Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में सुना गया 'मन की बात' कार्यक्रम; उपजिला चिकित्सालय के लिए ₹43.97 करोड़ की स्वीकृति पर हुआ भव्य स्वागत

विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में सुना गया 'मन की बात' कार्यक्रम; उपजिला चिकित्सालय के लिए ₹43.97 करोड़ की स्वीकृति पर हुआ भव्य स्वागत ✍️गिरधर पाराशर बिजौलिया।  स्थानीय एच.वी.एस. स्कूल, बिजौलिया में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक गोपाल जी खंडेलवाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जी बंजारा के गौरवमयी नेतृत्व में आयोजित हुआ। उपजिला चिकित्सालय की सौगात पर जताया आभार: इस अवसर पर बिजौलिया क्षेत्र को राजस्थान भाजपा सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में दी गई बड़ी सौगात का जश्न भी मनाया गया। राजस्थान सरकार द्वारा बिजौलिया में उपजिला चिकित्सालय भवन निर्माण हेतु 43.97 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी करने पर समस्त क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष देखा गया। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए माननीय विधायक गोपाल जी खंडेलवाल का साफा पहनाकर और माला अर्पण कर भव्य स्वागत-सम्मान किया गया तथा पूरी विधानसभा की ओर से उनका आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ये वरिष्ठ जन...

पूर्व सरपंच व सचिव समेत 12 जनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

पूर्व सरपंच व सचिव समेत 12 जनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज ✍️गिरधर पाराशर  बिजौलियाँ।  उमाजी का खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच जीती बाई, दिनेश धाकड़, चन्द्ररेखा व तत्कालीन सचिव लाल सिंह झाला समेत 12 व्यक्तियों पर कूट रचित नक्शा बनाने के आरोप में कस्बा निवासी दिनेश पाराशर द्वारा न्यायालय में दायर इस्तगासे के जरिए बिजौलिया थाने में मामला दर्ज किया गया। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम पुरोहितों का खेडा की आराजी संख्या 1 मे पूर्व पंचायत द्वारा पट्टे जारी किए गए थे। उक्त स्थान पर फर्जी एवं कूटरचित नक्शा बना कर दिनेश पाराशर के पट्टे शुदा भुखण्ड को जो पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया गया था, को समाप्त करने का आरोप लगाया। दिनेश पाराशर व उसकी पत्नी द्वारा मुबारिक लुहार एवं रफीक लुहार के खिलाफ भी उक्त भूखंड पर जबरन अवैध निर्माण व कब्जा करने के आरोप लगाते हुए 3 व 5 सितंबर 2023 को थानाधिकारी बिजौलियां एवं पुलिस अधीक्षक भीलवाडा को भी प्रथम सूचना रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी।

लगातार तीन दिन से लोगों की जाने ले रहा तिलस्वां घाटा,तीन दिन में दूसरा बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत ; चालक फरार, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल, प्रशासन सो रहा लोगो मर रहे कौन है जिम्मेदार

लगातार तीन दिन से लोगों की जाने ले रहा तिलस्वां घाटा, तीन दिन में दूसरा बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत ; चालक फरार, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल प्रशासन सो रहा लोगो मर रहे कौन है जिम्मेदार  ✍️गिरधर पाराशर बिजोलिया   राजस्थान बोर्डर के तिलस्वां घाटे में एक बार फिर दर्दनाक हादसे का गवाह बना। मंगलवार रात करीब 10 बजे मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार हो रहे हादसों ने घाट की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन (RJ14-GN-6549) राजस्थान के धौलपुर से बांसवाड़ा की ओर जा रहा था। वाहन में पेंट की बाल्टियां भरी हुई थीं और मजदूर उन्हीं बाल्टियों के ऊपर बैठे थे। तिलस्वा घाट के खतरनाक मोड़ पर वाहन चालक संतुलन खो बैठा और पिकअप सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान बाल्टियों में भरा रंग मजदूरों के शवों पर फैल गया, जिससे घटनास्थल का दृश्य बेहद भयावह हो गया।तलाश में जुटी हुई है। मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश के बरेली, गाजीपुर तथा...

तिलस्वा घाट में बड़ा हादसा ! भीलवाड़ा से सिंगोली आ रही बस खाई में उतरी, यात्री घायल

नीमच के तिलस्वा घाट में बड़ा हादसा ! भीलवाड़ा से सिंगोली आ रही बस खाई में उतरी, यात्री घायल      @(गिरधर पाराशर ) नीमच जिले के सिंगोली तहसील स्थित तिलस्वा घाट पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया है। जानकारी अनुसार भीलवाड़ा से सिंगोली की ओर आ रही 'एक निजी यात्री बस तिलस्वा घाट के कुख्यात और खतरनाक मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते बस अपना संतुलन खो बैठी और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मंजर बेहद रोंगटे खड़े कर देने वाला था। अनियंत्रित बस खाई में गिरते समय करीब तीन बार पलटी खाती हुई नीचे जा गिरी। बस की हालत भयावहता की गवाही दे रही है। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई और हर तरफ अफरा-तफरी का आलम हो गया। कई घायलों को खरोंच और रगड़ के साथ-साथ चोटे आई हैं.    राहत और बचाव कार्य जारी, प्रशासनिक अमला मुस्तैद घटना की सूचना मिलते ही सिंगोली पुलिस और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू किय...

बिजोलियाँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, किआ सेल्टोस से 47 लाख क़ीमत की,कुल 19 कट्टो में 310.840 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा बरामद ।

किआ सेल्टोस से 47 लाख क़ीमत की,कुल 19 कट्टो में 310.840 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा बरामद । बिजोलिया न्यूज़  @गिरधर पाराशर  बिजोलिया थाना प्रभारी स्वागत पाण्डया ने बताया कि सुचना मिली की चितौडगढ़ पुलिस द्वारा बेंगु की तरफ से आ रही संदिग्ध कार का पिछा किया गया परन्तु कार में सवार व्यक्तियो द्वारा कार को भगा ले गये जिस पर पुरे क्षेत्र क्षेत्र में नाकांबदी की गई। घेराबंदी को देखकर तस्करो की सफेद रंग की कार किआ सेल्टोस नम्बर RJ06UC2443 आरोली गांव के पास एनएच 27 रोड से नीचे उतरी हुई और कार में सवार अज्ञात व्यक्ति रात्रि अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। मन थानाधिकारी मय जाप्ता के मौके पर पहुंच कार किआ सेल्टोस को चैक किया गया तो कार किआ सेल्टोस की पीछे की सीट हटी हुई होकर अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा से भरी हुई पाई जिसकी नियमानुसार चैकिंग की गई तो कार किआ सेल्टोस से कुल 19 कट्टो में 310.840 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा बरामद हुआ जिस पर कार किआ सेल्टोस व अवैध मादक पदार्थ को मौके पर जब्त किया। मौके से फरार तस्करो की तलाशी के भरसक प्रयास किये जो नही मिले। प्रकरण एनडीपीएस ...

कस्बे के प्रगति नगर के सामने स्थित बेशकीमती सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बिजौलिया प्रशासन ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए पक्के निर्माण को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमला, पुलिस जाब्ते और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा।

✍️गिरधर पाराशर बिजौलिया।  कस्बे के प्रगति नगर के सामने स्थित बेशकीमती सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बिजौलिया प्रशासन ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए पक्के निर्माण को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमला, पुलिस जाब्ते और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा। जानकारी अनुसार कस्बा निवासी पत्रकार श्याम विजय लंबे समय से एक बड़े मीडिया संस्थान से जुड़ाव और रसूख का हवाला देकर सरकारी भूमि पर कब्जा जमाए हुए था। क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार लिखित शिकायतें देने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह प्रशासन ने ‘बिला नाम’ सरकारी भूमि पर बनाए गए पक्के निर्माण, बाउंड्रीवॉल और कमरे को जेसीबी की मदद से हटाना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार प्रगति नगर आबादी क्षेत्र के सामने स्थित इस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल एवं कमरे का निर्माण कर कब्जा किया गया था। यहां पत्थर के ब्लॉक रखकर अंदर खंडा पत्थरों की चारदीवारी की हुई थी। बिजली का कनेक्शन भी लिया हुआ था। उच्चाधिकारियों के...

13 मई का विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक 3069 यूनिट रक्तदान, 950 महिलाओं की सहभागिता बनी प्रेरणा, गर्मी भी रही बेअसर

13 मई का विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक 3069 यूनिट रक्तदान, 950 महिलाओं की सहभागिता बनी प्रेरणा, गर्मी भी रही बेअसर ✍️गिरधर पाराशर  नया गांव, बिजौलिया। विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्व. श्रीमती सुषमादेवी जी धाकड़ की पुण्य स्मृति में 13 मई को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर ने इस वर्ष भी मानव सेवा का नया इतिहास रच दिया। शिविर में 3069 यूनिट रक्तदान हुआ, जो क्षेत्र में सेवा, समर्पण एवं जनजागृति का एक अद्वितीय उदाहरण बना। शिविर की विशेष उपलब्धि महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। लगभग 467 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर समाज में जागरूकता, सेवा भावना एवं महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी संदेश दिया। महिलाओं की इतनी बड़ी सहभागिता ने यह संदेश दिया कि अब महिलाएं भी सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। भीषण गर्मी के बावजूद हजारों युवाओं, ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की सेवा का परिचय दिया। शिविर स्थल पर सुबह से देर शाम तक रक्तदाताओं का उत्साह देखने योग्य रहा। शिविर...

