Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

जोगणिया माता जी मे चैत्र नवरात्र में दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

चैत्र नवरात्र में दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब @गिरधर पाराशर  चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से आए भक्त माता रानी के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। नवरात्र के चलते मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पेयजल, छाया, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई हैं, जिससे दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा। संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि हर श्रद्धालु सहज और सुरक्षित तरीके से माता के दर्शन कर सके। मंदिर परिस...

राजस्थान विकास समिति भील समाज द्वारा होली मिलन के अवसर पर ऊपरमाल तिलस्वां महादेव प्रांगण मे मिटिंग आयोजित हुई।इस मौके पर सामुहिक विवाह समेलन पर भी विचार विमर्श हुआ है।

तिलस्वां न्यूज़    राजस्थान विकास समिति भील समाज द्वारा होली मिलन के अवसर पर ऊपरमाल तिलस्वां महादेव प्रांगण मे मिटिंग आयोजित हुई। इस मौके पर सामुहिक विवाह समेलन पर भी विचार विमर्श हुआ है। होली मिलन समारोह में समाज के मुख्यअतिथि गणराम नाथ कोटा,किशन छतरी खेड़ा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखें जिसमें शिक्षा पर जोर दिया गया है। समाज के बच्चो को उच्च शिक्षा से जोड़ना व समाज में फैली कुरितियों को समाप्त करने पर बल दिया गया है। इस अवसर पर होली मिलन समारोह समाज के मुख्य अतिथि गणराम नाथ कोटा, किशन छतरी खेड़ा,सोहन कपासन बिजोलिया,हीरालाल आडाखाल,सुरेश खडी़पुर,मागी लाल,नानु राम देवगढ,रमेश,पप्पू लाल मकरेडी,किशोर,छीतर सतकुडिया,पाचु लाल,भगवती लाल कास्या,पेमा,सुगन,देवी लाल मोगरवासा, पूर्णमल पुरोहित का खेड़ा,शंभू लाल,शंकर हेमनिवास,केलाश, मुकेश काटबडा,हीरालाल पापडबड, मदन,कालु राम मडोलबाध, युवा अधयक्ष जगदीश, फोरु उपाधयक्ष,मोहन चोकीदार भेरू लाल माकचनद मानगढ,मोहन काछोला,भगवती लाल तिलस्वां,गोपाल, रतन आडाखाल उपस्थित थे।

मंडोल टोल प्लाजा पर नियमानुसार कार्रवाई को लेकर बिजोलिया उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ को क्षेत्र वासियों ने ज्ञापन दिया।

मंडोल टोल प्लाजा पर नियमानुसार कार्रवाई को लेकर बिजोलिया उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ को क्षेत्र वासियों ने ज्ञापन दिया।  स्टेट हाईवे बिजोलियासे बूंदी रोड पर भोपुरा के पास टोल प्लाजा स्थित है और उक्त टोल प्लाजा के करीबन 5 किलोमीटर बिजोलिया आता है राजा के नियम अनुसार क्षेत्र के आसपास के लोगों को आधार कार्ड दिखाकर निकाला जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है उक्त टोल प्लाजा से करीब 27 किलोमीटर दूरी पर एक और टोल प्लाजा स्थित है जिस पर भी टोल लिया जाता है जिससे आमजन को आर्थिक शोषण से गुजरना पड़ रहा है साथी टोल प्लाजा पर स्थित कर्मचारियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। ज्ञापन में  अनिल राव मंडल अध्यक्ष कांग्रेस बिजोलिया,यशवंत सिंह पुंगलिया, रणजीत सिंह कानावत सेवा दल जिला महासचिव, कुंज बिहारी मैहर sc प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मनीष टॉक, विवेक नलवाया,मीवाश नलवाया, अक्षय कुमार,उमेश शर्मा, रजत, कैलाश धोबी सहित कई कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित में दिया ।

कास्या में मादा पैंथर और शावकों की दस्तक, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी, रात को अकेले घरों से बाहर न निकले ग्रामीण

खेतों में पैंथर का खौफ ✍️गिरधर पाराशर  कास्या में मादा पैंथर और शावकों की दस्तक, वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी, रात को अकेले घरों से बाहर न निकले ग्रामीण बिजौलिया। बिजौलिया क्षेत्र के कास्या गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब खेतों के बीच रविवार रात मादा पैंथर और उसके शावकों की मौजूदगी की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।  मांडलगढ़ के रेंजर मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पैंथर और उसके बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। पैंथर कास्या में अलग अलग जगह अपने तीन शावकों के साथ खेतों के आसपास घूमती देखी गई है, जिससे अकेले खेतों में काम करने वाले किसानों और पशुपालकों में खासा डर है। विभाग ने सख्त एडवाइजरी जारी करते हुए ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने, समूह में काम करने और हर समय सतर्क रहने की हिदायत दी है। खास तौर पर रात के समय घरों से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी गई है। वहीं  रेंजर द्वितीय विमल रैगर ने बताया कि मादा पैंथर अपने बच्चों के साथ होने पर अधिक सतर्क और आक्रामक हो सकती है। ऐ...

होलिका दहन 2 को व शीतला अष्टमी 11 को सामूहिक आयोजन टेंपो स्टैंड पर

*होलिका दहन 2 को व शीतला अष्टमी 11 को* *सामूहिक आयोजन टेंपो स्टैंड पर* मांडलगढ़ (अमित जोशी)। नगर के विनायक मित्र मंडल के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन पर्व के उपलक्ष्य में 2 मार्च को भव्य होलिका दहन और 11 मार्च को सामूहिक शीतला अष्टमी महोत्सव का वृहद आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिका वार्ड नंबर 2 के पार्षद पवनेश ओस्तवाल ने बताया कि इस बहुप्रतीक्षित और रंगारंग कार्यक्रम को लेकर मांडलगढ़ नगर सहित आसपास के संपूर्ण क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।              समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 2 मार्च को होलिका दहन का मुख्य समारोह शाम 6:30 बजे से ही प्रारंभ हो जाएगा। जिसके पश्चात रात्रि 8:50 बजे शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा । कार्यक्रम स्थल को शानदार साउंड, आकर्षक लाइटिंग, बैलून और विशेष भगवा सजावट से सुसज्जित किया जाएगा। राजस्थानी संस्कृति की सतरंगी झलक पेश करते हुए कच्ची घोड़ी नृत्य, कालबेलिया नृत्य, चरी नृत्य और पारंपरिक राजस्थानी नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं 11 मार्च को सामूहि...