊंची करवाने एवम् अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनवाने की मांग विधायक के सामने रखी गई,जिसे उन्होंने पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया एवम् सरपंच कैलाश धाकड़ एवम् विद्यालय स्टाफ ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवम् साफा बंधवाकर स्वागत किया