✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
डिजिटल युग में नेटवर्क बन रहा है पिछड़ेपन का कारण,ग्रामीण क्षेत्र में आज भी ऊंचे स्थानों पर जाकर हैलो हैलो करना पड़ रहा हैं।
डिजिटल युग में नेटवर्क बन रहा है पिछड़ेपन का कारण
गत कई वर्षों से तिलस्वां महादेव गांव में नेटवर्क के लिए हर व्यक्ति को समस्या का सामना करना पड़ा रहा है.ऊंचे स्थानों पर चढ़कर नेटवर्क के लिए भटकने पर मजबूर,
इससे ग्रामीण ही नहीं यात्रियों, श्रद्धालुओं ओर राजकीय कार्यालयो को भी भयंकर समस्या है , गांव की जनसंख्या भी ज्यादा है ओर धार्मिक स्थल होने के कारण हर सोमवार, पुर्णिमा, अमावस्या को छोटा मेला बाज़ार लगता है जिसमें आसपास सहीत मालवा और खेराड के यात्री हजारों की तादाद में आते हैं, उस समय तो एक दुसरे से फोन लगाकर बात करना भी मुश्किल हो जाता है किसी का फोन आया तो 3 किलोमीटर दूर जाकर बात करो तो सही कनेक्विटी हो पाती है।
*सरकारी दफ्तरों का हाल*
राजकीय स्थलों की दुर्दशा ज्यादा ही ख़राब है कोई भी सरकारी कार्य हो उसे सरकारी काम में जितना टाइम लगता है उतना ही टाइम उस पत्र , या मुद्दे को आनलाइन करने में लग जाता है कभी कभार तो गांव के बहार जाकर फ़ार्म अपलोड, सबमिट करना पड़ता है वीसी हो या कोई सुचना डाउनलोड करना इसे अंजाम देने के लिए गांव से बहार चोराहे जाना पड़ता है ओर सर्वे टीम की हालत गंभीर है वो सर्वे करते हैं पर पोर्टल पर दर्ज केसे करें सबमिट करें तो नेटवर्क कमजोर हो ने के कारण पोर्टल बहार भेक देता है
समाधान के लिए पंचायत को ग्रामीणों द्वारा बहुत बार लिखित में सुचना दी
पंचायत द्वारा भी सभी सरकारी दफ्तरों के हस्ताक्षर करवाकर जीवो टिम को व कार्यालय पर कई बार लेटर भेजा पर आज दिन तक कोई समाधान नहीं हुआ ओर जब कस्टमर केयर पर शिकायत दर्ज कराई जाती है तो आगे से काॅलर द्वारा जवाब दिया जाता है की हमारी टीम मेंटनेंस कार्य पर हे