✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
डोबीया गांव में लेपर्ड ने चार बछड़ों पर हमला कर दिया।
बाड़े की 5 फीट पक्की दीवार कूदकर अंदर घुसे लेपर्ड ने बछड़ों को शिकार बना लिया।
पीड़ित किसान रमेश धाकड़ ने बताया कि रात 11 बजे के करीब गांव के नजदीक स्थित पुलिया के पास लेपर्ड अपने एक बच्चे के साथ दिखा था। उसके बाद कुछ गांव वालों को लेकर दोबारा उस पुलिया के पास पंहुचे तो वो नहीं दिखा।
गांव में कई जगह मवेशियों के बाड़े हैं। मवेशियों की सुरक्षा के लिए कुछ देर पहरा दिया गया।रमेश ने बताया कि गांव में उसने बाड़े में 11 गायों को रखा था। जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए 5 फीट पक्की दीवार के बाद 4 फिट तक लोहे की जाली भी लगा रखी है। हालांकि मुख्य दरवाजे के ऊपर एक डेढ़ फीट की खाली जगह है।
उसने बताया कि सुबह 5 बजे जब मैं अपने बाड़े में गायों की देखरेख के लिए गया तो 4 बछड़े लहू लुहान हालत में मृत मिले। गांव के आस पास वन्य क्षेत्र हैं। कई बार लेपर्ड द्वारा मवेशियों के शिकार की घटनाएं हो चुकी है। इसी बाड़े में साल भर में ये दूसरी वारदात हुई है। वन विभाग को सूचित कर पिंजरा लगाने की मांग करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।