Skip to main content

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मानव कल्याण – स्वामी जगदीश पुरी महाराजश्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, 501 कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाल गूंजे भगवान के जयकारें

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मानव कल्याण – स्वामी जगदीश पुरी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ, 
501 कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाल गूंजे भगवान के जयकारें 

✍️अमित जोशी
मांडलगढ़ @ श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को ओंकारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से निकली 501 कलशों की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने श्रद्धालुओं ने उमंग ,उत्साह व श्रद्धा के साथ भाग लिया। गाजे-बाजे, बैण्डबाजों और धार्मिक जयकारों के बीच आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने शोभायात्रा में सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा का मान बढ़ाया,

यजमानों ने शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े पर सवार होकर विभिन मंदिरों के भगवान के ध्वज हाथों में लेकर शोभायात्रा में सहभागिता निभाई। कलश यात्रा नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।
  जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्री लक्ष्मीनाथ के बैवाण के साथ जयकारों के साथ भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा का उत्साह बढ़ाया। मार्ग में जगह-जगह भगवान श्री लक्ष्मीनाथ के बैवाण मैं विराजित भगवान की पूजा-अर्चना की गई।नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत किया।

कथा महोत्सव में कथावाचक शक्करगढ़ अमर ज्ञान निरंजनी आश्रम के स्वामी जगदीश पुरी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुँची, जहाँ विधि विधान और वैदिक मंत्रोचारण के साथ श्रीमद् भागवत एवं कलश की स्वामी जगदीश पुरी महाराज के द्वारा स्थापना की गई।

ग्रामवासियों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित होगा, जिसमें प्रतिदिन स्वामी जगदीश पुरी महाराज के मुखारविंद से प्रेरणादायक कथा वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह और श्रद्धालुओं में विशेष उमंग देखने को मिल रही है। वही कथा स्थल पर आसपास के गांवो के सैकड़ों लोग बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं कथा का आनंद ले रहे हैं

 श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कथा में शक्करगढ़ अमर ज्ञान निरंजन आश्रम के स्वामी जगदीश पुरी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य को मुक्ति प्राप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर अवश्य ही कथा श्रवण करना चाहिए, क्योंकि जिसने कथा सुनाई और जिसने सुनी—दोनों का ही कल्याण सुनिश्चित है।

स्वामी जी ने आगे कहा कि अन्य युगों में भगवान को प्रसन्न करने हेतु कठोर तप और साधना करनी पड़ती थी, लेकिन कलयुग में निष्काम भाव से कथा का श्रवण ही सारे विकारों का नाश कर देता है। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत एक कल्पवृक्ष के समान है, जो सत्य का बोध कराते हुए मनुष्य को भक्ति और मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा की अत्यंत आवश्यकता है, क्योंकि यही हमें मृत्यु जैसे शाश्वत सत्य से अवगत कराती है और जीवन को सद्मार्ग पर प्रेरित करती है। प्रवचन के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने उपस्थित रहकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

Popular posts from this blog

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी।

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी हर संभव प्रयास करने के लिए कहा। पंचानपुरा बांध पहले से ही ओवर फ्लो है ही।  बीती रात भर ज़ोरदार बारिश होने से  रात्रि करीब दो बजे बाढ़ के हालत बने ।तिलस्वां महादेव में एरू नदी फिर ली बाढ़ की सूरत, निचले हिस्से में दूकानों में पानी भरा फिलहाल पानी का लेवल हर सैकंड चढ़ रहा है। सैकड़ों लोग घरों में रखा सामान ऊपर रख रहे हैं। मंदिर पर सैकड़ों यात्री रुके हुए हैं। दर्शनार्थियों को जहां है वहीं रहने को कहा हैं। खतरे के निशान पर बह रही नदी। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से रूबरू होकर जनता से की अपील सभी ग्रामीण ख़ासकर एरू नदी एरिया के लोगो को ऊंचे स्थानों या सुरक्षित स्थानों जाने के लिए अनुरोध किया। हर संभव प्रयास के लिए कहा। प्रशासन हुआ अलर्ट,गिरदावर संजय पाराशरने बताया कि तिलस्वां पटवारी दीपक धाकड़ मौके पर पहुंचे है।  गौरतलब यह कि एरू नदी के पेटे में अवैध रूप से निर्माण होने से प्रशाशन की उदासीनता के चलते सैकड़ों लोगो...

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला ,सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नवजात को दबाया

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला, सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नीचे दबाकर छोड़े गए नवजात शिशु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई । पुलिस  अधिकारी बिजौलिया कांस्टेबल सुरेश कुमार मीणा की तत्परता पर मांडलगढ़ एएसआई रामलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। कुंवारी बेटी के प्रेग्नेंट होने पर बदनामी के डर से मां-बाप ने घर छोड़ दिया। मजदूरी करने का बहाना बनाकर 120 किलोमीटर दूर कमरा किराए पर लेकर रहे। देसी तरीके से गर्भ नहीं गिरा तो चार महीने डिलीवरी का इंतजार किया। बेटे के जन्म से एक दिन पहले लड़की मंदिर गई। हाथ जोड़कर प्रार्थना की और प्रसाद भी लिया। 19 दिन बाद वीरान जंगल में मासूम के मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक भर दिया और मरने के लिए छोड़ दिया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। निर्ममता के समय भी भगवान याद आ जाता तो मासूम को नरक नहीं देखना पड़ता। चार दिन पूर्व का मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र का है। 23 सितंबर की दोपहर मासूम पत्थरों के बीच दबा मिला था। मुंह में फेविक्क डाल दी रोने की आवाज़ बहार क...

बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही 15 लोगों को विभन्न मामलों में गिरफ्तार

✍️गिरधर पाराशर  पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के आदेशानुसार बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अपराधियों की चैकिंग व धरपकड कार्यवाही के तहत विभिन्न मामलो मे प्रभावी कार्यवाही कर 15 जने शांती भंग के आरोप में किए गये। कास्या चौकी प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 15 लोगों को विभन्न मामलो में गिरफ्तार किया। जिसमें नाजायज ब्याज वसूलने की शिकायत पर श्री कन्हैयालाल पिता नंदा जाति अहीर उम्र 50 साल पैशा "पोस्टमेन निवासी तिलस्वा हाल निवासी इन्द्रपुरा पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा,बकरा चोरी का सन्देह होने की रिपोर्ट पर पुछताछ पर मरने मारने की बात करने मौके पर परिशांति भंग होने की परिकल्पना पूर्ण होने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें जुमराज पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 22 साल,लोकेश पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 21 साल,विकास कुमार पिता भीमराज जाति मेघवाल उम्र 22 साल ये सभी राणा जी गुढ़ा निवासी हैं। लड़ाई झगड़ो में शांति भंग में    राजू लाल पिता दुर्गालाल जाति बंजारा उम्र 58 साल,देवराजं पिता राजू लाल जाति बंजारा उम्र 27 साल,पण्डाराम पिता राजू लाल ...