✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
ग्रामीणों में चरागाह भूमि को लेकर विवाद आंटी ग्रामीणों के विवाद को लेकर प्रशासन ने पहुंच कर मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों में सुलह करवाई, अतिक्रमण को लेकर पाबंद किया
ग्रामीणों में चरागाह भूमि को लेकर विवाद आंटी ग्रामीणों के विवाद को लेकर प्रशासन ने पहुंच कर मौका देखा
दोनों पक्षों में सुलह करवाई
ग्राम आंटी के दोनों पक्षो की रिपोर्ट पर बुधवार को तहसीलदार बिजौलिया के आदेशानुसार ग्राम आंटी की बिलानाम भारावी से. 495 -496 पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाया,
पटवार हल्का राणाजी का गुड़ा,थाना जाब्ता कास्या चौकी व के ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुचे। मौके पर ग्राम आंटी के ग्रामवासियो द्वारा ग्राम आंटी की चारागाह भूमि आ. सं. 494 व 504 पर समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से चारागाह संरक्षण हेतु चार दीवारी का कार्य किया जा रहा था जिसका ग्रामवासी लिमड़ी गुवा द्वारा विरोध दर्ज कराया था। जिसमें दोनो पक्षों की समझाइश करते हुये चारागाह विकास का कार्य ग्राम पंचायत जाने हेतु सहमति जताई है। साथ ही दोनो ही पक्ष चारागाह के संरक्षण मे सहमती जाहिर की है।
ग्राम पंचायत द्वारा चारागाह की चारदीवारी की जाएंगी। अतिक्रमण को स्वतः ही हटाकर संरक्षण में सहयोग दिया जायेगा।
अगर उक्त चारागाह या बिलानाम सभी पर खनन कार्य हेतु कोई अवैध गतिविधि पाई जाती है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कारनी कारवाई की जायेगी।
इस मौके पर गिरदावर संजय पाराशर सहित मौजूद थे।