✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
आयुर्वेद दिवस पर सम्मान समारोह में बिजोलिया क्षेत्र से डॉ संजय कुमार नागर, बंसीलाल कटार सम्मानित हुए।
✍️ गिरधर पाराशर की रिपोर्ट
आयुर्वेद दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
राजकीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय भीलवाड़ा में दसवां आयुर्वेद दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें बिजोलिया ब्लॉक से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार नागर राजकीय आयुर्वेद औषधालय आँट और राजकीय आयुर्वेद औषधालय तिलस्वा मैं कार्यरत बंसीलाल कटारा कंपाउंडर छोटी बिजोलिया परिचारक सूर्यभान प्रजापत को आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपनिदेशक महाराज सिंह आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा द्वारा जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।
क्षेत्र में अच्छा कार्य के लिए आयर्वेद दिवस पर सम्मानित होने पर ग्रामवासियो ने हार्दिक बधाई दी।