✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
बिजौलिया कस्बे के हेला मोहल्ला निवासी एक सफाईकर्मी ने बेरोजगारी से परेशान होकर शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हेड कांस्टेबल के अनुसार, हेला मोहल्ला निवासी इकबाल (38) ने अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
शनिवार सुबह परिजनों को वो फंदे से लटकता मिला। तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
10 महीने से बेरोजगार था युवक
मृतक के परिजन अब्दुल गनी और बेटे शकील ने बताया-इकबाल पहले अपनी पत्नी के साथ ग्राम पंचायत और बाद में नगर पालिका में सफाई का काम करता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब 10 महीने पहले पालिका प्रशासन ने बिना कारण हेला समाज के सभी सफाईकर्मियों को काम से निकाल दिया, जिसके बाद से इकबाल बेरोजगार था। लगातार आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था।
मानसिक रूप से परेशान होकर लगाई फांसी
परिजनों का कहना है कि हेला समाज के सफाईकर्मियों को दोबारा काम पर रखने की मांग पालिका प्रशासन से लेकर जिला कलेक्टर तक की गई, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। लगातार बढ़ती परेशानी और निराशा के चलते इकबाल ने ये कदम उठाया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां छोड़ गया है।