✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
नगर पालिका बिजोलिया के तत्वाधान में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के लिए पर्यवेक्षक एवं प्रगणक के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया,
✍️गिरधर पाराशर
नगर पालिका बिजोलिया के तत्वाधान में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के लिए पर्यवेक्षक एवं प्रगणक के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, प्रशिक्षणार्थियों को यहां पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावदा रोड में फील्ड ट्रेनर हेमंत कुमार राठौर व प्रहलाद स्वर्णकार द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, प्रगणक एवं पर्यवेक्षको को सभी दायित्वों को पूरा करने के लिए शपथ दिलाई गई इस मौके पर नगर पालिका बिजोलिया में जन गणना में लगे तकनीकी कर्मचारी एवं स्टाफ भी मौजूद रहे, यह ट्रेनिंग दिनांक 6 मई 2026 को शुरू हुआ जिसमें 24 प्रगणक ने भाग लिया एवं 2 फील्ड ट्रेनर द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया गया सभी ने यहां पर कर्तव्य निष्ठा से भारत की जन गणना के कार्य को पूरा करने की शपथ ली।