Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

बिजोलिया क्षेत्र के पी एच सी कास्या के डॉक्टर बुद्धि प्रकाश मीणा के स्थानांतरण पर स्टॉफ ने भावपूर्ण विदाई दी। मीणाा श्री कल्याण हॉस्पिटल सीकर महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ( गायनेकोलॉजिस्ट) भार संभालेंगे।

बिजोलिया क्षेत्र के पी एच सी कास्या के डॉक्टर बुद्धि प्रकाश मीणा के स्थानांतरण पर स्टॉफ सहित क्षेत्र के लोगों ने भावपूर्ण विदाई दी।  मीणा ने पांच वर्ष से गौरवमय सेवा दी। सरल शांति स्वभाव के व्यक्तित्व रहे।  साथ ही लोगों में इनके कार्यशैली जीवन काल में कभी नहीं भूल सकते हैं। जयपुर निवासी बुद्धि प्रकाश मीणा का श्री कल्याण हॉस्पिटल सीकर  महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ( गायनेकोलॉजिस्ट) भार संभालेंगे । इस मौके पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.गोपाल लाल यादव,  डा. नरेंद्र पारेता, डा. रितेश चौधरी  स्टाफ : कमलेश पांडे, दीपक शर्मा,संदीप शर्मा, प्रदीप धाकड़, महेंद्र धाकड, रौनक सुमन, सुमन राठौर, पूजा वर्मा, सुनीता बैरवा, चंदा अहीर, राशिला धाकड, पत्रकार घनश्याम पाराशर, गिरधर पाराशर उपस्थित रहे।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलस्वा में साईकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलस्वा में साईकिल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । तिलस्स्वॉ विद्यालय की कक्षा -नो की छात्राओं को राज्य सरकार की ओर से साईकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार , मुख्य पुजारी घनश्याम पाराशर व सहकारी समिति व्यवस्थापक सहयोगी राजकुमार अहीर थे।कार्यक्रम में कुल 27 छात्राओं को साईकिलें दी गई।साईकिले पाकर छात्राओं में खुशी थी। कार्यक्रम में महेशकुमार (व्याख्याता) मोहन लाल धाकड़ (व.अ.) अजय शर्मा, अरविन्द धाकड़, मनोज मीणा, शंभूलाल धाकड बाबूलाल बबाई व अन्य स्थफ साथी एवं विश्वार्षि विद्यार्थी उपस्थित थे।

लेपर्ड ने किया युवक का शिकारगले पर घाव मिले, वन्य जीव के पगमार्क मिले पुलिस व वन विभाग जांच में जुटे

लेपर्ड ने किया युवक का शिकार गले पर घाव मिले, वन्य जीव के पगमार्क मिले पुलिस व वन विभाग जांच में जुटे ✍️गिरधर पाराशर बिजौलिया @ बिजौलिया थाना क्षेत्र के कास्या से देवी निवास जाने वाली सड़क किनारे बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। एएसआई नरेश शर्मा ने बताया कि मृतक के गले पर गहरे घाव के निशान मिले हैं, जो प्रथम दृष्टया पैंथर के हमले जैसे प्रतीत हो रहे हैं। आसपास क्षेत्र में वन्य जीव के पगमार्क भी दिखाई दिए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम को तत्काल मौके पर बुलाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने शव पर मौजूद घावों का निरीक्षण किया तथा आसपास के क्षेत्र में वन्य जीवों के मूवमेंट के साक्ष्य जुटाए। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि युवक की मौत पैंथर के हमले से ही हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। पुलिस ने मामले की गहन जांच के लिए भीलवाड़ा से एफएसएल एवं फोरेंसिक टीम को भी बुलाया है, ज...

तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रास्ते में धर्मकाटा होने से सड़क के किनारे पत्थर तुलवाने के लिए एक साइड में सड़क पर दर्जनों ट्रक खडे होने से हादेश हो रहे हैं।खनन विभाग को संज्ञान लेना चाहिए।

✍️गिरधर पाराशर  बिजौलिया में दो बाइक सवार और दो राहगीरों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रास्ते में धर्मकाटा होने से सड़क के किनारे पत्थर तुलवाने के लिए एक साइड में सड़क पर दर्जनों ट्रक खडे होने  से हादेश हो रहे हैं। खनन विभाग को संज्ञान लेना चाहिए। हादसा चांद जी की खेड़ी गांव के पास मंगलवार देर रात को हुआ। सभी युवक तिलस्वा महादेव के दर्शन कर और मेला घूमकर घर जा रहे थे। एएसआई सत्यनारायण ने बताया- दो युवक बाइक पर सवार थे, जबकि दो अन्य पैदल यात्रा करते हुए तिलस्वा में मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ए क तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में सूरज, दिलखुश, दिलीप सिंह भाटी एवं सुनील सुथार घायल हुए। सभी घायल बेगू...

विद्यालय की बेशकीमती जगह को बंदरबांट करने के भ्रामक अपवाहो के बीच शिक्षा विभाग ने गेट पर विद्यालय संपति का बोर्ड लगाकर भ्रामक अपवाहो पर लगाया मरहम।

विधायक गोपाल खंडेलवाल के स्कूल की जगह को कमर्शियल किए जाने के स्टेटमेंट से स्थानीय लोगों में फैला रोष  विद्यालय की बेशकीमती जगह को बंदरबांट करने के भ्रामक अपवाहो के बीच शिक्षा विभाग ने गेट पर विद्यालय संपति का बोर्ड लगाकर भ्रामक अपवाहो पर लगाया मरहम  बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया के तेजाजी का चौक स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की धराशाही इमारत पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है। स्कूल इमारत के धराशाही होने के बाद से ही यह इमारत स्थानीय लोगों में अलग-अलग चर्चाओं का विषय बनी हुई है। विदित रहे कि तीन वर्ष पूर्व कांग्रेस सरकार में पूर्व विधायक स्वर्गीय विवेक धाकड़ के प्रयासों से 2 करोड़ 51 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के उपरांत नई इमारत के निर्माण के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा इस पुरानी इमारत को धराशाही किया गया था। किंतु सत्ता परिवर्तन के साथ ही इसके पुनः निर्माण पर भी फुलस्टॉप लग गया। वही वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा विद्यालय की इस इमारत को कस्बेवासियों की मांग होने के बावजूद लगातार उपेक्षित किया गया है। हैरानी की बात यह है ...

श्री तिलस्वां महादेव में सात दिवसीय की तैयारियां को लेकर उपखंड अधिकारी अजीत सिंह ने मौका देखा व जरूरी दिशा निर्देश दिए।

श्री तिलस्वां महादेव में सात दिवसीय की तैयारियां को लेकर उपखंड अधिकारी अजीत सिंह ने मौका देखा व जरूरी दिशा निर्देश दिए। ✍️गिरधर पाराशर  श्री तिलस्वां महादेव में सात दिवसीय महाशिवरात्रि मेला की तैयारियां को लेकर मेला मजिस्ट्रेट एवं उपखंड अधिकारी अजीत सिंह ने मौका देखा व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विकास अधिकारी अशेष शर्मा बिजोलियाँ, तहसीलदार ललित डिडवानिया, सी आई स्वागत पांड्या,कास्या डॉक्टर बुद्धि प्रकाश मीणा, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश अहीर, पंचायत प्रशासक कैलाश रेगर, pwd, बिजलीविभाग सहित प्रशासन ने पुरे मैला ग्राउंड सहित कुंड की पाल मंदिर दर्शन के लिए आने जाने की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस बार मुख्य मंदिर में दर्शन के लिए अहीर समाज के दरवाज़े से एंट्री होंगी। निकासी के लिए पूर्व दिशा की ओर शिवचौक में निकासी रहेंगी।   प्रसाद की दुकान व अन्य फूलमाला इत्यादि को कुंड की पाल पर व्यवस्थित लगाने को कहा।  साथ यहां आने वाले साधु महात्मा के लिए कुंड की पाल व्यवस्था की जाएंगी।   उपखंड अधिकारी ने बताया की इस बार मैले लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएंगी। मैले म...

बेलगाड़ियों में पहुंचा मायरा भीलवाड़ा स्थित राधे नगर में बस्सी चित्तौड़ से गाजे बाजे के साथ बेलगाड़िया में पहुँचे।

बेलगाड़ियों में पहुंचा मायरा  भीलवाड़ा स्थित राधे नगर में बस्सी चित्तौड़ से गाजे बाजे के साथ बेलगाड़िया में पहुँचे। विष्णु दत पाराशर उनके पुत्र अरविंद पाराशर के मुंडन संस्कार की आयोजन पर मनमोहन पाराशर श्याम पाराशर अर्पिता अक्षिता पाराशर फैमिली बस्सी द्वारा (भात) मायरा की रसम में गौ माता को संरक्षण हेतु उद्देश्य रखकर बैलगाड़ी में ठाकुर जी के साथ परिवार सहित पहुंचे। इस मौके पर प्रतिभाज भी रखा गया जहाँ बहना पूजा, अरविंद पाराशर ने हिंदू रीती रिवाज़ के साथ अगवानी की। पुरे मोहल्ले में मायरा भ्रमण करते हुए। मायरा स्थल पहुँचे. बिच रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया।