Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2022

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

शकुंतला देवी कुशवाह बनी राष्ट्रीय युवा वाहिनी के उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

शकुंतला देवी कुशवाह बनी राष्ट्रीय युवा वाहिनी के उपाध्यक्ष मनोनीत किया। राष्ट्रीय युवा वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला व राष्ट्रीय युवा वाहिनी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महंत राज राजेश्वरी गिरी आश्रम काशी उत्तर प्रदेश के हिंदुत्व एजेंडा में मनोनीत किया। इस मौके पर संतो ने श्री तिलस्वा नाथ दरबार  में पहुंचे दर्शन कर श्रद्धालुओं को वृक्ष रोपण व गौमाता बचाने के बारे में बताया व धार्मिक संस्कृति बचाने की बात कहीं। तत्पश्चात संतो व श्रद्धालुओ के बीच माला तिलक लगाकर राष्ट्रीय युवा वाहिनी की उपाध्यक्ष शकुंतला कुशवाह को बनाया गया । इस मौके पर नरेश कुशवाहा, शिव राज हरिजन , रतनलाल लखारा सहित कई लोग उपस्थित थे।

श्रीमती सुशीला देवी माथुर स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय भीलवाड़ा द्वारा छात्राओ के शनिवार 23 जुलाई को प्रात: 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक करियर काओंसलिंग की जायेगी*।

श्रीमती सुशीला देवी माथुर स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय भीलवाड़ा द्वारा छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य के लिये *नारायणी देवी वर्मा विद्यालय कोर्ट रोड मांडलगढ मे शनिवार 23 जुलाई को प्रात: 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक करियर काओंसलिंग की जायेगी*। इसमें विभिन्न विषयो से संबन्धित प्रभारी अपने अपने विषयो की जानकारी देंगे।  श्रीमती सुशीला देवी माथुर स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर बीए, बीएससी, (बायो, मैथ्स) बी कॉम, बीएससी बायोटेक, बीएससी गृह विज्ञान, बीसीए, बीबीए, बीएससी आई टी, एमएससी कंप्यूटर साईस, एमएससी फूड एंड न्युट्रीशियन विषयो के पाठ्यक्रम संचालित है।

विद्यालय खुलने के दौरान छात्रों को जाति मूल व आय प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे है। चांद जी की खेड़ी पटवार हल्का का मामला

✍️ गिरघर पाराशर की रिपोर्ट विद्यालय खुलने के दौरान छात्रों को जाति मूल व आय प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे है।  चांद जी की खेड़ी पंचायत में जाति प्रमाण पत्र पर पटवारी के पास दो पंचायत होने से छात्र को हस्ताक्षर को लेकर इंतजार करना पड़ रहाहै। गौरतलब है कि चांद जी की खेड़ी पटवार हल्का बड़ा होने के बाद भी यहां स्थाई पटवारी नहीं है  । चांद जी की खेड़ी पटवार हल्का में कार्यरत पटवारी केवल दो दिन चांद जी की खेड़ी ठहराव रहता हैं।  उसका भी कोई वार दिन तय नहीं जिससे छात्रों को जाति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करवाने के लिए समस्या आ रही । राजेश कुमार बैरागी अध्यक्ष ई मित्र संघ ब्लॉक बिजौलियां ने बताया की  राजस्थान सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना में 10 लाख लोगो को जोड़ने के लिए आवेदन लिए गए लेकिन अभी तक पंचायत में  एक भी आवेदन को वेरिफाई नहीं किया गया । जिससे आए दिन लोगो को जवाब देना पड़ रहा है शीघ्र अतिशीघ्र खाद्य सुरक्षा योजना में जिन लोगो ने आवेदन किया है उनके आवेदनों को वेरिफाई कर जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभार्थी को लाभ पहुंचाने का समाधान करे ! चांदजी की ख...