नगर पालिका बिजोलिया के तत्वाधान में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के लिए पर्यवेक्षक एवं प्रगणक के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया,

✍️गिरधर पाराशर  नगर पालिका बिजोलिया के तत्वाधान में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के लिए पर्यवेक्षक एवं प्रगणक के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, प्रशिक्षणार्थियों को यहां पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावदा रोड में फील्ड ट्रेनर हेमंत कुमार राठौर व प्रहलाद स्वर्णकार द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, प्रगणक एवं पर्यवेक्षको को सभी दायित्वों को पूरा करने के लिए शपथ दिलाई गई इस मौके पर नगर पालिका बिजोलिया में जन गणना में लगे तकनीकी कर्मचारी एवं स्टाफ भी मौजूद रहे, यह ट्रेनिंग दिनांक 6 मई 2026 को शुरू हुआ जिसमें 24 प्रगणक ने भाग लिया एवं 2 फील्ड ट्रेनर द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया गया सभी ने यहां पर कर्तव्य निष्ठा से भारत की जन गणना के कार्य को पूरा करने की शपथ ली।

धर्मकांटा बना मौत का काटा, कई लोगो ने जान गवाई विभागीय सुस्ती के चलते काल ग्रास बन रहे निर्दोष आमजन, तिलस्वां निवासी 25 वर्षीय पूरण रेगर की बीती रात मे दर्द नाक हादसे मे मौत हो गई। गुसाए ग्रामीणों ने आज सुबह तिलस्वां - सलावटिया मार्ग दो घंटे जाम लगा दिया।

धर्मकांटा बना मौत का काटा, कई लोगो ने जान गवाई विभागीय सुस्ती के चलते काल ग्रास बन रहे निर्दोष आमजन, तिलस्वां निवासी 25 वर्षीय पूरण रेगर की बीती रात मे दर्द नाक हादसे मे मौत हो गई। गुसाए ग्रामीणों ने आज सुबह तिलस्वां - सलावटिया मार्ग दो घंटे जाम लगा दिया। पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय ने मृतक के परिवार को दो लाख देने की घोषणा के साथ ही । उपखण्ड अधिकारी ने मुख्यमंत्री कोष से पांच लाख व भामाशाह पांच लाख देने की घोषणा की। जिसके बाद ही ग्रामीण रास्ता खोला। पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय की अगुवाई मे ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक को मुवावजा व आर्थिक सहयोग की सहायता दिलाने की मांग को लेकर सैकड़ो लोगों अवैध संचालित धर्मकांटा को बंद कर रास्ता रोका. मौके पर पहुँचे बिजोलिया तहसीलदार ललित डिवानिया, फोरमैन गिरिराज मीणा,थाना प्रभारी स्वागत पांड्या,गिरदावर संजय पाराशर, चौकी प्रभारी नरेश शर्मा ने सभी मांगो मानकर मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि दिलाने सहित भामाशाह व पूर्व प्रधान मालवीय ने मृतक को आर्थिक सहायता के लिए दो लाख देने की घोषणा की उपखण्ड अधिकारी ने मुख्यमंत्री कोष से पांच लाख व भामाशाह द्वार...

तिलस्वां सलावटिया तिलस्वॉ महादेव सड़क मार्ग पर नियमविरूध धर्मकाँटा संचालित है ।जिसके कारण अबतक कई हादसे हो चुके ट्रेलर की चपेट आने से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है।

✍️गिरधर पाराशर  सलावटिया तिलस्वॉ महादेव सड़क मार्ग पर  नियमविरूध धर्मकाँटा संचालित है । जिसके कारण अबतक कई हादसे हो चुके हैं कई लोग अकाल मृत्यु के भेंट चढ़े हैं ।  आज रात शुक्रवार को तिलस्वां निवासी पुरण रेगर अपनी धर्मपत्नी बिमार का हालचाल पुछने बिजौलिया की ओर बाइक से जा रहा था । तभी तिलस्वां के निकट धर्मकाटे से सेंड स्टोन से भरा ट्रेलर सड़क के बिच आ गया बाइक सवार पुरण  ट्रेलर की चपेट मे आ गया सिर पर गंभीर चोट से काफ़ी खून बह गया। गंभीर हालत मे सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित किया। शव को मोचरी मे रखा। ग्रामीणों ने बताया की सड़क पर रोजाना 200 से अधिक ट्रेलर व गाड़ियां सेंड स्टोन की तुलाई होती है सड़क पर दर्जनों गाड़ियां ख़डी होकर इंतजार मे रहती तुलाई की साथ रॉयलटी भी यही काटी जाती है। सबसे बड़ी बात यह है की धर्म काटा रोड़ पर ही बना है तुलाई के बाद सड़क पूरी तरह बंद हो जाता है. इस बिच यहां से गुजरने वाले वाहन इनकी चपेट मे आ जाते है। ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है।