✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
ग्राम पंचायत मकरेड़ी के ग्रामीणों ने सतकुड़िया चौराहा स्थित गौशाला की भूमि पर अवैध अतिक्रमण और खान का मलवा डाले जाने को लेकर ज्ञापन सौपा
✍️गिरधर पाराशर बिजोलियाँ भीलवाड़ा
ग्राम पंचायत मकरेड़ी के ग्रामीणों ने सतकुड़िया चौराहा स्थित गौशाला की भूमि पर अवैध अतिक्रमण और खान का मलवा डाले जाने को लेकर उपखण्ड अधिकारी अजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि सतकुड़िया चौराहा, पटवार हल्का रेसुन्दा में बालाजी मंदिर के पास पिछले करीब 20 वर्षों से गौशाला संचालित है, जहां ग्राम पंचायत मकरेड़ी के ग्रामीण मिलकर असहाय व निराश्रित गौमाताओं की सेवा करते आ रहे हैं। गौशाला में दानदाताओं के सहयोग से वर्षों से चारा, पानी व अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कांस्या निवासी अशोक सेन व कमलेश सेन द्वारा अपनी खान का अवैध मलवा गौशाला की भूमि पर डालकर अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे गौशाला में बनी पानी की खेल को भी तोड़ दिया गया, जिसके कारण गौमाताओं के लिए पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। साथ ही चारदीवारी को नुकसान पहुंचाकर जबरन मलवा डाला जा रहा है, जिससे गौशाला की जमीन क्षतिग्रस्त हो रही है और गौवंश के रहने पर खतरा मंडरा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि आरोपितों द्वारा राजकीय भूमि पर भी करीब 70 फीट तक खान का मलवा डाला गया है। समझाइश के बावजूद अतिक्रमण नहीं रोका गया और ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं।
ग्राम पंचायत मकरेड़ी के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी से मामले की जांच कर अवैध अतिक्रमण हटाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।