Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

विधायक खंडेलवाल ने तिलस्वां महादेव का किया अभिषेक, ग्रामीणों ने किया आतिथ्य सत्कार ।

विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने तिलस्वां महादेव मंदिर किया अभिषेक, क्षेत्र की खुशहाली की कामना की, विधायक के आने की सूचना मिलते है ग्रामीणों एकत्रित होकर आतिथ्य सत्कार किया, माला साफा पहना कर अभिनंदन किया।  जनता की समस्याएं से रूबरू होकर अति शीघ्र निराकरण के लिए कहा, वहीं श्री तिलस्वां महादेव में विकास कार्यों को लेकर व ग्रामीण ने ट्रस्ट के प्रति विरोध जताया पूर्व पदाधिकारियों के हिसाब को लेकर चर्चा की गई, भवानीराम अहीर, कुशल शर्मा, मनीष व्यास, रमेश अहीर ने पूर्व में ट्रस्ट कार्यों प्रणाली को लेकर छानबीन कर अधिकारियों की टीम गठित कर जांच कराने की मांग की। इससे पूर्व विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने महादेव के दर्शन कर पुजारियों से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष राजेश बंजारा, शांति लाल शर्मा, उमा शंकर वैष्णव, पिंटू शर्मा, श्याम अहीर, कुशल शर्मा, भवानी राम अहीर, नरेश पाराशर, आनंद पाराशर, नारायण अहीर, हीरा लाल अहीर, जगदीश पूरी, मुकेश व्यास रमेश अहीर आदि लोग उपस्थित थे।

सुप्रसिद्ध शिव धाम श्री तिलस्वां महादेव न्यायालय के आदेश पर पूर्णिमा पर दान पात्र खोले , 210ग्राम चांदी 34लाख नगद

सुप्रसिद्ध शिव धाम श्री तिलस्वां महादेव न्यायालय के आदेश पर पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दान पात्र खोले गए, नगद राशि  व रसीदों से 3365896 नगद 210ग्राम चांदी निकली  इससे पूर्व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दान पात्र खोलने का विरोध कर पुराना हिसाब सहित चुनाव को लेकर करीब दो घंटे दान पात्र को ट्रस्ट पदाधिकारी खोलने नहीं दिया , पुलिस प्रशासन के बीच ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश की पालना लेकर दानपात्र खोलने की सहमति बनी, दान पात्र खोलने में जुटे ट्रस्टी तभी सैकड़ों लोगों ने ट्रस्ट के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, खासकर ट्रस्ट सचिव मांगी लाल धाकड़ को हिसाब सहित अन्य बातों को लेकर व्यक्तिगत नारेबाजी की , ज्ञात रहे तिलस्वां महादेव मंदिर में चल रहे ट्रस्ट और ग्रामीणों के विवाद के बाद देवस्थान विभाग के आदेश पर उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ द्वारा पूर्व में 3 सितंबर को बिजौलिया तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया था, शनिवार को तिलस्वां मंदिर ट्रस्ट में रिसीवर नियुक्ति पर सेट पर तिलस्वां मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष व सचिव को बिजौलिया तहसीलदार ललित डीडवानिया व तिलस्वां मंदिर रिसीवर ने जोधपुर हाईक...

सिलिकोसिस जागरूकता अभियान शिविर आयोजित हुआ।शिविर मे बिजोलियाँ, डाबी बूँदी क्षेत्र से खान श्रमिक पहुँचे

@गिरधर पाराशर बिजोलियाँ  खान सुरक्षा महा निदेशालय अजमेर क्षेत्र 1 डारेक्टर डी एस साल्वी के तत्वाधान मे सिलिकोसिस जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को तिलस्वां महादेव स्थित मेला ग्राउंड मे शिविर आयोजित हुआ। शिविर मे बिजोलियाँ भीलवाड़ा, डाबी बूँदी क्षेत्र से खान श्रमिक पहुँचे। माक्स लगना जरुरी जिंदगी आपकी है आपको अपनी सुरक्षा करना चाहिए, जिंदगी बढ़ कर कुछ नहीं है अगर सुरक्षा के लिए हर जरूरी कार्य करना है करे, आपका परिवार पीछे है उनको ध्यान मे रखे,यह बात जागरूकता शिविर मे बिजौलीया माइंनिग इंजीनियर सत्यनारायण कुमावत ने कही।  माइनिंग मैनेजर हरी ओम सिंघल सिलिका धनेसर ने कहा आप लोगों को सिलिकोसिस संबंधी कोई समस्या हो तो निशुल्क जांच हॉस्पिटल करवाए। सरकार द्वारा आपकी की सुरक्षा के लिए निशुल्क ईलाज व दवाईया उपलब्ध करवाती है। बिजोलिया फोरमैन गिरिराज मीणा ने बताया की सभी मजदूरों की सुरक्षा के लिए खनन लीज धारको ठेकेदारों को जिम्मेदारी से माक्स, हलेमेंट, जूते इत्यादि उपलब्ध कराने व जहाँ ड्रिल मशीन चले वहाँ पानी का छिड़काव के ले सख्त निर्देश दे रखे है। अगर किसी को सिलिकोसिस बीमारी ग्र...