✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
पशुओं में आई महामारी को लेकर श्री तिलस्वां नाथ महादेव गौशाला चांद जी की खेड़ी में 151 किलो औषधि से लंप्पी की दवाई बनाई गई।
पशुओं में आई महामारी को लेकर आज श्री तिलस्वां नाथ महादेव गौशाला चांद जी की खेड़ी में 151 किलो औषधि से लंप्पी की दवाई बनाई गई।
करिब 1000 गायों लड्डू बाटे जायेंगे।
चित्तौड़ प्रांत गो संवर्धन प्रमुख उमेश पाराशर ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में शुक्रवार को श्री तिलस्वां नाथ गौशाला इंद्रपुरा मैं विभिन्न औषधीय से निर्मित 151किलो लड्डू बनाए गए।
गौशाला अध्यक्ष सुगन लाल धाकड़ ने बताया की आसपास में भी लम्पी से ग्रसित को गोवंश के लिए निशुल्क औषधि युक्त लड्डू ले जा सकते हैं।
साथ ही बताया कि लम्पी ग्रसित पशुओं के लिए निम्न सामग्री शौप,मुलेठी,कचनार,आवाला,सनाय,मेथी,आजमा, काली मिर्च, गिलोय आदि जड़ी बूटी से बनाया जा सकता हैं अधिक जानकारी के लिए उमेश पाराशर से जानकारी निशुल्क प्राप्त कर सकते मोबाईल नंबर 9414300042 सम्पर्क करें। इस मौके पर छीतरमल मालवीय, जस्सू बन्ना, गोकुल धाकड़, महावीर, गिरधर पाराशर सहित मौजूद थे।