Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2022

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

राजस्थान पटवार संघ उप शाखा बिजौलिया द्वारा तहसीलदार धर्मेन्द्र स्वामी को अतरिक्त पटवार मंडल कार्य को लेकर बहिष्कार कर ज्ञापन सौंपा।

राजस्थान पटवार संघ उप शाखा बिजौलिया द्वारा तहसीलदार धर्मेन्द्र स्वामी को अतरिक्त पटवार मंडल कार्य को लेकर बहिष्कार  ज्ञापन सौंपा।  पटवार संघ उपशाखा बिजोलिया द्वारा अतरिक्त पटवार मंडल कार्य का बहिष्कार को लेकर उपखंड स्तर व कलेक्टर को समस्या के समाधान को लेकर लिखत रूप में अवगत कराया लेकिन समय अवधी निकलने के बाद समस्या जस तस बनी हुई ।  पटवार संघ पटवारी नरेश धाकड़  ने बताया की तहसीलदार धर्मेन्द स्वामी बिजौलिया ज्ञापन दिया गया जिसमें जायज मांगों को लेकर मांग पूरी नहीं होने से रिकार्ड देकर कार्य को बहिष्कार कर आंदोलन आरंभ शुरू किया। ज्ञापन देने वाला में पटवारी संघ बिजौलिया के नरेश धाकड़,दुर्गेश वैष्णव ,रामकेश मीणा, ममता पंकज, अंजना शर्मा, अशोक प्रजापत,शंकर धाकड़,राजेंद्र सिंह,बलराम मीणा आदि पटवारी लोगों सौंपा।

क्षेत्र में हिंदुत्व की रक्षा को लेकर हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे यह बात राजस्थान अध्यक्ष हिंदू वाहिनी के शकुंतला कुशवाह ने श्री तिलस्वां महादेव के प्रांगण में हिंदू सभा को संबोधित करते हुए कहीं।

क्षेत्र में हिंदुत्व की रक्षा को लेकर हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे ।  आज हिंदू भाई बहनों को एक धागे में पिरोने की जरूरत हैं। यह बात राजस्थान अध्यक्ष हिंदू वाहिनी के शकुंतला कुशवाह  ने श्री तिलस्वां महादेव के प्रांगण में हिंदू सभा को संबोधित करते हुए कहीं। सनातन धर्म के लिऐ एक जुट होने की जरूरत है। अधिक अधिक लोग हिंदू वाहिनी से जुड़े और सनातन धर्म की रक्षा लिए आगे आएं। बिजौलिया उपखंड के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल श्री तिलस्वां महादेव मन्दिर परिसर में हिंदू वाहिनी की बैठक अयोजित की गई। इस मौके पर विभन्न मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकारणी संगठित करने के लिऐ विभन्न पद भार गए। वही हिंदू वाहिनी संगठन को लेकर सदयस्था दी गई।  इस मौके पर आनंद पाराशर, हेमलता धाकड़, टीना लखारा , सीता व्यास , शायरी अहीर, नीलू व्यास , हंसा व्यास सहित कई लोग उपस्थित थे।

राजस्व सेवा परिषद एवं राज्य सरकार के मध्य हुए समझौते को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम भूअभिलेख निरीक्षक संघ बिजौलिया ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ।

राजस्व सेवा परिषद एवं राज्य सरकार के मध्य हुए समझौते को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम भूअभिलेख निरीक्षक संघ बिजौलिया ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया कि राजस्व सेवा परिषद व राज्य सरकार के मध्य दिनांक4/ 10 /2021 को समझौते को लागू करने के लिए  राजस्व मंत्री राजस्थान सरकार द्वारा विभाग की कारणों से संबंधित पत्रावली पर प्रशासनिक स्वीकृति पर वित्तीय स्वीकृति दिलाने मांग की हैं। क़रीब 11 माह पूर्व राजस्व सेवा परिषद के कार्मिकों के अधिकरण लगातार की अपेक्षा थी। कर्मचारियों के अति संवेदनशील पर को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा विभन्न बिंदुओं पर कार्मिक अधिकारियों को व्यतीत प्रदेश भर में अधिकारी कार्मिकों को का सब्र जवाब दे चुका है । जिससे तीन-चार माह से राजस्थान कानूनगो राजस्थान राजस्व परिषद के सदस्यों को आक्रोश व्याप्त है।  गौरतलब है कि समझौता के अनुसार कुछ मांगों के अनुरूप प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई परंतु अब तक वित्त विभाग द्वारा आदेश स्वीकृति प्रदान नहीं की गई। बिजौलिया भू अभिलेख संघ के कर्मचारियों ने बताया कि भू अभिलेख संघ प्रदेश भर में असंतोष का माहौल बना हुआ है । ...