✍️गिरधर पाराशर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ भाग का भाग अभ्यास वर्ग मांडलगढ़ में संपन्न हुआ। इस भाग अभ्यास वर्ग में संगठनात्मक, छात्रहित और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें विभाग संयोजक कुनाल सिंह राणावत जिला विस्तारक अनिल सुथार उपस्थित रहे। वर्ग के समापन सत्र में जिला संयोजक भावेश छिपा ने मांडलगढ़, बिजौलिया एवं कोटड़ी नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मांडलगढ़ नगर मंत्री अर्जुन साहू, बिजौलिया नगर मंत्री दीपक धाकड़,कोटड़ी नगर मंत्री राहुल आचार्य को नियुक्त किया। अभ्यास वर्ग में नगरों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें मांडलगढ़ नगर सह मंत्री कविता वैष्णव, संजू गुर्जर,नरेश शर्मा, अर्जुन साहू, कार्यालय मंत्री अर्क वैष्णव, एसएफडी संयोजक मनीष यादव,सह संयोजक लोकेश सैनी,कानाराम मीणा, एसएफएस संयोजक राहुल बैरवा, सह संयोजक संग्राम सिंह,मूलचंद मीणा, रवि सालवी, राष्ट्रीय कलमंच संयोजक चंचल धाकड़, सह संयोजक नेहा सेन, खेलो भारत संयोजक सुजल मीणा, सह संयोजक प्रीतम सेन,रविन्द्र सेन, मीडिया संयोजक अंकित आचार्य, सोशल मीडिया संयोजक जगदी...
जिला शिक्षा विभाग द्वारा आचार्य विद्या सागर स्कूल बिजौलिया मे जिला स्तरीय पौराणिक खेल मलखंब्ब प्रतियोगिता 22 सितंबर से शुरू।
✍️गिरधर पाराशर
आचार्य विद्या सागर स्कूल बिजौलिया मे जिला स्तरीय मलखंब्ब प्रतियोगिता का शुभारंभ 22 सितम्बर को
जिला शिक्षा विभाग द्वारा आचार्य विद्या सागर स्कूल बिजौलिया मे जिला स्तरीय पौराणिक खेल मलखंब्ब प्रतियोगिता का आयोजन 22 सितम्बर से 25 सितम्बर तक किया जायेगा।
ए वी एस स्कूल प्रधानाचार्य मीनाक्षी जैन ने बताया की प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 सितम्बर प्रात:10 बजे मुख्य अतिथि मांडलगढ विधायक गोपाल खंडेलवाल करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बिजौलिया राजेंद्र बंजारा करेंगे।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माली राम यादव ने बताया की जिला स्तरीय मलखंब्ब प्रतियोगिता मे पूरे जिले से 25 राजकीय एवं निजी विधालयो के खिलाडी अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता चार दिन तक चलेगी प्रतियोगिता का समापन समारोह 25 सितम्बर को विद्यालय परिसर मे आयोजित होगा।