✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
नयानगर क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन पर देर रात खनिज विभाग दबिश देकर एक लोडर, एक बाइक और एक कंप्रेशर जब्त किया है।
नयानगर क्षेत्र में सरकारी भूमि पर चल रहे अवैध पत्थर खनन पर शुक्रवार देर रात खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर दबिश देकर एक लोडर, एक बाइक और एक कंप्रेशर जब्त किया है।
फोरमैन गिरिराज मीणा ने बताया कि कार्रवाई सरकारी भूमि आराजी नंबर 124 पर की गई, जहां ग्रामीणों से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। टीम के पहुंचते ही खननकर्ता अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि लोडर चालक सोहनलाल को मौके से पकड़ लिया गया।पूछताछ में चालक ने बताया कि वह परवेज नामक व्यक्ति के लिए अवैध खनन का काम कर रहा था। विभाग ने परवेज समेत अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
खनिज विभाग की टीम ने मौके से जब्त किए गए वाहनों को थाने में सुपुर्द कर दिया है। मीणा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।