✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
पूर्व सरपंच व सचिव समेत 12 जनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज
✍️गिरधर पाराशर
बिजौलियाँ।
उमाजी का खेड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच जीती बाई, दिनेश धाकड़, चन्द्ररेखा व तत्कालीन सचिव लाल सिंह झाला समेत 12 व्यक्तियों पर कूट रचित नक्शा बनाने के आरोप में कस्बा निवासी दिनेश पाराशर द्वारा न्यायालय में दायर इस्तगासे के जरिए बिजौलिया थाने में मामला दर्ज किया गया। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम पुरोहितों का खेडा की आराजी संख्या 1 मे पूर्व पंचायत द्वारा पट्टे जारी किए
गए थे। उक्त स्थान पर फर्जी एवं कूटरचित नक्शा बना कर दिनेश पाराशर के पट्टे शुदा भुखण्ड को जो पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया गया था, को समाप्त करने का आरोप लगाया। दिनेश पाराशर व उसकी पत्नी द्वारा मुबारिक लुहार एवं रफीक लुहार के खिलाफ भी उक्त भूखंड पर जबरन अवैध निर्माण व कब्जा करने के आरोप लगाते हुए 3 व 5 सितंबर 2023 को थानाधिकारी बिजौलियां एवं पुलिस अधीक्षक भीलवाडा को भी प्रथम सूचना रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी।