Skip to main content

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ

✍️गिरधर पाराशर  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...

स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्रीमती सुशीला देवी जी माथुर को 15वीं पुण्यतिथि पर किया गया नमन**70 प्रतिभावान छात्राओं को किया गया सम्मानित*

*प्रेस रिलीज*

*स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्रीमती सुशीला देवी जी माथुर को 15वीं पुण्यतिथि पर किया गया नमन*
*70 प्रतिभावान छात्राओं को किया गया सम्मानित*
✍️गिरधर पाराशर
भीलवाड़ा। 17 दिसम्बर 2025।
स्वतंत्रता सेनानी एवं महिला आश्रम संस्था की निर्वतमान अध्यक्षा स्व. श्रीमती सुशीला देवी जी माथुर की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को संस्था के प्रबंधन पदाधिकारियों, प्रबंधन सदस्यों, स्टाफ सदस्यों, छात्राओं एवं भीलवाड़ा के गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। महिला आश्रम संस्था की विभिन्न प्रवृत्तियों के विद्यार्थियों ने प्रेरणादायी गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्था सचिव श्रीमती वंदना माथुर जी ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. सुशीला जी माथुर का संपूर्ण जीवन नारी शिक्षा को समर्पित था। उन्हीं की प्रेरणा से महिला आश्रम संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप एक ऐतिहासिक एवं गौरवशाली संस्थान में अध्ययन कर रही हैं, जिसकी स्थापना स्वतंत्रता से पूर्व हुई थी।

संस्था की डायरेक्टर श्रीमती विभा माथुर जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्व. सुशीला जी माथुर के जीवन से निरंतर प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला आश्रम विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुकी छात्राएं आज न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी उच्च एवं प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं।

कार्यक्रम में भीलवाड़ा ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामलाल जाट जी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुशीला माथुर जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर जी के योगदान को स्मरण किया। महिला आश्रम संस्था के कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी जी एवं नगर न्यास के पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास जी ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में स्व. सुशीला माथुर जी के उत्कृष्ट योगदान पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पूर्व सभापति नगर परिषद ओम नारायणीवाल जी, महिला आश्रम संस्था सदस्य सुमित्रा कांटिया जी, भीलवाड़ा कांग्रेस पेंशन प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष निरंजन राजस्थला जी, पूर्व सरपंच देवबक्श जाट जी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश क्षत्रिय जी, पूर्व प्रधान भंवरलाल गर्ग जी, पूर्व उपाध्यक्ष भीलवाड़ा नगर पालिका राजेन्द्र मारू जी, कैलाश तिवारी जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

महिला आश्रम संस्था की विभिन्न प्रवृत्तियों में शिक्षा एवं खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 70 प्रतिभावान छात्राओं को प्रेरणा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दो छात्राओं पिंकी जाट एवं पूजा शर्मा को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Popular posts from this blog

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी।

तिलस्वां महादेव में ऐंरू नदी ने फिर मचाई तबाई। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से ली जानकारी हर संभव प्रयास करने के लिए कहा। पंचानपुरा बांध पहले से ही ओवर फ्लो है ही।  बीती रात भर ज़ोरदार बारिश होने से  रात्रि करीब दो बजे बाढ़ के हालत बने ।तिलस्वां महादेव में एरू नदी फिर ली बाढ़ की सूरत, निचले हिस्से में दूकानों में पानी भरा फिलहाल पानी का लेवल हर सैकंड चढ़ रहा है। सैकड़ों लोग घरों में रखा सामान ऊपर रख रहे हैं। मंदिर पर सैकड़ों यात्री रुके हुए हैं। दर्शनार्थियों को जहां है वहीं रहने को कहा हैं। खतरे के निशान पर बह रही नदी। विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने दूरभाष से रूबरू होकर जनता से की अपील सभी ग्रामीण ख़ासकर एरू नदी एरिया के लोगो को ऊंचे स्थानों या सुरक्षित स्थानों जाने के लिए अनुरोध किया। हर संभव प्रयास के लिए कहा। प्रशासन हुआ अलर्ट,गिरदावर संजय पाराशरने बताया कि तिलस्वां पटवारी दीपक धाकड़ मौके पर पहुंचे है।  गौरतलब यह कि एरू नदी के पेटे में अवैध रूप से निर्माण होने से प्रशाशन की उदासीनता के चलते सैकड़ों लोगो...

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला ,सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नवजात को दबाया

चार दिन की कड़ी मक़सख्त के बाद कुमाता का सुराग मिला, सीता कुंड महादेव जंगल में पत्थरों के नीचे दबाकर छोड़े गए नवजात शिशु के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई । पुलिस  अधिकारी बिजौलिया कांस्टेबल सुरेश कुमार मीणा की तत्परता पर मांडलगढ़ एएसआई रामलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला को हिरासत में लिया। कुंवारी बेटी के प्रेग्नेंट होने पर बदनामी के डर से मां-बाप ने घर छोड़ दिया। मजदूरी करने का बहाना बनाकर 120 किलोमीटर दूर कमरा किराए पर लेकर रहे। देसी तरीके से गर्भ नहीं गिरा तो चार महीने डिलीवरी का इंतजार किया। बेटे के जन्म से एक दिन पहले लड़की मंदिर गई। हाथ जोड़कर प्रार्थना की और प्रसाद भी लिया। 19 दिन बाद वीरान जंगल में मासूम के मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक भर दिया और मरने के लिए छोड़ दिया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। निर्ममता के समय भी भगवान याद आ जाता तो मासूम को नरक नहीं देखना पड़ता। चार दिन पूर्व का मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र का है। 23 सितंबर की दोपहर मासूम पत्थरों के बीच दबा मिला था। मुंह में फेविक्क डाल दी रोने की आवाज़ बहार क...

बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही 15 लोगों को विभन्न मामलों में गिरफ्तार

✍️गिरधर पाराशर  पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा के आदेशानुसार बिजोलियाँ थाना क्षेत्र के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत अपराधियों की चैकिंग व धरपकड कार्यवाही के तहत विभिन्न मामलो मे प्रभावी कार्यवाही कर 15 जने शांती भंग के आरोप में किए गये। कास्या चौकी प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को 15 लोगों को विभन्न मामलो में गिरफ्तार किया। जिसमें नाजायज ब्याज वसूलने की शिकायत पर श्री कन्हैयालाल पिता नंदा जाति अहीर उम्र 50 साल पैशा "पोस्टमेन निवासी तिलस्वा हाल निवासी इन्द्रपुरा पुलिस थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा,बकरा चोरी का सन्देह होने की रिपोर्ट पर पुछताछ पर मरने मारने की बात करने मौके पर परिशांति भंग होने की परिकल्पना पूर्ण होने कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें जुमराज पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 22 साल,लोकेश पिता रामप्रसाद जाति चमार उम्र 21 साल,विकास कुमार पिता भीमराज जाति मेघवाल उम्र 22 साल ये सभी राणा जी गुढ़ा निवासी हैं। लड़ाई झगड़ो में शांति भंग में    राजू लाल पिता दुर्गालाल जाति बंजारा उम्र 58 साल,देवराजं पिता राजू लाल जाति बंजारा उम्र 27 साल,पण्डाराम पिता राजू लाल ...