✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
धर्मकांटा बना मौत का काटा, कई लोगो ने जान गवाई विभागीय सुस्ती के चलते काल ग्रास बन रहे निर्दोष आमजन, तिलस्वां निवासी 25 वर्षीय पूरण रेगर की बीती रात मे दर्द नाक हादसे मे मौत हो गई। गुसाए ग्रामीणों ने आज सुबह तिलस्वां - सलावटिया मार्ग दो घंटे जाम लगा दिया।
धर्मकांटा बना मौत का काटा, कई लोगो ने जान गवाई विभागीय सुस्ती के चलते काल ग्रास बन रहे निर्दोष आमजन,
तिलस्वां निवासी 25 वर्षीय पूरण रेगर की बीती रात मे दर्द नाक हादसे मे मौत हो गई।गुसाए ग्रामीणों ने आज सुबह तिलस्वां - सलावटिया मार्ग दो घंटे जाम लगा दिया।
पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय ने मृतक के परिवार को दो लाख देने की घोषणा के साथ ही । उपखण्ड अधिकारी ने मुख्यमंत्री कोष से पांच लाख व भामाशाह पांच लाख देने की घोषणा की।
पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय की अगुवाई मे ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक को मुवावजा व आर्थिक सहयोग की सहायता दिलाने की मांग को लेकर सैकड़ो लोगों अवैध संचालित धर्मकांटा को बंद कर रास्ता रोका.
मौके पर पहुँचे बिजोलिया तहसीलदार ललित डिवानिया, फोरमैन गिरिराज मीणा,थाना प्रभारी स्वागत पांड्या,गिरदावर संजय पाराशर, चौकी प्रभारी नरेश शर्मा ने सभी मांगो मानकर मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि दिलाने सहित भामाशाह व पूर्व प्रधान मालवीय ने मृतक को आर्थिक सहायता के लिए दो लाख देने की घोषणा की उपखण्ड अधिकारी ने मुख्यमंत्री कोष से पांच लाख व भामाशाह द्वारा पांच लाख की आर्थिक सहायता दी । वहीं धर्मकांटा को पत्थर लगाकर बंद किया।
सभी मांगो को लकर आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया।
गौरतलब यह है कि सलावटिया- तिलस्वॉ महादेव सड़क मार्ग पर
नियमविरूध धर्मकाँटा संचालित है ।
जिसके कारण अबतक कई हादसे हो चुके हैं कई लोग अकाल मृत्यु के भेंट चढ़े हैं ।
शुक्रवार रात्रि को तिलस्वां निवासी पुरण रेगर अपनी धर्मपत्नी बिमार का हालचाल पुछने बिजौलिया की ओर बाइक से जा रहा था । तभी तिलस्वां के निकट धर्मकाटे से सेंड स्टोन से भरा ट्रेलर सड़क के बिच आ गया बाइक सवार पुरण ट्रेलर की चपेट मे आ गया सिर पर गंभीर चोट से काफ़ी खून बह गया।
गंभीर हालत मे सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित किया।
ग्रामीणों ने बताया की धर्मकांटा बना मौत का काटा, कई लोगो ने जान गवाई विभागीय सुस्ती के चलते काल ग्रास बन रहे निर्दोष आमजन, सड़क पर रोजाना 200 से अधिक ट्रेलर व गाड़ियां सेंड स्टोन की तुलाई होती है सड़क पर दर्जनों गाड़ियां ख़डी होकर इंतजार मे रहती तुलाई की साथ रॉयलटी भी यही काटी जाती है। सबसे बड़ी बात यह है की धर्म काटा रोड़ पर ही बना है तुलाई के बाद सड़क पूरी तरह बंद हो जाता है. इस बिच यहां से गुजरने वाले वाहन इनकी चपेट मे आ जाते है। ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है।