Skip to main content

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

श्री तिलस्वां महादेव मे रविवार को RAS दीपक गाडोलिया व RAS हेमा धाकड़ ने आराध्य महादेव के दर्शन किए।

संवाददाता -गिरधर पाराशर 
बिजोलिया, मांडलगढ़

*श्री तिलस्वां महादेव मे रविवार को  RAS दीपक गाडोलिया व RAS हेमा धाकड़ ने आराध्य महादेव के दर्शन किए।* 
डोल नगाड़ो से क्षेत्र के लोग तिलस्वां महादेव दरबार पहुँचे. जहाँ पुजारी विशाल पाराशर ने तिलक माला पहनाकर स्वागत किया उज्वल भविष्य की कामनाये की.
कहते हैं ना,ज़ब ठान लो मंजिल सामने दिखाई देती हैं।
आज गर्व हैं की ऊपरमाल की धरा से एक नहीं दो ने अपना परचम लहराया हैं.
 कहते हैं, अगर हौसले बुलंद हों तो मंज़िल खुद रास्ता दिखा देती है। इसी कहावत को सच कर दिखाया है 
संघर्ष, मेहनत और परिवार के सहयोग से हासिल की सफलता
 *राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान राज्य* 
 *एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (RAS) परीक्षा-2023 का फाइनल रिजल्ट बुधवार शाम घोषित* रिजल्ट ने बिजोलिया क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल पैदा कर दिया था।
 क्षेत्र की जावदा निवासी हेमा धाकड़ ने ऑल ओवर 405 और ओबीसी कैटेगरी में 237 वीं रैंक हासिल कर उपखंड क्षेत्र का नाम रोशन किया।
हेमा वर्तमान में राजकीय महात्मा गांधी थड़ौदा स्कूल में मई से प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे वाइस प्रिंसिपल, लेक्चरार, सेकेंड ग्रेड और पटवारी के पद पर राजकीय सेवा में रही हैं। हेमा ने बताया कि यह सफलता उन्हें छठे प्रयास में मिली, जबकि इससे पहले तीन बार मेन्स परीक्षा में सफलता नहीं मिल पाई थी।
वही *बिजोलिया के रसदपुरा-आरोली के 23 वर्षीय दीपक गाडोलिया पुत्र प्रेमकुमार* गाडोलिया ने, जिन्होंने पहले ही प्रयास में आरएएस परीक्षा पास कर एमबी वर्ग में 381वीं रैंक हासिल की है।
दीपक की यह सफलता सिर्फ एक परीक्षा जीतने की नहीं, बल्कि समाज के लिए उम्मीद की नई सुबह है। गाडोलिया लोहार समाज से पहला RAS अधिकारी बनने का गौरव हासिल करने वाले दीपक ने कहा हमारे समाज में इससे पहले कोई प्रशासनिक सेवा में नहीं था। यह सफर आसान नहीं था, लेकिन विश्वास और मेहनत ने राह बना दी।
इस मौके पर  मुख्य पुजारी घनश्याम पाराशर, पुजारी गिरधर पाराशर, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश अहीर, कास्या चौकी प्रभारी नरेश शर्मा,वार्ड मेंबर गोपाल लाल अहीर, किशन बंजारा,मनीष व्यास सहित कई लोग उपस्थित थे.

Popular posts from this blog

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी।

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी हर संभव प्रयास करने के लिए कहा। पंचानपुरा बांध पहले से ही ओवर फ्लो है ही।  बीती रात भर ज़ोरदार बारिश होने से  रात्रि करीब दो बजे बाढ़ के हालत बने ।तिलस्वां महादेव में एरू नदी फिर ली बाढ़ की सूरत, निचले हिस्से में दूकानों में पानी भरा फिलहाल पानी का लेवल हर सैकंड चढ़ रहा है। सैकड़ों लोग घरों में रखा सामान ऊपर रख रहे हैं। मंदिर पर सैकड़ों यात्री रुके हुए हैं। दर्शनार्थियों को जहां है वहीं रहने को कहा हैं। खतरे के निशान पर बह रही नदी। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से रूबरू होकर जनता से की अपील सभी ग्रामीण ख़ासकर एरू नदी एरिया के लोगो को ऊंचे स्थानों या सुरक्षित स्थानों जाने के लिए अनुरोध किया। हर संभव प्रयास के लिए कहा। प्रशासन हुआ अलर्ट,गिरदावर संजय पाराशरने बताया कि तिलस्वां पटवारी दीपक धाकड़ मौके पर पहुंचे है।  गौरतलब यह कि एरू नदी के पेटे में अवैध रूप से निर्माण होने से प्रशाशन की उदासीनता के चलते सैकड़ों लोगो...

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला ,सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नवजात को दबाया

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला, सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नीचे दबाकर छोड़े गए नवजात शिशु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई । पुलिस  अधिकारी बिजौलिया कांस्टेबल सुरेश कुमार मीणा की तत्परता पर मांडलगढ़ एएसआई रामलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। कुंवारी बेटी के प्रेग्नेंट होने पर बदनामी के डर से मां-बाप ने घर छोड़ दिया। मजदूरी करने का बहाना बनाकर 120 किलोमीटर दूर कमरा किराए पर लेकर रहे। देसी तरीके से गर्भ नहीं गिरा तो चार महीने डिलीवरी का इंतजार किया। बेटे के जन्म से एक दिन पहले लड़की मंदिर गई। हाथ जोड़कर प्रार्थना की और प्रसाद भी लिया। 19 दिन बाद वीरान जंगल में मासूम के मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक भर दिया और मरने के लिए छोड़ दिया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। निर्ममता के समय भी भगवान याद आ जाता तो मासूम को नरक नहीं देखना पड़ता। चार दिन पूर्व का मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र का है। 23 सितंबर की दोपहर मासूम पत्थरों के बीच दबा मिला था। मुंह में फेविक्क डाल दी रोने की आवाज़ बहार क...

बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही 15 लोगों को विभन्न मामलों में गिरफ्तार

✍️गिरधर पाराशर  पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के आदेशानुसार बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अपराधियों की चैकिंग व धरपकड कार्यवाही के तहत विभिन्न मामलो मे प्रभावी कार्यवाही कर 15 जने शांती भंग के आरोप में किए गये। कास्या चौकी प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 15 लोगों को विभन्न मामलो में गिरफ्तार किया। जिसमें नाजायज ब्याज वसूलने की शिकायत पर श्री कन्हैयालाल पिता नंदा जाति अहीर उम्र 50 साल पैशा "पोस्टमेन निवासी तिलस्वा हाल निवासी इन्द्रपुरा पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा,बकरा चोरी का सन्देह होने की रिपोर्ट पर पुछताछ पर मरने मारने की बात करने मौके पर परिशांति भंग होने की परिकल्पना पूर्ण होने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें जुमराज पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 22 साल,लोकेश पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 21 साल,विकास कुमार पिता भीमराज जाति मेघवाल उम्र 22 साल ये सभी राणा जी गुढ़ा निवासी हैं। लड़ाई झगड़ो में शांति भंग में    राजू लाल पिता दुर्गालाल जाति बंजारा उम्र 58 साल,देवराजं पिता राजू लाल जाति बंजारा उम्र 27 साल,पण्डाराम पिता राजू लाल ...