✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
कस्बे के प्रगति नगर के सामने स्थित बेशकीमती सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बिजौलिया प्रशासन ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए पक्के निर्माण को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमला, पुलिस जाब्ते और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा।
✍️गिरधर पाराशर बिजौलिया।
कस्बे के प्रगति नगर के सामने स्थित बेशकीमती सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बिजौलिया प्रशासन ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए पक्के निर्माण को ध्वस्त कर कब्जा मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमला, पुलिस जाब्ते और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा।
जानकारी अनुसार कस्बा निवासी पत्रकार श्याम विजय लंबे समय से एक बड़े मीडिया संस्थान से जुड़ाव और रसूख का हवाला देकर सरकारी भूमि पर कब्जा जमाए हुए था। क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार लिखित शिकायतें देने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गुरुवार सुबह प्रशासन ने ‘बिला नाम’ सरकारी भूमि पर बनाए गए पक्के निर्माण, बाउंड्रीवॉल और कमरे को जेसीबी की मदद से हटाना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
नगर पालिका प्रशासन के अनुसार प्रगति नगर आबादी क्षेत्र के सामने स्थित इस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बाउंड्रीवॉल एवं कमरे का निर्माण कर कब्जा किया गया था। यहां पत्थर के ब्लॉक रखकर अंदर खंडा पत्थरों की चारदीवारी की हुई थी। बिजली का कनेक्शन भी लिया हुआ था। उच्चाधिकारियों के निर्देश एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संपूर्ण निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया है। ईओ पंकज मंगल का कहना है कि इस जगह सरकारी संपत्ति का बोर्ड लगाकर इसे सुरक्षित किया जाएगा।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता, राजनीति या किसी भी प्रभावशाली पहचान की आड़ में सरकारी संपत्ति पर कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई ने यह साफ कर दिया कि कानून के आगे किसी भी प्रकार का रसूख मायने नहीं रखता।