✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में सुना गया 'मन की बात' कार्यक्रम; उपजिला चिकित्सालय के लिए ₹43.97 करोड़ की स्वीकृति पर हुआ भव्य स्वागत
विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में सुना गया 'मन की बात' कार्यक्रम; उपजिला चिकित्सालय के लिए ₹43.97 करोड़ की स्वीकृति पर हुआ भव्य स्वागत
✍️गिरधर पाराशर बिजौलिया।
स्थानीय एच.वी.एस. स्कूल, बिजौलिया में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक गोपाल जी खंडेलवाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जी बंजारा के गौरवमयी नेतृत्व में आयोजित हुआ।
उपजिला चिकित्सालय की सौगात पर जताया आभार:
इस अवसर पर बिजौलिया क्षेत्र को राजस्थान भाजपा सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में दी गई बड़ी सौगात का जश्न भी मनाया गया। राजस्थान सरकार द्वारा बिजौलिया में उपजिला चिकित्सालय भवन निर्माण हेतु 43.97 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी करने पर समस्त क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष देखा गया। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए माननीय विधायक गोपाल जी खंडेलवाल का साफा पहनाकर और माला अर्पण कर भव्य स्वागत-सम्मान किया गया तथा पूरी विधानसभा की ओर से उनका आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
ये वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता रहे उपस्थित:
कार्यक्रम में संगठनात्मक गरिमा को बढ़ाते हुए मन की बात कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक हितेंद्र सिंह राजोरा सहित कई प्रबुद्ध जन और मातृशक्ति उपस्थित रही।
समारोह में पूजा चंद्रावाल, हर्षेन्द्ररा कुमारी, मनोज गोदा, कमलेश कोली, रतनलाल गोड, शांतिलाल जोशी, जगदीश पुरी, शिव चंद्रावल, मुकेश धाकड़, अनिल खटीक, धर्मराज खटीक, श्रवण खटीक, पुरुषोत्तम महावर, मुकेश खटीक, कालू पुरी, देवेंद्र लक्षकार, उमाशंकर वैष्णव, प्रकाश शर्मा, पंकज विजयवर्गीय, मुकेश सांखला, चेतन पवार, धर्मराज सिंह पवार, सुनील जोशी, विट्ठल तिवारी, सुधीर नलवाया, उदय लाल कोली, देवीलाल कोली, निलेश नलवाया, अमित जैन, अरुण गुरुजी, नंदलाल सिंधी, योगेश सोनी, गिरीश सोनी सहित भारतीय जनता पार्टी बिजोलिया मण्डल के सभी ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।