✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
*उपजिला चिकित्सालय में बंद पड़ी डायलिसिस एवं सोनोग्राफी सुविधा शुरू*
✍️अमित जोशी मांडलगढ़
@ उपजिला चिकित्सालय मांडलगढ़ में विधायक गोपाल खंडेलवाल के प्रयास एवं निर्देश से खराब पड़ी डायलिसिस मशीन को सही करवाया गया तथा उपजिला चिकित्सालय को नई सोनोग्राफी मशीन स्वीकृत करवाकर उपलब्ध करवाई गई है। वर्तमान में उपजिला चिकित्सालय में डायलिसिस एवं सोनोग्राफी की सुविधा आमजन के लिए उपलब्ध है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकेश गुर्जर द्वारा गुरुवार को उपजिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश प्रदान किए । निरीक्षण के दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गोपाल लाल यादव एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष पुरोहित तथा अन्य स्टाफ उपस्थित थे।