यूनिवर्सिटी जय मिनेश आदिवासी विश्वविद्यालय राणपुर के निर्माण मे पूर्व प्रधान कैलाश मीणा कांस्या ईक्कावन लाख का योगदान

✍️ गिरधर पाराशर देश की पहली यूनिवर्सिटी जय मिनेश आदिवासी विश्वविद्यालय राणपुर के निर्माण मे प्रमुख खनन व्यवसायी व पूर्व युवा प्रधान श्री कैलाश जी मीणा पुत्र स्व.श्री मोडू राम जी निवासी कांस्या तहसील बिजौलिया ने दिया।  51,00000/- ईक्कावन लाख का आर्थिक सहयोग,  इस ऐतिहासिक और अनुकरणीय योगदान के लिए माननीय श्री कैलाश जी मीणा साहब और परिवार का बहुत बहुत आभार, पूर्व प्रधान कैलाश मीणा क्षेत्र व समाज के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। धार्मिक,सामाजिक कार्यो के साथ साथ जरूरतमंदो के लिए आप व आपका परिवार हमेशा सहयोग मे अग्रणी रहा है, । भगवान श्री तिलस्वा महादेव की कृपा आशीर्वाद बना पूर्व प्रधान कैलाश मीणा । क्षेत्र के लोगों में अनुकरणीय कार्य के लिए हर्ष व्याप्त हैं।

पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के नेतृत्व में उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या करने वाले दोषियों कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा ।

बिजौलिया 6 जुलाई   उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल साहू की निर्मम हत्या करने वाले हत्यारों व उनके सहयोगियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पदाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आज माण्डलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के नेतृत्व में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन बिजौलिया उपखण्ड अधिकारी को दिया।ज्ञापन से पूर्व पूर्व विधायक धाकड़ ने बिजौलिया खनिज विभाग कार्यालय परिसर में स्थित शिव मंदिर उत्तम शिखरेश्वर में कन्हैया लाल साहू की आत्मा की शांति के लिए विद्धवान पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ हवन किया।     उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल साहू हत्याकांड की कड़ी निंदा करते हुए माण्डलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने इसे मानवता के लिए कलंक बताया ओर इस हत्याकांड के दोषी हत्यारों व उनके सहयोगी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर आज माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोंग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक विवेक धाकड़ के नेतृत्व में भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व ...

बिजौलिया में स्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती मनाई भाजपा बिजौलिया मंडल द्वारा मंडल कार्यालय पर भारत की एकता और अखंडता के लिए आहुति देने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती का कार्यक्रम पुष्पांजलि एवं पौधरोपण करके हर्षोल्लास के साथ मनाया। मंडल महामंत्री बिट्ठल तिवारी ने बताया की जन्मजयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुभाष बहेड़िया, विधायक गोपाल  खंडेलवाल उपस्थित रहे । जन्मजयंती कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़,सासंद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया,पूर्व जिला महामंत्री प्रशान्त मेवाड़ा,ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव चन्दरवाल,प.समिति सदस्य हितेन्द्र राजोरा एवं अभिषेक सर्वा, मंडल महामंत्री बिट्ठल तिवाड़ी,मंडल उपाध्यक्ष हीरा सोलंकी,पूर्व सरपंच रामेश्वर चित्तोड़ा,भाजयुमो मोर्चाध्यक्ष शेखर चंद्रवाल,एस सी मोर्चाध्यक्ष कमलेश कोली,ओबीसी मोर्चाध्यक्ष महेंद्र गुर्जर,एस टी मोर्चाध्यक्ष प्रकाश मीणा,महिला मोर्चाध्यक्ष कविता त्रिपाठी,मण्डल मंत्री शिला तंवर,मिट्ठु तेली,भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पंकज जैन,भाजपा नेता मोनू ...

