✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
शिक्षा विभाग की एक महिला कर्मचारी ने बिजौलिया ब्लॉक एजुकेशन ऑफिस के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस थाना बिजौलिया में रिपोर्ट पुलिस में रिपोर्ट दी है।
शिक्षा विभाग की एक महिला कर्मचारी ने बिजौलिया ब्लॉक एजुकेशन ऑफिस के अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर छेड़खानी, अभद्र व्यवहार और धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस थाना बिजौलिया में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार अधिकारी बदतमीजी करते हैं, अपशब्द कहते हैं और शिकायत करने पर धमकी देते हैं। लगातार परेशान होने के कारण उसने पुलिस में रिपोर्ट दी है।
वहीं सीबीईओ मालीराम यादव ने बताया कि उन्हें भी महिला कर्मचारी का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है, जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। दिशा निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरोपों को लेकर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल शर्मा का कहना है कि वो पिछले 2-3 दिनों से अवकाश पर हैं। उन्होंने आरोपों पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि मैंने कभी किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया है।।