✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
भाविप का तीन दिवसीय चिकित्सा जांच शिविर का मांडलगढ़ में समापन, 84 मरीजों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श
*भाविप का तीन दिवसीय चिकित्सा जांच शिविर का मांडलगढ़ में समापन, 84 मरीजों की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श मिला*
✍️अमित जोशी
मांडलगढ़ @ माण्डलगढ़ में भारत विकास परिषद शाखा के तत्वावधान में विश्वस्तरीय थायरोकेयर लैब मुम्बई द्वारा कम बजट में अधिक जाँचे 3 दिवसीय जाँच शिविर का समापन मंगलवार को भक्त निवास में किया गया। जिसमे 84 मरीजों जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
भारत विकास परिषद शाखा मांडलगढ़ के तत्वाधान में विश्वस्तरीय थायरोकेयर लैब मुम्बई द्वारा कम बजट में अधिक जाँच शिविर समापन के अवसर पर संरक्षक मानसिंह मूंदड़ा, डॉ राजेन्द्र कुमार लखारा, अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पोरवाल, वित सचिव अमित जोशी, सचिव विनोद कुमार कोली, शिविर प्रभारी चांदमल जीनगर, पूर्व सचिव सुशील जोशी, लादू लाल तेली, के पी सिंह, तुलसी सिंधी सहित पदाधिकारी, सदस्यगण मौजूद थे।
डॉ राजेन्द्र लखारा सहित टीम द्वारा सम्पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांचे करीब साढ़े सात हजार रुपए की मात्र 1499 रुपए में एवं हार्ट संबंधी कॉर्डियो रिस्क मार्कस, जोड़ो के दर्द संबंधित आर्थराइटिस, एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन जांच मात्र 1999 रूपए में की गई।शिविर प्रभारी चांदमल जीनगर ने बताया कि भक्त निवास में आयोजित शिविर में विटामिन, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, लिवर, किडनी, शुगर, खून, जोड़ों के दर्द, हार्मोन संबंधी कहीं जांच स्थानीय स्तर पर 84 रोगियों को प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा जांच, उपचार एवं मार्गदर्शन दिया गया।