बिजौलिया में पाठ्य सामग्री वितरित कर मनाई खुशियां*

*पाठ्य सामग्री वितरित कर मनाई खुशियां*  ✍️दीपक गौड़ , बिजौलिया | *युवा शक्ति क्लब के द्वारा छात्रों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान उड़ान के अंतर्गत पूर्व पंचायत समिति सदस्य कमलेश कुमार कोहली के छोटे भाई राजेन्द को लंबे समय के बाद जुड़वा बच्चे होने पर गणेशघाटी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र 5 में बच्चो को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। गौरतलब है कि युवा शक्ति क्लब के द्वारा अब तक 140 छात्रों को पाठ्य पुस्तकें एवं 280 छात्रों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई है। इस मौके पर सुशीला चित्तौडा,रीना सोनी,रेखा कोली युवाशक्ति क्लब के प्रवीण विजय,गौरव शर्मा,नारायण अहीर,नरेश तँवर,पवन सोनी,एकलिंग कोली,यश शर्मा और समाजसेवी राधेश्याम,लोकेश,कमल,राजेन्द्र, तेजकरण,मुकेश,जयन्त,उपस्थित रहे।*

महावीर इंटरनेशनल स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परिचर्चा व सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया

जनसमूह की भारी मांग पर शिविर बढ़ाया 5 दिन आगे, अब चलेगा 10 जुलाई तक  भीलवाड़ा  5 जुलाई 2022   शहर के शास्त्रीनगर स्थित अहिंसा भवन में श्रावक समिति के विशेष सहयोग से कई समाजसेवी संस्थाओ के तत्वावधान में चल रहे सम्पूर्ण शरीर स्वास्थ्य जांच शिविर में महावीर इंटरनेशनल स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परिचर्चा व सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें अहिँसा भवन श्रावक समिति , महावीर इंटरनेशनल केंद्र भीलवाड़ा, महावीर इंटरनेशनल डायमण्ड भीलवाड़ा , महावीर इंटरनेशनल क्वींस भीलवाड़ा, महावीर इंटरनेशनल मीरा भीलवाड़ा, महावीर इंटरनेशनल प्रताप भीलवाड़ा, चन्दन बाला महिला मंडल आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर जनसमूह द्वारा की जा रही मांग को रखते हुए सभी की सहमति से सम्पूर्ण शारीरिक जांच शिविर को 5 दिन हेतु आगे बढ़ाया गया। संस्था की रीजनल सचिव व कई केंद्रों की सरंक्षक श्रीमती मंजू पोखरना ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि शिविर में जांचों का लाभ लेने हेतु प्रातः 6 से 11 बजे के मध्य अहिँसा भवन, मेवाड़ हॉस्पिटल या श्रंगी एक्यूप्रेशर तीनो ही स्थानों पर मात्र एक ब्लड सेम्पल से रियायत दर में मुम्बई की ज...

भाजपा बिजौलिया मंडल कार्यालय पर मंडल कार्यसमिति का आयोजन किया गया।

भाजपा बिजौलिया मंडल कार्यालय पर मंडल कार्यसमिति का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण करके कार्यसमिति का शुभारंभ किया। मंडल कार्यसमिति के पहले सत्र में  मुख्य अतिथि माण्डलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने राज्य की कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीतियों और नाकामियों के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव रखा। विधायक गोपाल खंडेलवाल ने बिजौलिया मंडल कार्यसमिति की तरफ से उदयपुर में कन्हैया लाल तेली और अमरावती महाराष्ट्र में उमेश कोल्हे की समाज विशेष के लोगो द्वारा नृशंस हत्या करने के खिलाफ भी राजनीतिक प्रस्ताव रखा। जिला उपाध्यक्ष संजय धाकड़ और जिला मंत्री अनिल पारीक ने अपने सम्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं से दोनो हाथ खड़े करवाकर समर्थन करवाया एवं कोरोना काल मे बिजौलिया मंडल द्वारा किये गए सेवा कार्यो की सराहना की। मंडल कार्यसमिति के दूसरे सत्र में मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा ने केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर राम मंदिर निर्माण, धारा 370,गरीब वर्ग को मुफ्त अनाज योजना,उज्जवला योजना,जनधन योजना,प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय निर्माण,तीन तलाक व अग...