Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

दर्शन कर जाते वक्त श्रद्धांलु दम्पत्ति की मांदलिया व टॉप्स छीने

दर्शन कर जाते वक्त श्रद्धांलु दम्पत्ति की मांदलिया व टॉप्स छीने तीन युवक ने वारदात कर बिजोलियाँ की ओर भागे. सुनसान कच्ची सड़क का फायदा उठाते  वारदात @गिरधर पाराशर  बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के भगवान पूरा गांव के निकट लूट की वारदात हुई। पुरोहितो का खेड़ा निवासी मोहन रेगर, पत्नी केशर बाई मोटर साइकिल से तिलस्वां मंदिर दर्शन कर लौटते वक्त शंभूपुरा रोड़ से भगवान पूरा गांव के निकट सुनसान कच्ची सड़क पर बिजोलियाँ की ओर से मोटरसाइकिल सवार तीन लडके उम्र 25 वर्ष करीब ने लूट नियत से सामने से आ रहे दर्शन कर दम्पत्ति को देख कर बाइक रुकवाकर दोनों को गिरा दिया. केशर बाई कान को टॉप्स, मांदलिया पति के गले मांदलिया ले के भागे। पत्नी के कानो से टॉप्स खींचने से लहू लुहान कर दिया। समाज सेवी छोटी बिजोलियाँ निवासी कमलेश सेन ने तुरंत दम्पत्ति को उठाया पुलिस को सुचना दी। घायल महिला को बिजोलियाँ हॉस्पिटल पहुंचाया। मौके पर नरेगा कर्मी भी पहुँचे। क्षेत्र मे चोरी की वारदात दिनोदिन बढ़ने लगी है. बिजोलियाँ पुलिस को सुचना दी अगर त्तपरता से नकाबन्दी करते तो शायद लूटरे पकड़े जा सकते।

संस्कार भारती और परिश्रम इंसिट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में 14 नवम्बर कोें विज्ञान और तकनीकी विषय पर प्रदर्शनी

बिजौलिया ब्लिस इंटरनेशनल स्कूल टोंक, संस्कार भारती और परिश्रम इंसिट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में 14 नवम्बर को स्थानीय राजभवानी वाटिका में विज्ञान और तकनीकी विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन होगा इसमें बिजौलिया और मांडलगढ़ ब्लॉक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल के लगभग दो हजार छात्र छात्राएं भाग लेगे। प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु शिक्षा विभाग के सीबीईओ बिजोलिया ने भी सभी संस्था प्रधानों को निर्देश जारी किए है। प्रदर्शनी का उद्घाटन जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी और एमएलए गोपाल खंडेलवाल करेंगे। आयोजन की व्यवस्था देख रहे आदर्श सोनी सौरभ शर्मा ने बताया कि बच्चों में विज्ञान और तकनीक तथा स्किल डेवलपमेंट के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।