✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
बिजोलियाँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, किआ सेल्टोस से 47 लाख क़ीमत की,कुल 19 कट्टो में 310.840 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा बरामद ।
किआ सेल्टोस से 47 लाख क़ीमत की,कुल 19 कट्टो में 310.840 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा बरामद ।
बिजोलिया न्यूज़
@गिरधर पाराशर
बिजोलिया थाना प्रभारी स्वागत पाण्डया ने बताया कि सुचना मिली की चितौडगढ़ पुलिस द्वारा बेंगु की तरफ से आ रही संदिग्ध कार का पिछा किया गया परन्तु कार में सवार व्यक्तियो द्वारा कार को भगा ले गये जिस पर पुरे क्षेत्र क्षेत्र में नाकांबदी की गई। घेराबंदी को देखकर तस्करो की सफेद रंग की कार किआ सेल्टोस नम्बर RJ06UC2443 आरोली गांव के पास एनएच 27 रोड से नीचे उतरी हुई और कार में सवार अज्ञात व्यक्ति रात्रि अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। मन थानाधिकारी मय जाप्ता के मौके पर पहुंच कार किआ सेल्टोस को चैक किया गया तो कार किआ सेल्टोस की पीछे की सीट हटी हुई होकर अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा से भरी हुई पाई जिसकी नियमानुसार चैकिंग की गई तो कार किआ सेल्टोस से कुल 19 कट्टो में 310.840 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा बरामद हुआ जिस पर कार किआ सेल्टोस व अवैध मादक पदार्थ को मौके पर जब्त किया। मौके से फरार तस्करो की तलाशी के भरसक प्रयास किये जो नही मिले। प्रकरण एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।