✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
श्री तिलस्वां शिवमहापुराण कथा महोत्सव विशाल शोभायात्रा 31 को.... ✍️गिरधर पाराशर पावन पवित्र सावन मास में ऊपरमाल परिक्षेत्र का सुप्रसिद्ध शिवतीर्थ श्री तिलस्वा महादेव की पुण्यधरा पर अतिदिव्य भव्य विराट श्री तिलस्वां शिवमहापुराण कथा महोत्सव 1 से 7 अगस्त तक आयोजित होगी जिसमें 31 जुलाई को 3 बजे भव्य विराट शोभायात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा और संपूर्ण ऊपरमाल परिक्षेत्र में आयोजन को लेकर बहुत उत्सुकता का भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। कथा वाचन परम श्रद्धेय गौवत्स पं विष्णुश्री कृष्णतनय जी महाराज (गुर्जी) करेंगे एवं आयोजन सकल आम चौखला ऊपरमाल परिक्षेत्र के सहयोग से सम्पन्न होने जा रहा है।विशेष आकर्षण श्री त्रिवेणीनाथ मेवाड़ प्रयागराज धरा से इस अतिदिव्य भव्य विराट आयोजन में शामिल होने हेतु श्री तिलस्वां महादेव से मिलन हेतु भव्य रथ पर पधारेंगे एवं मेवाड़ धरा पर स्थित शक्करगढ़ ग्राम से प्रथम बार श्री बलदाऊजी (रेवतीरमण जी) भी इस महोत्सव में पधारेंगे और साथ में उज्जैन की तर्ज पर महाआरती का आयोजन के साथ साथ कोटा से पधारे झांकी कलाकारों द्वारा भव्य अघोर शिव तांडव नृत्य का विशेष आकर्षण रहे...